NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी : केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 6 मजदूरों की मौत
इस फैक्ट्री में पिछले कई दिनों से केमिकल का टैंक लीक कर रहा था। बुधवार को मैकेनिक व मजदूर लीकेज की वेल्डिंग कर रहे थे तभी तेज धमाके के साथ टैंक फट गया।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
12 Sep 2018
bijnor mohit paper and chemical mill
image courtesy: NDTV

लखनऊ/बिजनौर, 12 सितंबर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बुधवार तड़के एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फटने से आग लग गई। इस हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस के मुताबिक, बिजनौर-कोतवाली देहात मार्ग पर स्थित मोहित पेपर मिल एवं केमिकल प्लांट में विस्फोट हो गया। केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से यह भीषण हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मृतकों में बालगोविंद, रवि, लोकेंद्र, विक्रांत, कमलबीर व चेतराम शामिल हैं। सभी कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले है। 

दोनों घायल मजदूरों की हालत गंभीर है जबकि एक मजदूर लापता बताया जा रहा है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
 

कुछ अन्य रिपोर्टों के मुताबिक इस फैक्ट्री में पिछले कई दिनों से केमिकल का टैंक लीक कर रहा था। बुधवार को मैकेनिक व मजदूर लीकेज की वेल्डिंग कर रहे थे तभी तेज धमाके के साथ टैंक फट गया जिससे ऊपर खड़े मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। चीख पुकार के बीच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

इस घटना को लेकर फैक्ट्री के अन्य मज़दूरों और मृतकों व घायलों के परिजनों में बेहद गुस्सा है। इन लोगों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन भी किया।

आपको बता दें कि इससे पहले इसी तरह का हादसा यूपी के रायबरेली जिले के ऊंचाहार में हुआ था। यहां 2017 में एनटीपीसी प्लांट में बॉयलर फटने से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और करीब 200 से ज्यादा मजदूर घायल हुए थे।

(आईएएनएस इनपुट)


बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    सुधा भारद्वाज को SC से राहत, यूपी के aspirant शिक्षक तेज़ करेंगे आंदोलन और अन्य ख़बरें
    07 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी सुधा भारद्वाज को SC से मिली राहत, यूपी शिक्षक भर्ती आंदोलन और अन्य ख़बरों पर।
  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    पांच राज्यों में मोदी की नीतियों पर गुस्सा परिणाम में दिखेगाः मनोज कुमार झा
    07 Dec 2021
    वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा से संसद के भीतर विपक्ष पर हो रहे हमले से लेकर पांच विधानसभा चुनावों के राजनीतिक समीकरण पर बातचीत की। मनोज कुमार झा ने…
  • chunav
    अजय कुमार
    बिहार के दो पंचायत क्षेत्रों के चुनावी दांवपेच और भावुकता की कहानी
    07 Dec 2021
    संसद और विधायकी के चुनावी माहौल पर बहुत ज्यादा बहस होती है लेकिन पंचायती चुनाव के माहौल पर बहुत कम। तो चलिए बिहार के दो पंचायत क्षेत्रों के चुनावी माहौल को भांपने की कोशिश करते हैं।
  • Medical staff
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच सभी छुट्टियां रद्द होने के चलते नाराज़ मेडिकल स्टाफ़
    07 Dec 2021
    बिहार में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का ख़तरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। विदेश से लौटे कुछ लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। इसको लेकर राज्य में चिंता बढ़ गई है।
  • MGNREGA
    प्रभात पटनायक
    क्यों घोंटा जा रहा है मनरेगा का गला! 
    07 Dec 2021
    यूपीए-2 के दौरान ही मनरेगा से पीछे खिसकने की शुरूआत हो चुकी थी। कई साल तक इसके लिए बजट आवंटन 60,000 करोड़ रुपए के करीब ही बनाए रखा गया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License