NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी में 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी सपा-बसपा, गठबंधन का औपचारिक ऐलान
मायावती ने गठबंधन को एक नई राजनीतिक क्रांति करार दिया और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की नींद उड़ा देगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Jan 2019
लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मायावती और अखिलेश यादव।
लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मायावती और अखिलेश यादव। फोटो : आईएएनएस

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) में औपचारिक तौर पर गठबंधन हो गया। बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शनिवार को लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस गठबंधन पर अंतिम मुहर लगा दी।

इसी के साथ दोनों दलों ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटें आपस में बांट ली हैं। बाकी चार सीटों में दो रायबरेली और अमेठी कांग्रेस के लिए और दो अन्य के लिए छोड़ी हैं।

मायावती ने कॉन्फ्रेंस में बातचीत की शुरुआत करते हुए ऐलान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने गठबंधन को एक नई राजनीतिक क्रांति करार दिया और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नींद उड़ा देगा।

मायावती ने कहा कि गठबंधन के पास भाजपा को फिर से सत्ता में आने से रोकने की क्षमता है।

उन्होंने 1993 के कांशीराम और मुलायम सिंह के गठबंधन को याद करते हुए बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का ऐलान किया। उन्होंने जनहित के लिए आपसी मतभेद भुलाने यहां तक कि 2 जून 1995 के लखनऊ गेस्ट हाउस कांड को भी पीछे रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस समय जनहित उनके लिए सबसे ऊपर है।

इसी तरह सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मायावती के प्रति गहरा सम्मान जताते हुए कहा कि आज से मायावती जी का अपपान मेरा अपमान है। उन्होंने गठबंधन में बराबरी का दर्जा देने के लिए भी मायावती का धन्यवाद किया।

दोनों नेताओं ने कहा कि ये गठबंधन जनविरोधी और सांप्रदायिक बीजेपी सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी।

मायावती ने ज़ोर देकर कहा कि ये सिर्फ दो पार्टियों का चुनावी गठबंधन नहीं है बल्कि देश और प्रदेश की बहुसंख्यक आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाला गठबंधन है।

कांग्रेस को दूर रखने पर मायावती ने कहा कि 'आजादी के बाद काफी लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी ने एकछत्र राज किया है। गरीब, मजदूर, किसान और व्यापारी इनके शासन में परेशान रहे हैं। ऐसे समय में बीएसपी और एसपी सहित अन्य पार्टियों का उदय हुआ। केंद्र या राज्य में चाहे सत्ता बीजेपी के पास रहे या कांग्रेस के बात एक ही है।'

इसके अलावा उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी के बारे में यह सर्वविदित है कि एसपी और बीएसपी को गठबंधन से कोई खास लाभ नहीं होने वाला है। उनका अधिकांश वोट ट्रांसफर नहीं होता है। बीजेपी या जातिवादी पार्टियों को चला जाता है। या फिर सोची समझी साजिश के तहत दूसरी ओर चला जाता है। कांग्रेस जैसी पार्टियों को हमसे पूरा लाभ मिल जाता है लेकिन हमारे जैसी ईमानदार पार्टियों को कोई लाभ नहीं मिलता है। इसका कड़वा अनुभव 1996 के विधानसभा चुनाव में हमें मिला था।'
मायावती ने रक्षा सौदों का भी जिक्र किया और बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर प्रहार किए। उन्होंने कहा 'देश में रक्षा सौदों की खरीद में दोनों पार्टियों की सरकारों में जबरदस्त घोटाले हुए। कांग्रेस को बोफोर्स मामले में केंद्र की सरकार गंवानी पड़ी। बीजेपी को रफ़ाल घोटाले को लेकर अपनी सरकार जरूर गंवानी पड़ेगी।'

अखिलेश यादव ने कहा, 'यह केवल चुनावी गठबंधन नहीं है बल्कि बीजेपी द्वारा किए गए अन्याय और अत्याचारों के अंत के लिए किया गया गठबंधन है। मेरे मन में गठबंधन की नींव उसी दिन से बैठ गई थी जिस दिन सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेताओं ने आदरणीय मायावती जी पर अशोभनीय टिप्पणी की थी। मैंने अपने मन में बीएसपी से गठबंधन के लिए उसी दिन अंतिम मुहर लगा दी थी जिस दिन राज्यसभा चुनाव की वोटिंग में संयुक्त उम्मीदवार भीमराव आंबेडकर को छल, कपट और धोखे से हराकर बीजेपी ने जश्न मनाया था।'

अखिलेश यादव ने भाजपा पर जातिवाद को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को जाति प्रदेश बना दिया है। जाति के नाम पर एनकाउंटर किए जा रहे हैं। जाति पूछकर पुलिस रिपोर्ट लिखी जा रही है और जाति पूछकर अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। यहां तक कि अब तो भगवान तक की जाति बताई जा रही है।

क्या समाजवादी पार्टी प्रधानमंत्री पद के लिए मायावती के नाम का समर्थन करेगी इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी ने हमेशा प्रधानमंत्री देने का काम किया है, उन्हें खुशी होगी कि यूपी से फिर प्रधानमंत्री बने।

यह गठबंधन तात्कालिक है या दीर्घकालिक इस सवाल पर बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि ये स्थायी गठबंधन है और लोकसभा के बाद यूपी के अगले विधानसभा चुनाव तक भी जारी रहेगा।


बाकी खबरें

  • sedition
    भाषा
    सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह मामलों की कार्यवाही पर लगाई रोक, नई FIR दर्ज नहीं करने का आदेश
    11 May 2022
    पीठ ने कहा कि राजद्रोह के आरोप से संबंधित सभी लंबित मामले, अपील और कार्यवाही को स्थगित रखा जाना चाहिए। अदालतों द्वारा आरोपियों को दी गई राहत जारी रहेगी। उसने आगे कहा कि प्रावधान की वैधता को चुनौती…
  • बिहार मिड-डे-मीलः सरकार का सुधार केवल काग़ज़ों पर, हक़ से महरूम ग़रीब बच्चे
    एम.ओबैद
    बिहार मिड-डे-मीलः सरकार का सुधार केवल काग़ज़ों पर, हक़ से महरूम ग़रीब बच्चे
    11 May 2022
    "ख़ासकर बिहार में बड़ी संख्या में वैसे बच्चे जाते हैं जिनके घरों में खाना उपलब्ध नहीं होता है। उनके लिए कम से कम एक वक्त के खाने का स्कूल ही आसरा है। लेकिन उन्हें ये भी न मिलना बिहार सरकार की विफलता…
  • मार्को फ़र्नांडीज़
    लैटिन अमेरिका को क्यों एक नई विश्व व्यवस्था की ज़रूरत है?
    11 May 2022
    दुनिया यूक्रेन में युद्ध का अंत देखना चाहती है। हालाँकि, नाटो देश यूक्रेन को हथियारों की खेप बढ़ाकर युद्ध को लम्बा खींचना चाहते हैं और इस घोषणा के साथ कि वे "रूस को कमजोर" बनाना चाहते हैं। यूक्रेन
  • assad
    एम. के. भद्रकुमार
    असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की
    11 May 2022
    राष्ट्रपति बशर अल-असद का यह तेहरान दौरा इस बात का संकेत है कि ईरान, सीरिया की भविष्य की रणनीति का मुख्य आधार बना हुआ है।
  • रवि शंकर दुबे
    इप्टा की सांस्कृतिक यात्रा यूपी में: कबीर और भारतेंदु से लेकर बिस्मिल्लाह तक के आंगन से इकट्ठा की मिट्टी
    11 May 2022
    इप्टा की ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा उत्तर प्रदेश पहुंच चुकी है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में गीतों, नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License