NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
यूपी : छेड़खानी का विरोध करने पर दो महिलाओं की कार से कुचल कर हत्या
पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Jun 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: News784

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार ख़राब होती जा रही है। अभी पिछले दिनों आगरा में यूपी बार काउंसिल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष की कोर्ट परिसर में सरेआम हत्या कर दी गई और अब बुलंदशहर में छेड़खानी का विरोध करने वाली दो महिलाओं को कार से कुचलकर मार डाला गया।

पुलिस ने इस सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एन. कोलांची ने मंगलवार को बताया कि चांदपुर रोड निवासी रामवीर और भीमसेन का परिवार सोमवार देर रात शादी समारोह से लौटा था। इसी दौरान एक युवक नशे में उनके मकान के बाहर पेशाब करने लगा। महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने एक युवती के साथ छेड़खानी की।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के विरोध पर युवक उन्हें धमकी देता हुआ भाग गया। कुछ देर बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ लौटा और घर के बाहर खड़ी महिलाओं पर कार चढ़ा दी।

कोलांची ने बताया कि इसमें दो महिलाओं रामवीर की पत्नी संतो देवी (38) और भीमसेन की पत्नी उर्मिला (42) की मौत हो गई जबकि रामवीर का पुत्र जितेन्द्र और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी नकुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना से नाराज परिजन ने पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस से मिले दोनों शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। वे लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से समझा-बुझा कर जाम खत्म करवाया।

आपको बता दें कि बुलंदशहर में दबंग बिल्कुल बेख़ौफ़ हैं। कानून और पुलिस का कोई डर नहीं रहा है। पिछले महीने मई में ही यहां तीन बच्चों की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिए गए थे। आपको यह भी याद दिला दें कि यह बुलंदशहर वही जगह है जहां पिछले साल दिसंबर 2018 में कथित गौकशी को लेकर हिंसा कर रही भीड़ को रोकने आए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की भी सरेआम हत्या कर दी गई थी।

(भाषा के इनपुट के साथ)

murder
Uttar pradesh
bulandshahar
Yogi Adityanath
ADITYANATH GOVT
UP police

Related Stories

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

प्रयागराज में फिर एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या, दो साल की बच्ची को भी मौत के घाट उतारा

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

उत्तर प्रदेश: इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक, परीक्षा निरस्त, जिला विद्यालय निरीक्षक निलंबित

उत्तर प्रदेश: योगी के "रामराज्य" में पुलिस पर थाने में दलित औरतों और बच्चियों को निर्वस्त्र कर पीटेने का आरोप

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

यूपी में मीडिया का दमन: 5 साल में पत्रकारों के उत्पीड़न के 138 मामले

कौन हैं ओवैसी पर गोली चलाने वाले दोनों युवक?, भाजपा के कई नेताओं संग तस्वीर वायरल


बाकी खबरें

  • Banaras
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : बनारस में कौन हैं मोदी को चुनौती देने वाले महंत?
    28 Feb 2022
    बनारस के संकटमोचन मंदिर के महंत पंडित विश्वम्भर नाथ मिश्र बीएचयू IIT के सीनियर प्रोफेसर और गंगा निर्मलीकरण के सबसे पुराने योद्धा हैं। प्रो. मिश्र उस मंदिर के महंत हैं जिसकी स्थापना खुद तुलसीदास ने…
  • Abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    दबंग राजा भैया के खिलाफ FIR ! सपा कार्यकर्ताओं के तेवर सख्त !
    28 Feb 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार Abhisar Sharma Ukraine में फसे '15,000 भारतीय मेडिकल छात्रों को वापस लाने की सियासत में जुटे प्रधानमंत्री' के विषय पर चर्चा कर रहे है। उसके साथ ही वह…
  • रवि शंकर दुबे
    यूपी वोटिंग पैटर्न: ग्रामीण इलाकों में ज़्यादा और शहरों में कम वोटिंग के क्या हैं मायने?
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में अब तक के वोटिंग प्रतिशत ने राजनीतिक विश्लेषकों को उलझा कर रख दिया है, शहरों में कम तो ग्रामीण इलाकों में अधिक वोटिंग ने पेच फंसा दिया है, जबकि पिछले दो चुनावों का वोटिंग ट्रेंड एक…
  • banaras
    सतीश भारतीय
    यूपी चुनाव: कैसा है बनारस का माहौल?
    28 Feb 2022
    बनारस का रुझान कमल खिलाने की तरफ है या साइकिल की रफ्तार तेज करने की तरफ?
  • एस एन साहू 
    उत्तरप्रदेश में चुनाव पूरब की ओर बढ़ने के साथ भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं 
    28 Feb 2022
    क्या भाजपा को देर से इस बात का अहसास हो रहा है कि उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहीं अधिक पिछड़े वर्ग के समर्थन की जरूरत है, जिन्होंने अपनी जातिगत पहचान का दांव खेला था?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License