NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोरोनावायरस से लड़ने के लिए कौन सा देश कितना ख़र्च कर रहा है?
भारत इस तुलनात्मक अध्ययन के लिए तैयार नज़र नहीं आता। खस्ता-हाल स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं के चलते यह स्थिति निर्मित हुई है।
सुबोध वर्मा
19 Mar 2020
कोरोनावायरस
छायाचित्र सौजन्य: खलीज टाइम्स

COVID-19 महामारी ने तक़रीबन सारे विश्व को अपनी आगोश में ले लिया है। मौजूदा समय में 155 देशों में क़रीब 1.82 लाख मामलों में रोगों की पुष्टि हो चुकी है, और सरकारें इस चुनौती का सामना करने के लिए हाथ-पाँव मारना शुरू कर चुकी हैं। इनमें से जो देश इससे बुरी तरह से प्रभावित हैं - मुख्य तौर पर पूर्वी एशिया और यूरोप के - उन्होंने फुर्ती से अपने खजाने के मुँह खोल डाले हैं। इस संक्रमण के आगे के विस्तार को रोकने के साथ-साथ लोगों की ज़िंदगी पर पड़ने वाले इसके दुष्प्रभावों से मुक़ाबले के रूप में इन दोनों ही चुनौतियों से निपटने की अपनी कोशिशों को यहाँ पर तेज कर दी गईं हैं।

मीडिया से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तैयार नवीनतम आँकड़ों के लिहाज से दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाली सरकारों ने तकरीबन 200 बिलियन डॉलर झोंकने का संकल्प लिया है। इसमें बैंकों की ओर से प्रदान की जा रही आसान किश्तों पर ऋण सुविधा का आकलन शामिल नहीं है। पहले से ही लड़खड़ाती वैश्विक अर्थव्यस्था को लेकर चिंता करना वाजिब है कि इसके चलते और भी गहरा झटका झेलना पड़ सकता है और यह दुनिया को मंदी की चपेट में ले जायेगी। एक कारण यह भी है जो सरकारों को आसान ऋण सुविधाओं के साथ अन्य राजकोषीय उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

नीचे दिए गए चार्ट में इनमें से कुछ प्रमुख देशों की ओर से COVID-19 के सम्बन्ध में  धनराशि जुटाने के लिए की गई घोषणाओं की नवीनतम उपलब्ध जानकारी को संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है।

table 1.png

table 2_0.png

जैसा कि ऊपर देखा जा सकता है भारतीय सरकार ने इस सम्बन्ध में अभी तक राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) की घोषणा ही की है। जिसका उपयोग राज्य सरकारों द्वारा आपात स्थिति से निपटने के लिए किया जाना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकारों के योगदान से एसडीआरएफ निर्मित किया गया है। गृह मंत्रालय की आपदा प्रबन्धन ईकाई की ओर से जारी सूचना के अनुसार 27 फ़रवरी 2020 तक एसडीआरएफ के पास कुल 24,800 करोड़ रुपयों की धनराशि थी। मौजूदा विनिमय दर के हिसाब से यह धनराशि करीब 3.5 बिलियन डॉलर की होती है।

भारत की विशाल जनसंख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बेहद खस्ताहाल है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में करीब-करीब किसी भी प्रकार की मुफ्त मेडिकल सुविधा अनुपलब्ध है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के बीमा कवरेज तक के उपलब्ध न होने के कारण इतनी कम फंडिंग बेहद चिंताजनक स्थिति दर्शाती है। भारत में अभी तक सिर्फ 119 मामलों और तीन मौतों की पुष्टि हुई है। शायद इसके चलते इस पर ध्यान न जा रहा हो। लेकिन आधिकारिक बयानों में इस बात के संकेत मिलते हैं कि सरकार न तो सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर और ना ही अन्य खर्चों जैसे कि प्रभावित परिवारों को सस्ते भोजन की उपलब्धता प्रदान करने को लेकर गंभीर है। सरकार ने अभी तक मजदूरी के नुकसान की भरपाई, छोटे और अति सूक्ष्म काम धंधों को मदद, और माँग में नरमी के चलते जनता के बड़े हिस्से के अलग थलग पड़ जाने वाली स्थिति जैसे मुद्दों पर विचार तक नहीं किया है।

ऊपर सूचीबद्ध अधिकतर देशों द्वारा की गई इन घोषणाओं को अलग से संदर्भित किये जाने की जरूरत है। वो चाहे उनके द्वारा इसके लिए धनराशि मात्रा की घोषणा के बारे में हो या इन देशों में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल हो। इनमें से अधिकांश  देशों में पहले से ही सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा की सुविधाएं उपलब्ध हैं। वो चाहे राज्य द्वारा वित्त पोषित हो (जैसे कि ब्रिटेन में एनएचएस की सुविधा) या बीमा आधारित (अमेरिका में) या मिली जुली (जैसा कि यूरोप के कई देशों में प्रचलित) है। परिणामस्वरूप हम पाते हैं कि सामान्य परिस्थितियों के लिए जन स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में उनके यहाँ ये ढाँचे पहले से ही अपने स्तर पर काम कर रहे थे।

इस सबके बावजूद जिस प्रकार से COVID-19 के मामलों में असामान्य वृद्धि ने इन सुविधाओं को बेबस कर डाला है, उसे देखते हुए वहाँ के अस्पतालों की हालत का वर्णन किसी विकाशसील देशों की याद दिला रही हैं। और इसीलिए महामारी की चुनौती से निपटने के लिए घोषित सहायता धनराशि का बड़ा हिस्सा इन सुविधाओं को पहले से कहीं अधिक बेहतर करने में इस्तेमाल किया जा रहा है।   

लेकिन इसके साथ ही साथ उतना ही ध्यान लोगों को उनके परिवारों को मदद करने पर दिया जा रहा है। जो इस बीमारी की वजह से पीड़ित हैं, उनके लिए व्यापक उपाय अपनाए जा रहे हैं। जैसे कि चीन अपने यहाँ यदि कोई व्यक्ति कामकाजी है और बीमारी के चलते काम पर जाने कि स्थिति नहीं है तो प्रतिदिन के खर्च के हिसाब से हर परिवार को कम से कम 400 युआन की व्यवस्था की गई है। उसी तरह इटली में उन श्रमिकों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है जिन्हें अस्थाई तौर पर बंदी के कारण छंटनी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय परिदृश्य में अगर हम देखते हैं तो पाते हैं कि अभी तक इस रणनीति पर कोई सोच विचार तक नहीं हुआ है।

इन घोषणाओं में कई पैकेज तो व्यवसायों से संबंधित हैं, ताकि माँग और पूर्ति में लगे झटके से उन्हें मदद मिल सके। इन नीतियों में धनराशि का वितरण सस्ते दर पर ऋण उपलब्ध कराना, करों के भुगतान को विलम्बित करना, निम्न आय वर्ग के परिवारों को एकमुश्त सहायता राशि के लिए नकद मुद्रा का भुगतान करना, छोटे और मझौले आकार के व्यवसायों के लिए मजदूरी में सब्सिडी प्रदान कराना जैसे उपाय शामिल हैं। जर्मनी की ओर से इसी तरह के एक उपाय के रूप में राज्य संचालित KwF बैंक को 613 बिलियन डॉलर तक की धनराशि इस प्रकार के व्यवसायों को मदद पहुँचाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

ये सभी घोषणाएं संघीय या केन्द्रीय सरकारों की ओर से की गई हैं। राज्य या प्रांतीय सरकारों की ओर से इसके पूरक के रूप में अलग से पैकेज और राहत उपलब्ध कराये जा रहे हैं। लेकिन वहीं अगर भारत की स्थिति पर नजर दौडाएं तो आप पाएंगे कि केंद्र सरकार ने बस एसडीआरएफ फण्ड से खर्च की हरी झंडी दी है। जिसे वैसे भी किसी भी सूरत में राज्यों की ओर से ही इस्तेमाल किया जाना था।

केंद्र की ओर से जो एकमात्र घोषणा अभी तक की गई लगती है जिसके बारे में संभावित सूचना है वह ये कि आरबीआई अपनी ओर से शायद अप्रैल के शुरू में 1 लाख करोड़ रुपयों (13.6 बिलियन डॉलर) तक की धनराशि का निवेश करे। यह पैकेज बाजार में विश्वास बनाए रखने और वित्तीय स्थिरिता कायम रखने को ध्यान में रखकर की जा रही है। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से राज्य संचालित बैंकों को मार्च के अंत तक 50 से 60,000 करोड़ के ऋणों की मंज़ूरी के निर्देश दिए जाने की खबर है।

ऐसा लगता है कि मोदी सरकार को पीड़ित लोगों की उदारतापूर्वक मदद करने में खर्च करने से  अधिक पैसे बचाने की कहीं अधिक चिंता है। यह दृष्टिकोण अपने आप में बेहद तंग दिल सोच को दर्शाती है। आने वाले समय में इसके कारण लोगों को व्यापक पैमाने पर तकलीफ से गुजरना पड़ सकता है। लोगों की तकलीफों में इजाफ़ा और उनके हताहत होने के साथ अर्थव्यस्था के और भी अधिक गर्त में जाने का खतरा उत्पन्न होता है। हाल के दिनों में जब अन्तराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार गिर रही हैं वहीँ एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोत्तरी से पता चलता है कि किस प्रकार की सोच काम कर रही है।

विशेषज्ञों का मत है कि सरकार को चाहिए कि वो इस सम्बन्ध में तत्काल बुनियादी क़दम उठाये। इसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के मद में बढ़ोत्तरी, खाद्य सामग्री के सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार, संक्रमण की स्क्रीनिंग के लिए त्वरित उपाय सुनिश्चित करना एवम  सुरक्षात्मक गियर प्रदान करना शामिल है। इसके साथ ही साथ समूचे निजी स्वास्थ्य सेवाओं को सरकारी नियन्त्रण में लिया जाना (जैसा कि स्पेन में किया गया) चाहिए। सभी के लिए बीमारी की हालत में छुट्टियों के दौरान वेतन की गारंटी और बरोजगारी भत्ते को सुनिश्चित करना होगा।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Which Country Is Spending How Much to Fight Coronavirus (COVID-19)?

novel coronavirus
COVID-19
Coronavirus
public health
Expenditure on COVID-19
Narendra modi
BJP
healthcare
economic crisis
UK
US
italy
China

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • UMAR KHALID
    तारिक अनवर
    दिल्ली हिंसा: उमर ख़ालिद के परिवार ने कहा ज़मानत नहीं मिलने पर हैरानी नहीं, यही सरकार की मर्ज़ी है
    25 Mar 2022
    उमर ख़ालिद के पिता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभियोजन पक्ष के आरोपों को साबित कर पाने में पूरी तरह नाकाम होने के बावजूद अदालत ने "मनगढ़ंत साज़िश के सिद्धांत" पर यक़ीन किया।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,685 नए मामले, 83 मरीज़ों की मौत
    25 Mar 2022
    देश में अब तक कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 78 हज़ार 87 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    बाइडेन ने फैलाए यूक्रेन की सीमा की ओर अपने पंख
    25 Mar 2022
    यदि बाइडेन यूक्रेन में नाटो के हस्तक्षेप के अपने प्रस्ताव के लिए यूरोप का समर्थन पाने में सफल हो जाते हैं, तो युद्ध नाटकीय रूप से परमाणु हथियारों से जुड़े विश्व युद्ध में तब्दील हो सकता है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ
    24 Mar 2022
    यूएन के यमन के लिए किए गए प्लेजिंग कांफ्रेंस में सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देश कोई सहायता प्रदान करने में असफल हुए हैं।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    भाजपा सरकार के प्रचार का जरिया बना बॉलीवुड
    24 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैँ तेरे के आज एक एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार बॉलीवुड की चर्चा कर रहें हैँ औऱ साथ ही सवाल कर रहे हैँ की क्या ऐसी फ़िल्में बननी चाहिए जो किसी राजनैतिक पार्टी के एजेंडे को बढ़ावा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License