वैश्विक महामारी, कोरोना का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है कोरोना ने बीते 24 घंटो में 5,978 लोगों की जान ली है जिसमें से 1,877 मौत सिर्फ अमेरिका में ही हुई हैं।
दुनिया भर में COVID-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 17.7 लाख पहुंच गयी हैं जिनमें से 1.08 लाख लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 4.02 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, परन्तु 12.6 लाख मामले अभी भी सक्रिय हैं।
कुछ ऐसे देश भी है, जिनमें ये वायरस बहुत तेजी से फैल रहा रहा है। इन देशों में रोजाना हजारों नये मामले सामने आ रहे हैं और कई सौ लोगों की मौत हो रही है। इनमें- यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका (यूएसए), फ्रांस, स्पेन, जर्मनी, टर्की, यूनाइटेड किंगडम (यूके) और इटली शामिल हैं। साथ ही भारत में भी यह संकट बढ़ता जा रहा है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं जो देश के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकते हैं।






