NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
यूएस प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ वेनज़ुएला ने आईसीसी में लगाई गुहार
हेग में बोलते हुए वेनज़ुएला के विदेश मंत्री जोर्गे अरेज़ा ने अमेरिकी प्रतिबंधों को "एकतरफ़ा उपाय" क़रार दिया और इसे मानवता के ख़िलाफ़ अपराध भी कहा। उन्होंने कहा कि वेनेज़ुएला इन अपराधों के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के तहत समाधान चाहता है।
पीपल्स डिस्पैच
14 Feb 2020
यूएस

13 फ़रवरी को वेनज़ुएला की निकोलस मादुरो सरकार ने अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का रुख़ किया है। वेनज़ुएला ने कहा है कि इन प्रतिबंधों की वजह से देश के लाखों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हेग में बोलते हुए वेनज़ुएला के विदेश मंत्री जोर्गे अरेज़ा ने अमेरिकी प्रतिबंधों को "एकतरफ़ा उपाय" क़रार दिया और इसे मानवता के ख़िलाफ़ अपराध भी कहा। उन्होंने कहा कि वेनेज़ुएला इन अपराधों के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों के तहत समाधान चाहता है।

अमेरिका द्वारा सरकारी एयरलाइन CONVIASA पर हाल ही प्रतिबंध लगाए जाने के एक हफ़्ते बाद यह क़दम उठाया गया है। ट्रंप प्रशासन ने विपक्षी नेता जुआन गिआदो द्वारा तख़्तापलट के प्रयासों का समर्थन किया है और 2018 में मादुरो के पुन: चुनाव के बाद से कई दौर के प्रतिबंधों के ज़रिये में वेनेज़ुएला के नेताओं, राज्य के अधिकारियों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को निशाना बनाया है।

प्रतिबंधों के कारण वेनेज़ुएला की सरकारी कंपनियां जैसे PDVSA स्वतंत्र रूप से अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में तेल और गैस का निर्यात नहीं कर पा रही हैं, जबकि इनके राजस्व के मुख्य स्रोत देश में ग़रीबों के लिए कई कल्याणकारी कार्यक्रमों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।

इन प्रतिबंधों के कारन होने वाली आर्थिक कठिनाइयों, जिसमें बड़ी आबादी के लिए भोजन की कमी शामिल है, के अलावा इन प्रतिबंधों ने लगभग 300000 ऐसे लोगों को जोखिम में डाल दिया है जिन्हें नियमित रूप से तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता होती है। इनमें से बड़ी संख्या में लोग एचआईवी संक्रमण और कैंसर से पीड़ित हैं। Common Dreams की ख़बर के मुताबिक़ उनमें से कुछ डायलिसिस मशीनों की कमी के कारण भी पीड़ित हैं।

आईसीसी एक अंतर सरकारी न्यायाधिकरण है जिसे 2002 में हेग, नीदरलैंड में स्थापित किया गया था। यह द्विपक्षीय मुद्दों से संबंधित नहीं है और इसका अधिकार क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार का उल्लंघन, नरसंहार, युद्ध अपराध और मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों से संबंधित है।

2018 में, लैटिन अमेरिका की रूढ़िवादी सरकारों का एक समूह, Lima Group आईसीसी के पास गया और उसने वेनेजुएला में मानवता के ख़िलाफ़ कथित अपराधों की जांच करने के लिए कहा। हालांकि अमेरिका आईसीसी का हिस्सा नहीं है लेकिन वेनेज़ुएला अभी भी इसके खिलाफ जांच के लिए कह सकता है। अंतर्राष्ट्रीय निकायों में पश्चिमी डिसकोर्स के प्रभाव को देखते हुए यह संभावना बहुत कम है कि आईसीसी अमेरिका के ख़िलाफ़ कोई निर्णायक क़दम उठाएगा।

US sanctions
Venezuela against US sanctions
Donald Trump
icc

Related Stories

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

यूक्रेन-रूस घटनाक्रम: रूस को अलग-थलग करने की रणनीति, युद्ध अपराधों पर जांच करेगा आईसीसी

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

एक साल पहले हुए कैपिटॉल दंगे ने अमेरिका को किस तरह बदला या बदलने में नाकाम रहा

2021 : चीन के ख़िलाफ़ अमेरिका की युद्ध की धमकियों का साल

दुनिया क्यूबा के साथ खड़ी है

रिपोर्ट के मुताबिक सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की जलवायु योजनायें पेरिस समझौते के लक्ष्य को पूरा कर पाने में विफल रही हैं 

अमेरिका के ईरान जाने के रास्ते में कंटीली झाड़ियां 

अमेरिका को महसूस हो रही है चीन के साथ आर्थिक संबंध सुधारने की ज़रूरत

मोदी अकेले नहीं :  सभी ‘दक्षिण-पंथी सत्तावादी’ कोविड-19 से निपटने में बुरी तरह विफल साबित हुए


बाकी खबरें

  • CDSCO
    भाषा
    CDSCO ने कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स और मोलनुपिराविर के आपात इस्तेमाल को स्वीकृति दी
    28 Dec 2021
    सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्बेवैक्स’ को कुछ शर्तों के साथ आपात स्थिति में उपयोग की अनुमति देने की सिफारिश की है। कोविड-19 रोधी दवा ‘मोलनुपिराविर’ (…
  • sunil
    भाषा
    पेले से आगे निकले छेत्री, भारत ने आठवां सैफ ख़िताब जीता, महिला टीम भी चमकी
    28 Dec 2021
    भारतीय फुटबॉल को वर्ष 2021 में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली । पचास और साठ के दशक का अपना खोया गौरव लौटाने की कोशिश में जुटी टीम उस पल का इंतजार ही करती रही जो देश में इस खेल की दशा और दिशा बदल सके।
  • UP Elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: किसानों की आय दोगुनी होने का टूटता वादा, आत्महत्या का सिलसिला जारी
    28 Dec 2021
    बुंदेलखंड के बाँदा ज़िले में युवा किसान राम रुचि और प्रमोद पटेल ने इसी साल क़र्ज़ के दबाव में आत्महत्या कर ली। न्यूज़क्लिक ने दोनों परिवारों से मिल कर बात की और जानने की कोशिश की कि सरकार का किसानों…
  • officers of Edu dept eating MDM with students
    राजेश डोबरियाल
    उत्तराखंड: 'अपने हक़ की' लड़ाई अंजाम तक पहुंचाने को तैयार हैं दलित भोजन माता सुनीता देवी
    28 Dec 2021
    “...चूंकि क्रिसमस की बैठक में सभी पक्ष अभी क्षेत्र का माहौल सौहार्दपूर्ण बनाए रखने पर सहमत हुए हैं इसलिए वे जांच कमेटी की रिपोर्ट आने का इंतज़ार कर रहे हैं। नियमानुसार तो सुनीता देवी की ही भोजनमाता…
  • UP Election 2022
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव 2022: बेरोज़गार युवा इस चुनाव में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं
    28 Dec 2021
    मोदी-योगी से नाउम्मीद युवाओं को विपक्ष से चाहिए रोजगार का भरोसा
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License