NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी में पत्रकारों पर हमले बढ़े, टीवी चैनल के रिपोर्टर से मारपीट, हिरासत में लेकर अमानवीयता
शामली में जीआरपी के जवानों एक न्यूज़ चैनल के संवाददाता के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उन्हें हिरासत में लेकर उनके साथ बेहद बुरा सुलूक किया। यूपी के डीजीपी ने इस मामले में शामली जीआरपी के एसएचओ और एक कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
12 Jun 2019
शामली में पत्रकार से मारपीट, हिरासत में लेकर अमानवीयता
शामली जीआरपी थाने का दृश्य। स्क्रीन शॉट

उत्तर प्रदेश में पत्रकारों पर हमले तेज़ हो गए हैं। अभी प्रशांत कनौजिया समेत अन्य पत्रकारों की गिरफ़्तारी का मामला ठंडा भी न हुआ था कि अब शामली में जीआरपी के जवानों एक न्यूज़ चैनल के संवाददाता के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उन्हें हिरासत में लेकर अमानवीयता भी की। यूपी के डीजीपी ने इस मामले में शामली जीआरपी के एसएचओ और एक कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

घटना के मुताबिक शामली में न्यूज़ 24 चैनल के पत्रकार अमित शर्मा बुधवार तड़के धीमनपुरा में ट्रेन के पटरी से उतरने की सूचना मिलने पर उसे कवर करने पहुंचे थे। इसी मौके पर मौके पर मौजूद सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों ने उनसे मारपीट की और कैमरा भी छीन लिया। इस दौरान उनका एक मोबाइल फोन भी गुम गया। आरोप है कि ये पुलिस वाले अमित शर्मा की इससे पहले उनके कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली एक रिपोर्ट से नाराज़ थे। पत्रकार अमित शर्मा का कहना है कि पुलिस वालों ने उनकी एक न सुनी और पिटाई करते रहे। इसके बाद उन्हें हवालात में बंद कर दिया। अमित के मुताबिक पुलिस वालों ने उनके कपड़े तक उतार दिए और मुंह में पेशाब किया।  

घटना की जानकारी मिलने पर कई स्थानीय पत्रकार थाने पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क की कोशिश की। स्थानीय पत्रकारों ने  सोशल मीडिया पर अमित शर्मा की पिटाई का वीडियो भी डाल दिया। जो वायरल हो गया और पूरे देश को इसकी ख़बर मिली।

PM @narendramodi जी, आप कहते हैं ‘न खाऊँगा, न खाने दूँगा.’ जो खाने वालों को इक्स्पोज़ करेगा, उन्हें कौन बचाएगा?@PiyushGoyal @PMOIndia @myogiadityanath @Uppolice pic.twitter.com/dfG8cMANOn

— Manak Gupta (@manakgupta) June 12, 2019

मारपीट के अलावा अमित शर्मा के हवालात में बंद होने का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी जीआरपी जवान आराम से बैठा है और अमित शर्मा सलाखों के पीछे से अपने ऊपर हुई ज़्यादती का बयान कर रहे हैं।  

न्यूज़ 24 का पत्रकार रेलवे के खिलाफ न्यूज़ चलाने की कोशिश कर रहा था, पुलिस ने उसे मारा पीटा उसके मुंह में पेशाब किया और जेल में बंद कर दिया।

पत्रकार भाइयों यह तो अभी शुरूआत है, सत्ता के खिलाफ पत्रकारिता करना इस देश में अपराध बनने वाला है।

जय श्री राम?pic.twitter.com/srtnYPUrAn

— Amit Mishra (@Amitjanhit) June 12, 2019

स्थानीय पत्रकारों के दबाव में रिपोर्टर अमित शर्मा को हवालात से बाहर निकाला गया। अमित शर्मा ने खुद अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

@YogiOffice@myogiadityanath@PMOIndia@upgrp@HomeDepttUP@Uppolice
शामली स्टेशन के पास देहली सहारनपुर रेलवे रुट पर टीवी चैनल के पत्रकार की पिटाई कर रिपोर्टर के मुह में किया पेशाब। रिपोर्टर को नंगा कर किया पेशाब । पत्रकारो का हंगामा। भारी पुलिस मौके पर pic.twitter.com/iTXss5JUK7

— sharvan saini (@sharvan36042921) June 11, 2019

इस मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा, वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। शामली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय कुमार पांडे ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। घटना की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमुख ओपी सिंह ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शामली जीआरपी के एसएचओ राकेश कुमार और कांस्टेबल संजय पवार को निलंबित कर दिया।

We have come across a video where a journalist has been beaten up & put up in a lock up. DGP UP OP Singh has ordered for immediate suspension of SHO GRP Shamli Rakesh Kumar & Const. Sanjay Pawar.
Strict punishment shall be accorded to policemen misbehaving with citizens.

— UP POLICE (@Uppolice) June 12, 2019

आपको बता दें कि यूं तो देशभर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले बढ़े हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में पत्रकारों पर इस तरह की कार्रवाई में तेज़ी आई है। अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर तथाकथित आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट साझा करने के आरोप में पत्रकार प्रशांत कनौजिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी मामले में उनके अलावा कुछ अन्य पत्रकार भी गिरफ्तार हुए, जिसके विरोध में सोमवार को दिल्ली में पत्रकारों ने प्रदर्शन भी किया था और मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने न केवल प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए उनकी रिहाई के आदेश दिए बल्कि ये भी स्पष्ट तौर पर कहा कि आज़ादी का अधिकार मौलिक अधिकार है और इससे समझौता नहीं किया जा सकता। और शामली के तो इस ताज़ा मामले में रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार से उनकी पुरानी रिपोर्ट से नाराज़गी के चलते मारपीट और इस तरह का अमानवीय व्यवहार किया गया। यानी अब पत्रकारों को अपना काम करने से भी रोका जाएगा और कोई रिपोर्ट पसंद न आने पर पीटा जाएगा, हवालात में डाल दिया जाएगा। तो क्या अब कोई भी रिपोर्ट करने से पहले सरकार और पुलिस-प्रशासन से इजाज़त लेनी होगी?

Uttar pradesh
shamli up
attack on journalists
attck
Attack on freedom of expression
NEWS 24
AMIT SHARMA
Prashant kanojia
UP police
GRP

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में भारी बवाल


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश के 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में फैला ओमिक्रॉन, कुल मामले बढ़कर 653 हुए
    28 Dec 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 6,358 नए मामले दर्ज किये गए है, वही ओमीक्रॉन देश के 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में फैल चुका है और कुल मामले बढ़कर 653 हो गए हैं।
  • Putin
    एम. के. भद्रकुमार
    पुतिन ने दिए यूक्रेन में सैन्य विकल्पों पर संकेत
    28 Dec 2021
    रूस की अधिकतम मांगें और उसका न्यूनतावादी रुख एक ही है। जो बाइडेन जैसे राजनेता के लिए कोई रास्ता भी नहीं छोड़ती हैं। 
  • women farmers
    ईशिता मुखोपाध्याय
    ऐतिहासिक किसान विरोध में महिला किसानों की भागीदारी और भारत में महिलाओं का सवाल
    28 Dec 2021
    देश की हजारों हजार महिला किसान उत्तरी राज्यों की सीमाओं पर इक्कट्ठी हुईं और हर दिन उनकी संख्या में वृद्धि होती गई। किसान आंदोलन में उनकी भागीदारी के निहितार्थ को इसके सभी आयामों में पहचानने की…
  • SUPREME COURT
    इंदिरा जयसिंह
    2021 में सुप्रीम कोर्ट का मिला-जुला रिकॉर्ड इसकी बहुसंख्यकवादी भूमिका को जांच के दायरे में ले आता है!
    28 Dec 2021
    इंदिरा जयसिंह लिखती हैं कि सीजेआई एन.वी. रमना का अब तक का कार्यकाल भरोसा जगाने वाला रहा है, लेकिन राजनीति और सिविल सोसाइटी में बहुसंख्यकवाद की चुनौतियों का सामना करने के लिहाज़ से सुप्रीम कोर्ट की…
  • Omicron
    प्रबीर पुरकायस्थ
    कोविड-19: ओमिक्रॉन की तेज़ लहर ने डेल्टा को पीछे छोड़ा
    28 Dec 2021
    इस नयी लहर की चपेट में आए ज़्यादातर देशों में ओमिक्रॉन न सिर्फ़ प्रधान वेरिएंट बन गया है बल्कि इसके संक्रमितों के आंकड़े पहले ही, पिछली लहरों की अधिकतम संख्या को पीछे छोड़ चुके हैं और इन संख्याओं के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License