NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए हवाई हमले में 45 लोग मारे गए
तालिबान को निशाना बनाने के आधिकारिक दावों के उलट प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इस हवाई हमले में वास्तव में इस क्षेत्र के एक शादी समारोह को निशाना बनाया गया।
पीपल्स डिस्पैच
24 Jul 2020
अफ़ग़ानिस्तान

अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी हिस्से में 22 जुलाई को एक हवाई हमले में आठ नागरिकों और 37 तालिबान लड़ाकों सहित कम से कम 45 लोग मारे गए। अद्रस्कन ज़िले के अधिकारियों ने कहा कि हेरात ज़िले के खाम ज़़ियारत क्षेत्र में अफगान सुरक्षा बलों ने ये हमला किया था।

हेरात ज़िले के कार्यवाहक गवर्नर जेलानी फरहाद, ने कहा कि सुरक्षा बलों द्वारा इस हमले में तालिबान के छह प्रमुख कमांडरों को निशाना बनाया गया जबकि बारूदी सुरंग विस्फोट के कारण आम नागरिक हताहत हुए।

हालांकि, इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने अलग ही बातें कही है। उन्होंने कहा कि ये हवाई हमले में वास्तव में उक्त क्षेत्र में एक शादी समारोह को निशाना बनाया गया जिसके परिणामस्वरूप 20 नागरिक घायल हो गए और कई लोगों ने कहा कि इस हमले हमले में उन व्यक्तियों को निशाना बनाया जा रहा था जो शादी समारोह से भाग रहे थे। "मृतकों और घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।" टोलो न्यूज ने कुछ स्थानीय लोगों के हवाले से कहा है।

बुधवार शाम को एक अन्य घटना में नंगरहार प्रांत के खोंगयानी में अफगान सैनिकों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 31 तालिबानी विद्रोहियों की मौत हो गई। आधिकारिक बयान के अनुसार, ये झड़पें तब हुईं जब तालिबान विद्रोहियों ने इलाक़े में नज़दीकी चौकी पर हमला करने की कोशिश की।

अफ़ग़ानिस्तान इंडिपेंडेंट ह्यूमन राइट्स कमीशन के अनुसार, अब तक, 2020 के पहले छह महीनों में, कम से कम 880 घटनाओं में कुल 1,213 आम नागरिकों ने इस हिंसा में अपनी जान गंवाई है जबकि 1,744 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Afghanistan
Taliban fighters
TALIBAN
Pakistan
Afghanistan Independent Human Rights

Related Stories

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

जम्मू-कश्मीर के भीतर आरक्षित सीटों का एक संक्षिप्त इतिहास

पाकिस्तान में बलूच छात्रों पर बढ़ता उत्पीड़न, बार-बार जबरिया अपहरण के विरोध में हुआ प्रदर्शन

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित

कार्टून क्लिक: इमरान को हिन्दुस्तान पसंद है...

इमरान के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए पाक संसद का सत्र शुरू

पकिस्तान: उच्चतम न्यायालय से झटके के बाद इमरान ने बुलाई कैबिनेट की मीटिंग

पाकिस्तान के राजनीतिक संकट का ख़म्याज़ा समय से पहले चुनाव कराये जाने से कहीं बड़ा होगा


बाकी खबरें

  • Modi
    अनिल जैन
    PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?
    01 Jun 2022
    प्रधानमंत्री ने तमाम विपक्षी दलों को अपने, अपनी पार्टी और देश के दुश्मन के तौर पर प्रचारित किया और उन्हें खत्म करने का खुला ऐलान किया है। वे हर जगह डबल इंजन की सरकार का ऐसा प्रचार करते हैं, जैसे…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत
    01 Jun 2022
    महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र में आज तीन महीने बाद कोरोना के 700 से ज्यादा 711 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    चीन अपने स्पेस स्टेशन में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना बना रहा है
    01 Jun 2022
    अप्रैल 2021 में पहला मिशन भेजे जाने के बाद, यह तीसरा मिशन होगा।
  • अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : मेरठ के 186 स्वास्थ्य कर्मचारियों की बिना नोटिस के छंटनी, दी व्यापक विरोध की चेतावनी
    01 Jun 2022
    प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिना नोटिस के उन्हें निकाले जाने पर सरकार की निंदा की है।
  • EU
    पीपल्स डिस्पैच
    रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ
    01 Jun 2022
    ये प्रतिबंध जल्द ही उस दो-तिहाई रूसी कच्चे तेल के आयात को प्रभावित करेंगे, जो समुद्र के रास्ते ले जाये जाते हैं। हंगरी के विरोध के बाद, जो बाक़ी बचे एक तिहाई भाग ड्रुज़बा पाइपलाइन से आपूर्ति की जाती…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License