NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी : कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से 7 बच्चियां गायब!
यूपी-बिहार के शेल्टर होम प्रकरणों के बाद अब यूपी के कुशीनगर का एक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से सात बच्चियों के बिना सूचना गायब होने की ख़बर मिली है। इससे शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
01 Dec 2018
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: social media

उत्तर प्रदेश (यूपी) का एक कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सवालों के घेरे में आ गया है। यहां एसडीएम के निरीक्षण के दौरान 7 बच्चियां गायब मिलीं।

दरअसल कुशीनगर जिले के पडरौना शहर से महज तीन किलोमीटर दूर खिरकिया में संचालित पडरौना के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण में 12 बालिकाएं मौके पर मौजूद नहीं थीं। पूछताछ में पता चला कि पांच बालिकाओं की तरफ से अवकाश प्रार्थनापत्र मिला है, जबकि शेष सात के बारे में कोई लिखित सूचना नहीं है।  

भवन की स्थिति भी जर्जर थी। एसडीएम ने वार्डेन को जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने कार्यालय में तलब किया।

एसडीएम सदर गुलाबचंद्र के पहुंचते ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अफरातफरी मच गई। भवन की छत जर्जर हाल में मिली। बताया गया कि बारिश में छत टपकती है। बालिकाओं के सोने की भी समुचित व्यवस्था नहीं थी। सफाई की व्यवस्था भी काफी खराब रही। एसडीएम ने बालिकाओं की उपस्थिति के बारे में पूछा तो मालूम हुआ कि 88 बालिकाएं यहां रहती हैं। उनमें 12 बालिकाएं गायब थीं। 

एसडीएम ने जब इस अनुपस्थित बारे में पूछा तो वार्डेन संगीता सिंह ने बताया कि बालिकाएं अवकाश पर हैं। लेकिन वह सिर्फ पांच बालिकाओं की ओर से दिए गए अवकाश प्रार्थनापत्र को ही प्रस्तुत कर पाईं।

एसडीएम ने बताया कि 12 बालिकाएं कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में उस समय नहीं थीं। उनमें पांच कक्षा छह की हैं तथा सात कक्षा सातवीं की। पांच बच्चियों की तरफ से छुट्टी का प्रार्थनापत्र दिया गया था। छत जर्जर मिली और परिसर में भी सफाई नहीं थी। वार्डेन से स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा उन्हें दस्तावेजों के साथ कार्यालय बुलाया गया है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।

आपको बता दें कि इस समय बिहार से लेकर यूपी तक के शेल्टर होम सवालों के घेरे में हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर और यूपी के देवरिया शेल्टर होम की जो हकीकत सामने आई है उससे पूरा देश हिला हुआ है। इसलिए कस्तूरबा आवासीय विद्यालय से इस तरह बच्चियों का गायब होना कई सवाल और चिंता पैदा करता है।

(इनपुट : आईएएनएस/आईपीएन)

kasturba gandhi girls residential school
Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya
KGBV
Uttar pradesh
UP

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारी बवाल


बाकी खबरें

  • Sitaram Yechury
    संदीप चक्रवर्ती
    स्वतंत्रता दिवस को कमज़ोर करने एवं हिंदू राष्ट्र को नए सिरे से आगे बढ़ाने की संघ परिवार की योजना को विफल करें: येचुरी 
    25 Feb 2022
    माकपा महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का “फोकस 5 अगस्त को देश की वास्तविक स्वतंत्रता की तारीख के रूप में बढ़ावा देने पर है।"  
  • russia ukrain
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम
    25 Feb 2022
    यूरोपीय संघ रूस पर और आर्थिक एवं वित्तीय प्रतिबंध लगाने को सहमत। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में मानवीय सहायता के लिए दो करोड़ डॉलर देने की घोषणा की।
  • ASHA Workers
    अनिल अंशुमन
    बिहार : आशा वर्कर्स 11 मार्च को विधानसभा के बाहर करेंगी प्रदर्शन
    25 Feb 2022
    आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार सरकार हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने में भी टाल मटोल कर रही है। कार्यकर्ताओं ने ‘भूखे रहकर अब और नहीं करेंगी बेगारी’ का ऐलान किया है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 13 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 302 मरीज़ों की मौत
    25 Feb 2022
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 94 हज़ार 345 हो गयी है।
  • up elections
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव : अयोध्या के प्रस्तावित  सौंदर्यीकरण में छोटे व्यापारियों की नहीं है कोई जगह
    25 Feb 2022
    अयोध्या के व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि प्रस्तावित लेआउट के परिणामस्वरूप दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़े पैमाने पर ध्वस्त या उन दुकानों का ज़्यादातर हिस्सा तोड़ दिया जाएगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License