NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
योगी के मंत्री को नहीं पता ‘जीएसटी’ का फुल फॉर्म !
इसको सफल बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार समेत बीजेपी शासित सभी राज्यों की सरकारें पुरजोर कोशिश कर रही हैं।
सबरंग इंडिया
03 Jul 2017
योगी के मंत्री को नहीं पता ‘जीएसटी’ का फुल फॉर्म !

जीएसटी शनिवार से लागू हो जाएगा। इस क्रांति को सफल बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार समेत बीजेपी शासित सभी राज्यों की सरकारें पुरजोर कोशिश कर रही हैं। केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ राज्यों के मंत्री व अधिकारी लोगों को जीएसटी यानी वस्तु एवं सेवा कर के फायदे बताने में लगे हुए हैं ताकि यह प्रभावी रूप से लागू हो सके। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों और कार्यकर्ताओं को लोगों और व्यापारियों से सीधे संपर्क कर उन्हें वास्तविकता से अवगत कराने के आदेश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री को खुद जीएसटी का फुल फॉर्म पता नहीं हैं। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे है कि जब बीजेपी के नेता को इसका फुल फॉर्म पता नहीं है तो वे लोगों के इसके फायदे क्या बताएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकारों ने जब समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री से जीएसटी का फुल फॉर्म पर बताने के लिए कहा तो वे टाल मटोल कर गए। वह बोले, मुझे इसका फुल फार्म पता है, मैं जीएसटी के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए सभी संबंधित दस्तावेजों का अध्ययन कर रहा हूं।

ज्ञात हो कि रमापति शास्त्री महाराजगंज जिले के प्रभारी मंत्री हैं। यूपी के सीएम योगी ने 14 जून को अपने मंत्रियों से कहा था कि वे सीधे तौर पर जनता से संपर्क कर जीएसटी के फायदे समझाएं क्योंकि नए कर सुधार को लेकर जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। राज्य जीएसटी विधेयक को विधानसभा के 15 मई को विशेष सत्र में पेश किया गया था और इसके पारित होने के बाद सभी विधायकों के लिए कार्यशाला भी लगाई गई थी जिसमें उन्हें नए कर सुधार और इससे जुड़े कानून के बारे में जानकारी दी गई थी।

Courtesy: सबरंग इंडिया
जीएसटी
भाजपा
अरुण जेटली

Related Stories

#श्रमिकहड़ताल : शौक नहीं मज़बूरी है..

आपकी चुप्पी बता रहा है कि आपके लिए राष्ट्र का मतलब जमीन का टुकड़ा है

अबकी बार, मॉबलिंचिग की सरकार; कितनी जाँच की दरकार!

आरक्षण खात्मे का षड्यंत्र: दलित-ओबीसी पर बड़ा प्रहार

झारखंड बंद: भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त विरोध

जीएसटी ने छोटे व्यवसाय को बर्बाद कर दिया

झारखण्ड भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल, 2017: आदिवासी विरोधी भाजपा सरकार

यूपी: योगी सरकार में कई बीजेपी नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप

मोदी के एक आदर्श गाँव की कहानी

क्या भाजपा शासित असम में भारतीय नागरिकों से छीनी जा रही है उनकी नागरिकता?


बाकी खबरें

  • एम. के. भद्रकुमार
    डोनबास में हार के बाद अमेरिकी कहानी ज़िंदा नहीं रहेगी 
    26 Apr 2022
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को बेहद अहम बताया है।
  • दमयन्ती धर
    गुजरात : विधायक जिग्नेश मेवानी की गिरफ़्तारी का पूरे राज्य में विरोध
    26 Apr 2022
    2016 में ऊना की घटना का विरोध करने के लिए गुजरात के दलित सड़क पर आ गए थे। ऐसा ही कुछ इस बार हो सकता है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पिछले 5 साल में भारत में 2 करोड़ महिलाएं नौकरियों से हुईं अलग- रिपोर्ट
    26 Apr 2022
    क़ानूनी कामकाजी उम्र के 50% से भी अधिक भारतवासी मनमाफिक रोजगार के अभाव के चलते नौकरी नहीं करना चाहते हैं: सीएमआईई 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट 
    26 Apr 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 62 हज़ार 569 हो गयी है।
  • श्रिया सिंह
    कौन हैं गोटाबाया राजपक्षे, जिसने पूरे श्रीलंका को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है
    26 Apr 2022
    सैनिक से नेता बने गोटाबाया राजपक्षे की मौजूदा सरकार इसलिए ज़बरदस्त आलोचना की ज़द में है, क्योंकि देश का आर्थिक संकट अब मानवीय संकट का रूप लेने लगा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License