NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया : आदिवासी समूह ने खनन के कारण भूमि नुक़सान पर मुक़दमा दायर किया
आदिवासी समूह ने राज्य सरकार के ख़िलाफ़ अपने मुक़दमे में सांस्कृतिक नुकसान और भूमि तक पहुंच पाने को लेकर हुए नुकसान का दावा किया है।
पीपल्स डिस्पैच
19 Jun 2020
ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया में एक आदिवासी समूह (एबोरिजनल) ने पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया राज्य सरकार के ख़िलाफ़ खनन और अन्य गतिविधियों के लिए भूमि के नुकसान को लेकर मामले दर्ज किया है। ख़बरों के अनुसार, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में त्जिवर्ल जनजाति के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक क्षति और गोल्डफिल्ड्स-एस्पेरेंस क्षेत्र तक पहुंच पाने में हुए नुकसान के लिए दो मामले दर्ज किए गए थे। यह मामला बुधवार 17 जून को फेडरल कोर्ट ट्रिब्यूनल में दायर किया गया।

भूमि के नुकसान के कारणों के रूप में सूचीबद्ध गतिविधियों में बीएचपी समूह जैसी खनन कंपनियों को दी गई भूमि और भूजल लाइसेंस और अन्य गतिविधियों के साथ राजमार्ग का विकास शामिल हैं।

यह मामला पिछले साल मार्च में उत्तरी क्षेत्र में टिम्बर क्रीक जनजाति की क़ानूनी जीत से प्रेरित है। टिम्बर क्रीक मामले में आदिवासी लैंड टाइटल होल्डर्स को खनन गतिविधियों के कारण हुए धार्मिक नुकसान के लिए 2.5 मिलियन डॉलर तक का मुआवज़ा दिया गया था।

इस मामले में शिकायतकर्ता त्जिवर्ल एबोरिजनल कॉर्पोरेशन ने अपने एबोरिजनल टाइटल के हिस्से के रूप में लगभग 7,800 वर्ग किलोमीटर से अधिक का दावा करता है जिसमें लेनिस्टर शहर और कई सांस्कृतिक स्थल शामिल हैं जो 10,000 वर्ष या इससे अधिक पुराने हैं।

त्जिवर्ल एबोरिजनल कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्रेग रयान-गडसेन ने एबीसी न्यूज़ से कहा “हम सभी क्षेत्र तक पहुंच नहीं कर सकते हैं और यह हमारे लोगों के लिए बहुत शर्म की बात है क्योंकि हम अपनी सांस्कृतिक दायित्वों को पूरा नहीं कर सकते हैं। यह मामला सांस्कृतिक मूल्य, देश के विशेष मूल्य के लिए होगा।”

हाल ही में एक रूढ़िवादी सरकार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कई खनन कंपनियों जैसे कि बीएचपी ग्रुप और रियो टिंटो ग्रुप को भूमि देने को लेकर जांच के घेरे में रही है। रियो टिंटो द्वारा 45,000 साल पुराने रॉक शेल्टर को नष्ट करने के बाद यह विशेष रूप से समाप्त हो गया। ये रॉक शेल्टर एक प्रमुख आदिवासी सांस्कृतिक स्थल था।

australia
australia mining workers
mining workers
workers union

Related Stories

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

ऑस्ट्रेलिया: नौ साल बाद लिबरल पार्टी सत्ता से बेदख़ल, लेबर नेता अल्बानीज होंगे नए प्रधानमंत्री

ऑस्ट्रेलिया-इंडिया इंस्टीट्यूट (AII) के 13 अध्येताओं ने मोदी सरकार पर हस्तक्षेप का इल्ज़ाम लगाते हुए इस्तीफा दिया

ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों चर्चा के केंद्र में क्यों है सेक्स एजुकेशन?

2021 : चीन के ख़िलाफ़ अमेरिका की युद्ध की धमकियों का साल

आकुस के बहाने अमेरिका चीन ही नहीं, दुनिया को डाल रहा ख़तरे में

AUKUS पर हंगामा कोई शिक्षाप्रद नज़ारा नहीं है

चीन ने यूएस, यूके और ऑस्ट्रेलिया के बीच त्रिपक्षीय सुरक्षा गठबंधन को "शीत युद्ध मानसिकता और वैचारिक पूर्वाग्रह" का प्रदर्शन बताया

जलवायु परिवर्तन पर दुनिया के आदिवासी समूहों के सम्मेलन में क्या कहा गया?

हिमाचल प्रदेश: टनल हादसा, चार मज़दूरों की मौत का ज़िम्मेदार कौन?


बाकी खबरें

  • मालिनी सुब्रमण्यम
    छत्तीसगढ़ : युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने अपने दु:खद अनुभव को याद किया
    09 Mar 2022
    कई दिनों की शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलने के बाद, अंततः छात्र अपने घर लौटने कामयाब रहे।
  • EVM
    श्याम मीरा सिंह
    मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
    08 Mar 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    मालिक महान है बस चमचों से परेशान है
    08 Mar 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा आज बात कर रहे हैं Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध के बारे में, के जहाँ एक तरफ स्टूडेंट्स यूक्रेन में अपनी जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार से सवाल…
  •  DBC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए
    08 Mar 2022
    DBC के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  ये कर्मचारी 21 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इस दौरान निगम के मेयर और आला अधिकारियो ने इनकी मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। परन्तु…
  • Italy
    पीपल्स डिस्पैच
    इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    08 Mar 2022
    इटली के प्रमुख डॉक्टरों ने 1-2 मार्च को 48 घंटे की हड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ चेतवनी भी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License