NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
रूसः 78% से अधिक मतदाताओं ने संविधान में संशोधन का समर्थन किया
ये संशोधन मार्च 2024 में राष्ट्रपति पुतिन को इस पद के लिए फिर से चुनाव लड़ने की अनुमति देगा।
पीपल्स डिस्पैच
02 Jul 2020
रूस

रूसी केंद्रीय चुनाव आयोग (सीईसी) द्वारा आज यानी 2 जुलाई को घोषित परिणामों के अनुसार 1993 के रूसी संविधान में संशोधनों को लेकर सप्ताह भर के जनमत संग्रह में 99% से अधिक मतों की गिनती के बाद लगभग 78% मतदाताओं ने इस संशोधन का समर्थन किया और केवल 21% मतदाताओं ने इसके ख़िलाफ़ मतदान किया है।

कई अन्य चीजों के अलावा ये संशोधन होने वाले अगले चुनावों में राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को इस पद के लिए फिर से चुनाव लड़ने की अनुमति देगा जो मार्च 2024 में होने वाले हैं।

इस जनमत संग्रह पर मतदान 25 जून से शुरू हुआ और 1 जुलाई तक जारी रहा। मतदान केंद्रों पर भीड़भाड़ से बचने के लिए मतदान की अवधि को एक दिन से बढ़ाकर एक सप्ताह तक कर दिया गया ताकि COVID-19 के प्रसार को रोका जा सके। COVID-19 के 6,50,000 से अधिक मामलों और 9500 से अधिक मौतों के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अधिक प्रभावित इस देश में सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए मतदाताओं को विशेष रूप से संगठित मतदान क्षेत्रों में अपने मोबाइल फोन के माध्यम से या ऑनलाइन के माध्यम से मतदान करने की अनुमति दी गई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार फाइनल वोटर टर्नआउट 65% था।

रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस के अनुसार ये संशोधन मार्च में रूसी पार्लियामेंट द्वारा पारित किया गया और अधिकांश स्टेट पार्लियामेंट बाद में प्रभाव में आ जाएंगे क्योंकि यह लोक सम्मत समर्थन की न्यूनतम (50%) सीमा को पूरा करता है।

राष्ट्रपति पद के सीमित कार्यकाल में संशोधन के अलावा अन्य प्रमुख संशोधनों में स्टेट ड्यूमा को प्रधानमंत्री और कैबिनेट नियुक्त करने का अधिकार देना, रूसी संविधान को मज़बूत करना जिसका क़ानून अंतरराष्ट्रीय क़ानून पर तरजीह देंगे और संवैधानिक और सर्वोच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों को हटाने में हस्तक्षेप करने के लिए फेडरेशन काउंसिल (संसद के ऊपरी सदन) को सशक्त बनाना शामिल है। इस बिल में स्टेट काउंसिल की स्थिति और भूमिका को समेकित करने, संवैधानिक न्यायालय को अधिक अधिकार देने और न्यूनतम वेतन और पेंशनरों के सूचीकरण के प्रावधान का भी प्रस्ताव है।

इन संशोधनों की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ रशियन फेडरेशन और अन्य वाम दलों ने अपनी मनमानी और सरकार द्वारा आम सहमति बनाने के प्रयासों में कमी के आधार पर आलोचना की है।

Russia
Russians support constitutional amendments
Russia News
International news
Moscow

Related Stories

डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान

रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ

यूक्रेन: यूरोप द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाना इसलिए आसान नहीं है! 

पश्चिम बैन हटाए तो रूस वैश्विक खाद्य संकट कम करने में मदद करेगा: पुतिन

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

खाड़ी में पुरानी रणनीतियों की ओर लौट रहा बाइडन प्रशासन


बाकी खबरें

  • पाकिस्तान में रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 65 हुई
    भाषा
    पाकिस्तान में रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 65 हुई
    08 Jun 2021
    रेलवे मंत्री आजम स्वाती ने कहा कि उनके इस्तीफे से मरने वालों का जीवन लौट सकता है तो वह ऐसा करने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मामले की व्यापक जांच कराये जाने का वादा किया है।
  • उत्तर प्रदेश : असंतोष तो है लेकिन संघ के पास योगी का विकल्प नहीं
    असद रिज़वी
    उत्तर प्रदेश : असंतोष तो है लेकिन संघ के पास योगी का विकल्प नहीं
    08 Jun 2021
    बीजेपी की प्रदेश इकाई के ट्विटर हैंडल के बैनर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का फ़ोटो नहीं है। जबकि नरेंद्र मोदी की तस्वीर के बिना प्रदेश में सरकारी विज्ञापन भी प्रकाशित नहीं होता था।
  • कोविड-19: बिहार के उन गुमनाम नायकों से मिलिए, जो सरकारी व्यवस्था ठप होने के बीच लोगों के बचाव में सामने आये
    तारिक अनवर
    कोविड-19: बिहार के उन गुमनाम नायकों से मिलिए, जो सरकारी व्यवस्था ठप होने के बीच लोगों के बचाव में सामने आये
    08 Jun 2021
    रंजन झा से लेकर शादाब अख़्तर और ग़ालिब कलीम तक, अलग-अलग क्षेत्रों में लगे ये नौजवान स्वयंसेवक, महामारी की घातक दूसरी लहर के बीच बिहार के लोगों को आपातकालीन सेवायें मुहैया कराने के इस मौक़े पर सामने…
  • न्यूज़ीलैंड की 30,000 नर्स करेंगी हड़ताल
    पीपल्स डिस्पैच
    न्यूज़ीलैंड की 30,000 नर्स करेंगी हड़ताल
    08 Jun 2021
    20 डिस्ट्रिक्ट हेल्थ बोर्ड्स (डीएचबी) द्वारा संचालित अस्पतालों में काम करने वाली हजारों नर्स, मिडवाइव्स और इसी तरह की स्वास्थ्य सेवा में लगी अन्य कर्मी कम वेतन दर और कर्मचारियों की कमी के विरोध में 9…
  • पेरूः राष्ट्रपति पद की मतगणना में कैस्टिलो को बढ़त मिलने पर फुजीमोरी का धोखाधड़ी का आरोप
    पीपल्स डिस्पैच
    पेरूः राष्ट्रपति पद की मतगणना में कैस्टिलो को बढ़त मिलने पर फुजीमोरी का धोखाधड़ी का आरोप
    08 Jun 2021
    शुरूआती मतगणना में आगे चल रही फुजीमोरी ने कैस्टिलो को बढ़त मिलने के बाद धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आधिकारिक परिणामों को मानने से इनकार कर दिया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License