NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
हिजाब को गलत क्यों मानते हैं हिंदुत्व और पितृसत्ता? 
यह विडम्बना ही है कि हिजाब का विरोध हिंदुत्ववादी ताकतों की ओर से होता है, जो खुद हर तरह की सामाजिक रूढ़ियों और संकीर्णता से चिपकी रहती हैं।
शुभम शर्मा
28 Feb 2022
karnataka
कर्नाटक के कुछ कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं। 

मई 2014 के बाद से मुसलमान हिंदुत्व के मुख्य निशाने पर रहे हैं। सोची-समझी लिंचिंग से लेकर नागरिकता के दावों को दूर करने वाले कानूनों तक, भारतीय मुसलमानों को आजादी के बाद से ही देश में एक दुःस्वप्न का सामना करना पड़ा है। उनकी हालिया परेशानी हिजाब या हेडस्कार्फ़ का मुखालफत किए जाने के लेकर है, जिन्हें कई मुस्लिम महिलाएं पहनती हैं। विडम्बना है कि यह विरोध उन हिंदुत्ववादी ताकतों से होता है, जो खुद सामाजिक रूढ़िवाद और हर रंग की संकीर्णता पर टिकी रहती हैं। 

हिजाब निस्संदेह महिलाओं पर पितृसत्तात्मक रस्मो-रिवाज को थोपना है। लेकिन यहां यह मुद्दा नहीं है-यहां बहस कक्षाओं के अंदर मुस्लिम महिलाओं के हिजाब पहनने की मांग के साथ शुरू हुई है। कहा जाता है कि हिंदुत्व से प्रेरित-संचालित इस्लामोफोबिया, जो मुख्य रूप से साम्राज्यवादी अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगी देशों द्वारा बनाया गया है, उसमें हिजाब और बुर्का को केवल मुसलमान तक ही सीमित कर दिया गया है। सच्चाई तो यह है कि पर्दा या पर्दा-प्रथा, इस्लाम के जन्म से काफी पहले से चलन में थी। ऐसा इसलिए कि पितृसत्ता इस्लाम के बहुत पहले से थी। इस्लाम से पहले, पश्चिम एशिया की सासानियन महिलाएं पर्दा या घूंघट करती थीं जैसा कि भूमध्यसागरीय क्षेत्र में बीजान्टिन काल के दौरान ईसाई समुदायों की महिलाएं करती थीं। असीरियन कानून ने महिलाओं के पर्दा या घूंघट करने के नियम भी बनाए थे कि किस महिला को घूंघट करना चाहिए और किसको नहीं करना चाहिए। उदाहरण के लिए, रईसों की पत्नियों को पर्दा या घूंघट करना पड़ता था, जैसा कि रखैल और पूर्व 'पवित्र वेश्याओं' करती थीं, जो अब विवाहिता हो गई थीं। अलबत्ता, गुलाम औऱतों को पर्दा या घूंघट करने की जरूरत नहीं थी। 

इसी तरह, उत्तर-पश्चिमी भारत में, महिलाओं में घूंघट निकालने की एक सामान्य प्रथा है, जो अपने से बड़ी महिलाओं एवं बड़े-बुजुर्गों से सामना होने पर उनके सहनशील एवं आदरयुक्त-विनम्र व्यवहार के रूप में प्रकट होती है। 1970 के दशक में यह अनुमान लगाया गया था कि हरियाणा में लगभग 72.61 फीसदी महिलाएं रोजमर्रे के अपने व्यवहार में घूंघट काढ़ती थीं। अभी हाल ही में 2017 में हरियाणा सरकार की पत्रिका कृषि संवाद के विज्ञापन में घूंघट काढ़े एक महिला की प्रकाशित तस्वीर से जाहिर होता है कि चीजें नहीं बदली हैं। इस महिला के फोटो कैप्शन में लिखा गया है “घूंघट की आन-बान, म्हारा हरियाणा की पहचान”।

अपनी पुस्तक वीमेन एंड जेंडर इन इस्लाम में, लैला अहमद लिखती हैं कि पैगंबर मोहम्मद के जीवनकाल के दौरान, केवल मुस्लिम पत्नियों को ही घूंघट करने की आवश्यकता होती थी। कहा जाता है कि पैगम्बर मोहम्मद के इंतकाल के बाद और आसपास के क्षेत्रों में इस्लामिक परचम लहराए जाने के बाद से उच्च वर्ग की औरतें पर्दानशीं होने लगीं थीं। इनकी देखा-देखी घूंघट या हिजाब मुस्लिम उच्च वर्ग की औरतों के बीच एक सामान्य रिवाज बन गया। आसान लहजे में कहें तो मोहम्मद की बीवियों का यह पर्दा, घूंघट या हिजाब एक आदर्श रिवाज बन गया, जिसको कि बाद में आम महिलाओं ने भी अपनाया। 

कुरान से हिजाब की मंजूरी मिलने या न मिलने के बारे में बहस गूढ़ है और इस मसले को इसके मानने वालों की आस्था पर छोड़ देना ही बेहतर है। हालांकि कर्नाटक उच्च न्यायालय का यह तय करना कि कुरान हिजाब को मंजूरी देता है या नहीं, यह एक विभाजनकारी अभ्यास होगा। सवाल है कि क्या होगा अगर अदालत पवित्र पुस्तक की अनेक व्याख्याओं को नजरअंदाज कर देती है और इस्लाम के लिए आवश्यक हिजाब को अयोग्य करार देती है, जैसा कि उसने बाबरी मस्जिद वाले मामले में किया था? और क्या होगा अगर अदालत यह तय करती है कि हिजाब या पर्दा या घूंघट इस्लाम में एक जरूरी दस्तूर है? क्या इसका मतलब यह होगा कि मुस्लिम धर्म के प्रति आस्था रखने वाली सभी महिलाओं को हिजाब पहनना होगा? 

बहरहाल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने हिंदुत्व के निकम्मे अनुयायियों-समर्थकों के लिए मुस्लिम पिछड़ेपन की बहस को फिर से मेज पर ले आने में बाजी मार ली है, जैसा कि उसने तीन तलाक बिल के साथ किया था। पर इसके दोगुने खतरे हैं: पहला, इससे बहुसंख्यक समुदाय की रूढ़िवादिता और सामाजिक पिछड़ेपन का मसला अछूता छूट जाता है। यहां हम जवाहरलाल नेहरू की प्रसिद्ध उक्ति को देखें जिसमें कहा गया है कि, यदि बहुसंख्यकों की सांप्रदायिकता अल्पसंख्यक की तुलना में कहीं अधिक खतरनाक है, तो बहुसंख्यकों का रूढ़िवाद अल्पसंख्यक की तुलना में कहीं अधिक एक गंभीर सामाजिक बाधा है। हिंदू महिलाओं में पितृसत्तात्मकता को थोपने के प्रतीकों को बरकरार रखकर हिंदुत्व ने एक खतरनाक शोरबा बनाया है। 

दूसरे, इसने मुसलमानों के भीतर रूढ़िवादी ताकतों को मजबूत किया है, जिनकी पकड़ को अभी भी उसके भीतर से एक विकट चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को हिजाब पहनने पर जोर देने वाले उनके पहले के पितृसत्तात्मक प्रत्युत्तर ने अब एक प्रतिरोधी चरित्र धारण कर लिया है। दूसरे शब्दों में, हिजाब स्त्री-शालीनता के थोपे गए प्रतीक से अलग हिंदुत्व के खिलाफ प्रतिरोध का एक प्रतीक बन गया है। 

इस अपमानजनक मुकाबले में जाहिर तौर विजेता हिंदुत्व और इस्लामवादियों की ताकतें ही हैं। फिर भी इसका मिजाज न जीती जाने वाले जंग की है, क्योंकि हिंदुत्व को जो भी लाभ होगा, वह अंततः एक समुदाय के रूप में मुसलमानों के खिलाफ काम करेगा। दूसरे शब्दों में, चूंकि हिंदुत्व शाहरुख खान और पहलू खान के बीच अंतर नहीं करता है, एक समुदाय के रूप में मुसलमान एक और अग्निपरीक्षा के खिलाफ हैं। 

धर्मनिरपेक्षतावादियों और प्रगतिवादियों को बहुत सावधानी से चलना चाहिए। तीन दशक से भी पहले, जब राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने शाह बानो के फैसले को पलटने के लिए कानून में संशोधन किया था, तब इसका फायदा हिंदुत्ववादी ताकतों ने ही उठाया था। वे एक 'पीड़ित' हिंदू की तुलना में मुस्लिम 'तुष्टीकरण' का बाइनरी बनाने में सफल रहे थे और एक स्थानिक और निराधार धारणा पर एक पूरा का पूरा आंदोलन खड़ा कर दिया कि भगवान राम का जन्म ठीक उसी स्थान पर हुआ था, जहां बाबरी मस्जिद थी। आज हिंदुत्व राम मंदिर बनाने में सफल हो गया है और फिर भी मुसलमानों के खून का प्यासा बना हुआ है। ऐसे मंजर में, हिजाब के लिए किसी भी समर्थन को मुस्लिम तुष्टीकरण की दिशा में एक प्रयास के रूप में माना जाना तय है। 

ऐसे में प्रगतिशीलों के सामने दोहरी चुनौती है। सबसे पहले, मुस्लिम पहचान की रक्षा हिजाब के समर्थन से पहले होनी चाहिए। संदेश को इस तरह से कोडित करने की आवश्यकता है, कि वह उन लोगों का समर्थन नहीं करता है, जो हिजाब को मुस्लिम महिलाओं के लिए आवश्यक मानते हैं। दूसरे, महिलाओं की मुक्ति का एजेंडा तय करने लिए सभी वर्गों के नारीवादियों के नेतृत्व में पितृसत्ता के खिलाफ एक साझा सार्वजनिक अभियान शुरू करना चाहिए। तभी हिंदू और मुस्लिम महिलाओं के बीच धर्म के पार एकता स्थापित की जा सकती है, जो गढ़ी गई सांप्रदायिक कटुता से ग्रस्त-त्रस्त नहीं होगी, जिसको हिंदुत्व लगातार बढ़ावा देने की फिराक में रहता है। 

(लेखक एक स्वतंत्र रिसर्च स्कॉलर हैं। आलेख में व्यक्त विचार उनके निजी हैं) 

अंग्रेजी में मूल रूप से लिखे लेख को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Why Hindutva and Patriarchy Get Hijab Wrong

Muslim women
Hijab
karnataka hijab controversy
Shah Bano
appeasement
feminism
Hindu-Muslim Unity
Lynching
Muslim Identity
Hindutva
Communalism
babri masjid

Related Stories

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

मोदी@8: भाजपा की 'कल्याण' और 'सेवा' की बात

ओटीटी से जगी थी आशा, लेकिन यह छोटे फिल्मकारों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: गिरीश कसारावल्ली

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

ज्ञानवापी कांड एडीएम जबलपुर की याद क्यों दिलाता है

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

मनोज मुंतशिर ने फिर उगला मुसलमानों के ख़िलाफ़ ज़हर, ट्विटर पर पोस्ट किया 'भाषण'

क्यों अराजकता की ओर बढ़ता नज़र आ रहा है कश्मीर?

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?


बाकी खबरें

  • UP
    सतीश भारतीय, परंजॉय गुहा ठाकुरता, शेखर
    विश्लेषण: विपक्षी दलों के वोटों में बिखराव से उत्तर प्रदेश में जीती भाजपा
    29 Mar 2022
    आज ज़रूरत इस बात की है कि जिन राज्यों में भी भाजपा को जीत हासिल हो रही है, उन राज्यों के चुनाव परिणामों का विश्लेषण बारीकी से किया जाए और यह समझा जाए कि अगर विपक्ष एकजुट रहा होता तो क्या परिणाम…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद का दिखा दम !
    29 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की। उन्होंने नज़र डाला है दिल्ली-एनसीआर और देश में हड़ताल के व्यापक असर पर।
  • sanjay singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    विपक्ष के मोर्चे से भाजपा को फायदा: संजय सिंह
    29 Mar 2022
    इस ख़ास अंक में नीलू व्यास ने बात की आप के सांसद संजय सिंह से और जानना चाहा Aam Aadmi Party के आगे की योजनाओं के बारे में। साथ ही उन्होंने बात की BJP और देश की राजनीति पर.
  • Labour Code
    न्यूज़क्लिक टीम
    देशव्यापी हड़ताल : दिल्ली एनसीआर के औद्योगिक क्षेत्रों में दिखा हड़ताल का असर
    28 Mar 2022
    केंद्रीय मज़दूर संगठनों ने सरकार की कामगार, किसान और जन विरोधी नीतियों के विरोध में 28 और 29 मार्च दो दिन की देशव्यापी हड़ताल की शुरआत आज तड़के सुबह से ही कर दी है । हमने दिल्ली एनसीआर के साहिबाद…
  • skm
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों मिला मजदूरों की हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन
    28 Mar 2022
    मज़दूरों की आम हड़ताल को किसानों का समर्थन मिला है. न्यूज़क्लिक से बातचीत में ऑल इंडिया किसान सभा के अध्यक्ष अशोक धवले ने कहा कि सरकार मजदूरों के साथ साथ किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है. खाद, बीज…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License