NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अफगानिस्तानः ईरान की सीमा पर नदी में प्रवासियों के डूबने को लेकर सैकड़ों लोगों ने विरोध किया
ईरान-अफगानिस्तान की सीमा पर स्थित नदी से क़रीब अठारह शव को निकाला गया जिनके जिस्म पर यातना के निशान थे जबकि छह लोगों का अभी पता नहीं हैं। इस घटना की जांच का आदेश अफगान की सरकार ने दिया है। उधर विरोध कर रहे लोगों ने इस घटना के लिए ईरान के अधिकारियों को दोषी ठहराया है।
पीपल्स डिस्पैच
12 May 2020
अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में लॉकडाउन लागू होने के बावजूद सोमवार 11 मई को पश्चिमी हेरात शहर में ईरानी परिषद के सामने लोग एकत्र हो गए। इन लोगों ने अफगान प्रवासियों के डूबने के ख़िलाफ़ विरोध किया जिन्हें कथित तौर पर ईरानी सीमा के सैनिकों द्वारा हरिरूद नदी में जाने के लिए मजबूर किया गया। एक्टिविस्ट ने कहा कि ये श्रमिक काम करने के लिए गए थे और कथित तौर पर ईरानियों द्वारा मार दिए गए और नदी में फेंक दिए गए।

एक प्रदर्शनकारी आरिश बशीर ने कहा, "हम संयुक्त राष्ट्र सहित मानवाधिकार संगठनों से ईरानी पुलिस द्वारा नदी में प्रवासियों के डूबाने के मामले की जांच करने की मांग करते हैं।" नाराज प्रदर्शनकारियों ने हेरात प्रांत में वाणिज्य दूतावास के बाहर "राष्ट्रपति रोहानी मुर्दाबाद, अयातुल्ला खामेनी मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाए।

नदी से क़रीब अठारह शव को निकाला गया जिनके जिस्म पर यातना के निशान थे, जबकि अफगान अधिकारियों ने इन प्रवासियों पर अवैध रूप से सीमाओं को पार करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। गुलनार प्रांत के गवर्नर अब्दुल गनी नूरी ने माना है कि कुल 55 प्रवासियों को नदी में जाने के लिए मजबूर किया गया था। गवर्नर ने कहा, "उनमें से छह अभी भी लापता हैं।"

ईरानी अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया है कि इसके सुरक्षा बल इन प्रवासियों की मौत में शामिल थे। इस घटना में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया है जो कि स्पष्ट तौर पर अफगान क्षेत्र में हुई है। इस घटना ने अफगान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को ईरानी सीमा पर कई देशवासियों की मौत के बारे में गहन जांच पड़ताल करने के लिए दस सदस्यीय टीम बनाने के लिए मजबूर किया है।

दशकों के युद्ध और रोज़गार के अवसरों की कमी के कारण बड़ी संख्या में अफगान के लोग नियमित रूप से अपनी आमदनी के लिए ईरान की सीमा पार करते हैं। ईरान के अधिकारियों के अनुसार ईरान में दस लाख लोग अफगान शरणार्थी के रूप में पंजीकृत हैं, जबकि संयुक्त राष्ट्र के अनुसार ईरान में बिना दस्तावेज़ के लगभग दो मिलियन अफगानी रहते हैं।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Afghanistan
migrant
IRAN
Herat
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

ईरानी नागरिक एक बार फिर सड़कों पर, आम ज़रूरत की वस्तुओं के दामों में अचानक 300% की वृद्धि

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा
    08 Feb 2022
    आज हम डॉ. सत्यजीत के साथ कोविड -19 के टीके का उत्पादन के बारे में बात करेंगे, टीके के निर्यात को ले के दुनिया के अलग- अलग देशों और उनके कंपनियों की नीतियों को भी समझेंगे और इन टीकों से जो बड़ा…
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : रुद्रप्रयाग में दस साल पहले प्रस्तावित सैनिक स्कूल अभी तक नहीं बना, ज़मीन देने वाले किसान नाराज़!
    08 Feb 2022
    रुद्रप्रयाग विधानसभा के जखोली विकासखंड के थाती-बड़मा गांव में 2013 में सैनिक स्कूल प्रस्तावित किया गया था मगर आज तक यहाँ सरकार स्कूल नहीं बनवा पाई है। पढ़िये न्यूज़क्लिक संवाददाता मुकुंद झा की यह…
  • Media
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ‘केंद्रीय मीडिया प्रत्यायन दिशा-निर्देश-2022’ : स्वतंत्र मीडिया पर लगाम की एक और कोशिश?
    08 Feb 2022
    यह सरकारी दिशा-निर्देश ऊपर से जितने अच्छे या ज़रूरी दिखते हैं, क्या वास्तव में भी ऐसा है? ‘‘सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता’’ या ‘जन व्यवस्था’ जितने आवश्यक शब्द हैं, इन्हें लागू करने की नीति या…
  • union budget
    सी. सरतचंद
    अंतर्राष्ट्रीय वित्त और 2022-23 के केंद्रीय बजट का संकुचनकारी समष्टि अर्थशास्त्र
    08 Feb 2022
    केंद्र सरकार आखिरकार केंद्रीय बजट में ठहरे/गिरते सरकारी राजस्व व्यय और पूंजीगत व्यय में स्पष्ट वृद्धि के बीच में अंतर क्यों कर रही है?
  • jammu and kashmir
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर : क्षेत्रीय दलों ने परिसीमन आयोग के प्रस्ताव पर जताई नाराज़गी, प्रस्ताव को बताया जनता को शक्तिहीन करने का ज़रिया
    08 Feb 2022
    महबूबा मुफ़्ती का कहना है कि बीजेपी गांधी के भारत को गोडसे के भारत में बदलना चाहती है। इस लक्ष्य के लिए जम्मू-कश्मीर को प्रयोगशाला के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License