NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
आज़ादी के 75वर्ष: 9 अप्रैल से इप्टा की ‘‘ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा’’
भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) आज़ादी के 75 साल के मौके पर ‘‘ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा’’ निकालने जा रहा है। यह यात्रा 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के रायपुर से शुरू होकर तमाम राज्यों में होती हुई 22 मई को मध्यप्रदेश के इंदौर में संपन्न होगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 Apr 2022
 cultural tour

भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) आज़ादी के 75 साल के मौके पर ‘‘ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा’’ निकालने जा रहा है। यह यात्रा 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के रायपुर से शुरू होकर तमाम राज्यों में होती हुई 22 मई को मध्यप्रदेश के इंदौर में संपन्न होगी। इस सांस्कृतिक जनसंवाद यात्रा के दौरान जगह-जगह गीत, संगीत, फ़िल्म, किस्सागोई के कार्यक्रम होंगे। आम लोगों को भी अपने गीत, कविता, नाटक, पोस्टर, पेंटिंग इत्यादि के साथ इस यात्रा में शिरकत करने की अपील की गई है।

इप्टा की इस मुहिम, इस अभियान को अन्य लेखक व सांस्कृतिक संगठनों प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस), जनवादी लेखक संघ (जलेस), जन संस्कृति मंच (जसम), दलित लेखक संघ (दलेस) और जन नाट्य मंच (जनम) ने भी अपना सहयोग और समर्थन दिया है।   

इप्टा के राष्ट्रीय महासचिव राकेश वेदा ने इस सांस्कृतिक यात्रा को लेकर जनता के नाम एक बयान या कहें कि निमंत्रण पत्र जारी किया है, जिसमें इस यात्रा के कार्यक्रम की रूपरेखा के अलावा इस यात्रा की ज़रूरत को रेखांकित किया है। यह इस प्रकार है—

एक हमारी और एक उनकी मुल्क में हैं आवाज़े दो

अब तुम पर कौन सी तुम आवाज़ सुनों तुम क्या मानों

दोस्तो,

आज़ादी के 75 साल के मौके पर निकलने वाली ‘‘ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा’’ असल में स्वतंत्रता संग्राम के गर्भ से निकले स्वतंत्रता - समता - न्याय और बंधुत्व के उन मूल्यों के तलाश की कोशिश है, जो आजकल नफ़रत, वर्चस्व और दंभ के तुमुल कोलाहल में डूब से गये हैं। हालांकि वो हमारे घोषित संवैधानिक आदर्शों में झिलमिलाते हुये हर्फ़ों के रूप में, गांधी के प्रार्थनाओं और आंबेडकर की प्रतिज्ञाओं के रूप में हमारी आशाओं में अभी भी चमक रहे हैं। इन्हीं का दामन पकड़कर हमारे किसान, मजदूर, लेखक, कलाकार, मानवाधिकार कार्यकर्ता गांधी के अंहिसा और भगत सिंह के अदम्य शौर्य के सहारे अपनी कुर्बानी देते हुए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में डटे हैं।

यह यात्रा उन तमाम शहीदों, समाज सुधारकों एवं भक्ति आंदोलन और सूफ़ीवाद के पुरोधाओं का सादर स्मरण है, जिन्होंने भाषा, जाति, लिंग और धार्मिक पहचान से इतर मानव मुक्ति एवं लोगों से प्रेम को अपना एकमात्र आदर्श घोषित किया।

प्रेम जो उम्मीद जगाता है, प्रेम जो बंधुत्व, समता और न्याय की पैरोकारी करता है, प्रेम जो कबीर बनकर पाखंड पर प्रहार करता है, प्रेम जो भाषा, धर्म, जाति नहीं देखता और इन पहचानों से मुक्त होकर धर्मनिरपेक्षता का आदर्श बन जाता है।

आइए... ‘ढाई आखर प्रेम की’ इस यात्रा के बहाने बापू के पास चलें, भगत, अशफ़ाक़, बिस्मिल और अनेकानेक शहीदों के पास चलें। उस हिंदुस्तान में चलें जो आंबेडकर और नेहरू के ख्वाब में पल रहा था, जो विवेकानंद के नव वेदांत और रविन्द्रनाथ टैगोर के उद्दात मानवतावादी आदर्शों में व्यक्त हो रहा था। मानवतावाद जो अंधराष्ट्रवादी - मानवद्रोही विचार को चुनौती देते हुए टैगोर के शब्दों में ‘‘उन्नत भाल और भय से मुक्त विचार’’ में मुखरित हो रहा था। जहां ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले फातिमा शेख़ और पंडिता रमाबाई जैसे लोग ज्ञान के सार्वभौम अधिकार के लिए लड़ रहे थे। जो आज तक भी हासिल नहीं किया जा सका है। वहीं अंधविश्वास और रूढ़िवाद के खिलाफ ईश्वरचंद्र विद्यासागर, राम मोहन राय, पेरियार ईवी रामासामी सरीखे लोग तर्क बुद्धि और विवेक का दामन पकड़कर एक तर्कशील हिंदुस्तान के रास्ते चल रहे थे। यह रास्ता प्रेम का ज्ञान का रास्ता है।

इन्हीं सूत्रों को पकड़ कर एक तरफ प्रेमचंद और सज्जाद ज़हीर के नेतृत्व में 9 अप्रैल 1936 में प्रलेस की स्थापना हुई जिसे राहुल सांकृत्यायन, यशपाल आदि ने आगे बढ़ाया। 1942 के ‘‘भारत छोड़ो आंदोलन’’ और दूसरी ओर बंगाल के अकाल पीड़ितों की सहायता के लिए देश भर के कलाकार एकजुट हुए और ‘‘नबान्न’’ नाटक के साथ इप्टा की यात्रा शुरू हुई।

हमारी यह यात्रा उसी सिलसिले को आगे बढ़ाने वाली और नफ़रत के बरक्स प्रेम, दया करुणा, बंधुत्व, समता और न्याय से परिपूर्ण हिंदुस्तान के स्वप्न को समर्पित है। जिसे हम और आप मिलकर बनाएंगे। जो बनेगा जरूर।

वो सुबह कभी तो आयेगी...!

वो सुबह हमीं से आयेगी....!!

कला जनता के नाम एक प्रेमपत्र है वहीं सत्ता के नाम अभियोगपत्र भी। आइए आज़ादी के 75वें साल में हम सब मिल कर आज़ादी की लड़ाई के जाने-अनजाने योद्धाओं, लेखकों और कलाकारों को बार बार याद करें और उनकी बनाई राह पर चलें। यह यात्रा पूरी तरह जन सहयोग पर आधारित है। आप यात्रा के किन्ही पड़ावों पर गीत, कविता, नुक्कड़, लघु नाटक, पोस्टर, पेंटिंग के साथ शामिल हो सकते हैं, यात्रा के समर्थन में अपने स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं और कुछ नही तो यथासंभव आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।

राकेश, महासचिव, इप्टा। 

IPTA
Indian Public Theater Association
Dhaai Akshar Prem Ki
cultural tour
ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा
75 years of Independence

Related Stories

प्रेम, सद्भाव और इंसानियत के साथ लोगों में ग़लत के ख़िलाफ़ ग़ुस्से की चेतना भरना भी ज़रूरी 

इप्टा की सांस्कृतिक यात्रा यूपी में: कबीर और भारतेंदु से लेकर बिस्मिल्लाह तक के आंगन से इकट्ठा की मिट्टी

समाज में सौहार्द की नई अलख जगा रही है इप्टा की सांस्कृतिक यात्रा

नफ़रत के बीच इप्टा के ‘’ढाई आखर प्रेम के’’

साहित्य और संघर्ष: क्रन्तिकारी पहल की शुरुआत


बाकी खबरें

  • voting
    स्पंदन प्रत्युष
    विधानसभा चुनाव: एक ख़ास विचारधारा के ‘मानसिक कब्ज़े’ की पुष्टि करते परिणाम 
    13 Mar 2022
    पंजाब में सत्ता विरोधी लहर ने जहां कांग्रेस सरकार को तहस-नहस कर दिया, वहीं उत्तर प्रदेश में ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस पहेली का उत्तर मतदाताओं के दिमाग पर असर डालने वाली पार्टी की विचारधारा की भूमिका में…
  • सोनिया यादव
    विधानसभा चुनाव 2022: पहली बार चुनावी मैदान से विधानसभा का सफ़र तय करने वाली महिलाएं
    13 Mar 2022
    महिला सशक्तिकरण के नारों और वादों से इतर महिलाओं को वास्तव में सशक्त करने के लिए राजनीति में महिलाओं को अधिक भागीदार बनाना होगा। तभी उनके मुद्दे सदन में जगह बना पाएंगे और चर्चा का विषय बन पाएंगे।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में हिन्दुत्व की जीत नहीं, ये नाकारा विपक्ष की हार है!
    12 Mar 2022
    देश के सबसे बड़े राज्य-यूपी में भाजपा की सत्ता में दोबारा वापसी को मीडिया और राजनीति के बड़े हिस्से में 'हिन्दुत्व' की जीत के तौर पर देखा जा रहा है. क्या यह सच है? क्या यह यूपी में विपक्ष का…
  • cpim
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति और मकान किराए के 525 करोड़ रुपए दबाए बैठी है शिवराज सरकार: माकपा
    12 Mar 2022
    माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार की ओर से 2.80 लाख अनुसूचित जाति के छात्रों के खाते में पहुंचने वाली 425 करोड़ की छात्रवृत्ति, मात्र 206 छात्रों के…
  • अनिल सिन्हा
    उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!
    12 Mar 2022
    हालात के समग्र विश्लेषण की जगह सरलीकरण का सहारा लेकर हम उत्तर प्रदेश में 2024 के पूर्वाभ्यास को नहीं समझ सकते हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License