NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी : बांदा में 500 बीघे की फसल चर गए आवारा गौवंश
मंगलवार रात लगभग 600 गौवंशों के झुंड ने हटेटी पुरवा के कई किसानों की 500 बीघा से अधिक की चना, मसूर, गेहूं, अरहर व मटर की खड़ी फसल चर लिया और बर्बाद कर दिया।
आईएएनएस
23 Jan 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: YouTube

बांदा : बुंदेलखंड के बांदा जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद की अस्थायी गौशाला से छोड़े गए करीब 600 आवारा गौवंशों ने मंगलवार को किसानों की 500 बीघे से अधिक की रबी की फसल साफ कर दी, और रौंदकर बर्बाद कर दी। बुंदेलखंड किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "मुख्यमंत्री के आदेश पर बांदा शहर की नगर पालिका परिषद ने अलीगंज के सुअर बाड़ा और हटेटी पुरवा के निर्माणाधीन स्लाटर हाउस में लगभग 1,000 आवारा गौवंश बंद किए थे। शनिवार को हटेटी पुरवा स्लाटर हाउस से गौवंश छोड़ दिए गए। वहां चारा-पानी का कोई प्रबंध न होने से पशु दम तोड़ रहे थे।"

शर्मा ने कहा, "मंगलवार रात लगभग 600 गौवंशों के झुंड ने हटेटी पुरवा के किसान नीलेन्द्र, शिवहरी, मूलचंद्र, शिवपूजन, रामआसरे, दद्दू पाल, श्यामसुंदर, रामपाल, बसंतू यादव व कमतू के अलावा खोड़ गांव के रामचंद्र, बजरंग पुरवा के सीताराम, गोड़ी बाबा पुरवा के महेश सहित कई किसानों की 500 बीघा से अधिक की चना, मसूर, गेहूं, अरहर व मटर की खड़ी फसल चर लिया और बर्बाद कर दिया।"

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन जनवरी को सभी जिलाधिकारियों को लिखित आदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने आवारा गौवंश को अस्थायी गौशालाओं में 10 जनवरी तक बंद कर किसानों की फसल बचाने की बात कही थी।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) संतोष कुमार मिश्रा ने आईएएनएस से कहा, "हटेटी पुरवा के निर्माणाधीन स्लाटर हाउस से कुछ अराजक तत्वों ने शनिवार रात मुख्यद्वार का ताला तोड़ कर करीब 700 गौवंश छोड़ दिए हैं, जो किसानों की फसल उजाड़ रहे हैं। इन आवारा मवेशियों को फिर से ढूंढ़ कर बंद करने की कोशिश की जा रही है।"

जिला प्रशासन ने इस घटना की जांच कराकर दोषियों को दंडित करने और फसलों के नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने की बात कही है।

बांदा के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संतोष बहादुर सिंह ने आईएएनएस से कहा, "निर्माणाधीन गौशाला से गौवंशों को कैसे छोड़ा गया, हम इसकी जांच करा रहे हैं। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी और फसलों को हुए नुकसान का मूल्यांकन कराकर किसानों को मुआवजे के लिए शासन को लिखेंगे।"

हालांकि बांदा जिले के सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां करीब 100,000 आवारा गौवंश हैं। इनमें से महज लगभग 20,000 को विभिन्न अस्थायी गौशालाओं में बंद किया गया है। अब भी 80,000 गौवंश किसानों के लिए आफत बने हुए हैं।"

cows
cow politics
Cow Vigilante
kisan
farmer crises
RABI CROPS
Holy Cow
Uttar pradesh
Yogi Adityanath

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: किस चीज़ से डरते हैं वे?
    09 Jan 2022
    गोरख पाण्डेय ने 43 साल पहले देश के हाकिमों से पूछा था कि “किस चीज़ से डरते हैं वे/तमाम धन-दौलत/ गोला-बारूद पुलिस-फ़ौज के बावजूद?”, आज भी ये सवाल मौज़ू है और साथ ही उसका जवाब भी।
  • UP
    असद रिज़वी
    यूपी चुनाव हलचल: गठबंधन के सहारे नैया पार लगाने की कोशिश करतीं सपा-भाजपा
    09 Jan 2022
    यूपी में चुनावों का ऐलान हो चुका है, सबकी नज़र सपा और भाजपा पर है, बसपा, रालोद और कांग्रेस भी चुनावी गणित में अपना अपना हिस्सा लेने की आस लगाए बैठी हैं। आइए गठबंधनों के लिए अंदर ही अंदर चल रही हलचल…
  • omicron
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...
    09 Jan 2022
    हम तो हर मेहमान का स्वागत करते हैं। आखिर 'अतिथि देवो भव', यही हमारी सभ्यता है। और अगर मेहमान विदेशी हो तो कहना ही क्या! विदेशी अतिथि तो हमें बहुत ही पसंद हैं। क्या पता, निवेश करने ही आया हो।
  • पीएम सुरक्षा चूक पर धुंध, चन्नी की चमक और सूबाई चुनाव
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    पीएम सुरक्षा चूक पर धुंध, चन्नी की चमक और सूबाई चुनाव
    08 Jan 2022
    पंजाब और पंजाबियत के बचाव में पुरजोर ढंग से बोलकर क्या मुख्यमंत्री चन्नी ने अपने सूबे में अपनी हैसियत मजबूत कर ली है? #HafteKiBaat के नये एपिसोड में इन सवालों के अलावा पांच राज्यों में चुनाव की…
  • संभावित लॉकडाउन के ख़तरे के बीच बिहार-यूपी लौटने लगे प्रवासी श्रमिक !
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संभावित लॉकडाउन के ख़तरे के बीच बिहार-यूपी लौटने लगे प्रवासी श्रमिक !
    08 Jan 2022
    घर लौटने को लेकर मुंबई में अफरातफरी का माहौल सामने आया है। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर इन श्रमिकों की भीड़ देखी गई। घर पहुंचने के लिए बिहार-उत्तरप्रदेश के इन श्रमिकों को ट्रेन में जगह नहीं मिल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License