NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी प्रतिबंध सीरियाई लोगों के मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है: यूएन
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञों ने कहा कि एकतरफा अमेरिकी प्रतिबंध एक दशक लंबे चले युद्ध से नष्ट हुए और देश के नागरिक व स्वास्थ्य सुविधाओं के पुनर्निर्माण में बाधा डालते हैं तथा महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सहायता को भी रोकते हैं।
पीपल्स डिस्पैच
30 Dec 2020
अमेरिकी प्रतिबंध

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञ एलेना दुहान ने मंगलवार 29 दिसंबर को एक बयान में कहा कि सीरिया पर अमेरिका द्वारा लगाए गए एकतरफा आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध युद्ध ग्रस्त देश के नागरिकों के आधारभूत सुविधाओं में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और आम सीरियाई लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने आम सीरियाई लोगों के मानवाधिकारों पर इसके नकारात्मक प्रभाव को देखते हुए अपने एकतरफा प्रतिबंधों को हटाने के लिए अमेरिका से आह्वान किया।

मानवाधिकार पर एकपक्षीय प्रतिरोधी नियमों के नकारात्मक प्रभाव पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत दुहान ने कहा, " ये प्रतिबंध सीरियाई लोगों के मानवाधिकारों का उल्लंघन करता है, जिनके देश को लगभग 10 वर्षों से चल रहे संघर्ष ने नष्ट कर दिया गया है।"

सीरिया सरकार की COVID-19 महामारी के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी उपाय करने की क्षमता पर अमेरिकी प्रतिबंधों के नकारात्मक प्रभाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा उठाए गए चिंताओं के बावजूद अमेरिका ने पिछले कुछ महीनों में कई नए प्रतिबंध लगाए हैं। इसने अन्य प्रतिबंधों के साथ देश के सेंट्रल बैंक को बाहर से मिलने वाली सहायता पर रोक लगा रखा है। पिछले हफ्ते इसने ब्रिटेन में रह रहीं असद की पत्नी और इनके परिवार के सदस्यों पर नए प्रतिबंध लगाए थे।

दुहान ने कहा कि जून 2020 में अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित तथाकथित सीज़र सीरियन प्रोटेक्शन एक्ट के तहत लगाए गए नए प्रतिबंधों ने COVID-19 महामारी के समय देश में "मानवीय संकट को और भी बदतर" बना दिया है। इस एक्ट के तहत ये प्रतिबंध सीरियाई लोगों के "आवास, स्वास्थ्य के अधिकार और जीवन और विकास के पर्याप्त मानक" पर नियंत्रण करता है। उन्होंने कहा, "अमेरिकी सरकार को अस्पतालों के पुनर्निर्माण के रास्ते में बाधाएं बिल्कुल नहीं डालनी चाहिए क्योंकि हेल्थकेयर की कमी से पूरी जनता के जीवन पर गंभीर खतरा है।"

साल 2011 में शुरू हुए युद्ध से सीरिया उस समय तबाह हो गया जब बाहरी समर्थन वाले कुछ विरोधियों ने बशर अल-असद की सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश की। लगभग एक दशक के बाद बशर अल-असद सरकार विद्रोहियों को हराने में सक्षम हो गई है और अब अधिकांश क्षेत्र को नियंत्रित करती है। हालांकि, इस युद्ध के चलते लगभग 400,000 लोगों की मौत हो गई और लाखों सीरियाई लोग विस्थापित हो गए। सरकार शेष क्षेत्रों पर अपने नियंत्रण को मजबूत करने और देश के पुनर्निर्माण के लिए प्रयास कर रही है। हालांकि, अमेरिका और कुछ पश्चिमी देशों ने इस प्रक्रिया में बाधा डालने के लिए कई एकतरफा प्रतिबंध लगाए हैं।

USA
America
Syria
american sanctions on syria
USA and syria
United nations
UN

Related Stories

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव

अमेरिकी आधिपत्य का मुकाबला करने के लिए प्रगतिशील नज़रिया देता पीपल्स समिट फ़ॉर डेमोक्रेसी

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं

असद ने फिर सीरिया के ईरान से रिश्तों की नई शुरुआत की

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात


बाकी खबरें

  • Rafale and Augusta
    न्यूज़क्लिक टीम
    रफ़ाल और अगुस्ताः अभी और कितने 'कंकाल' बाहर आएंगे Mr. PM
    09 Nov 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने इटली की अगुस्ता VVIP हेलिकॉप्टर सौदे में ब्लैकलिस्टेड कंपनी फिनमिक्का को क्लीन चिट देने और रफ़ाल सौदे में रिश्वत के नये खुलासे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
  • Tripura Violence
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा : एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी ने की यूएपीए वापस लेने की मांग, सीपीआइएमएल का प्रदर्शन
    09 Nov 2021
    त्रिपुरा हिंसा के बाद वकीलों और पत्रकारों पर प्रदेश की पुलिस द्वारा दर्ज किए गए यूएपीए को वापस लेने की मांग एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी व सीपीआइएमएल ने की है।
  • Pegasus
    एस एन साहू 
    पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला गांधी, राम मोहन राय के नज़रिये की अभिव्यक्ति है
    09 Nov 2021
    कई जाने-माने भारतीयों के फ़ोन की निगरानी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले ने महात्मा गांधी की उस बात का मज़बूती से समर्थन किया है कि अदालतों को सरकार के अधीन नहीं होना चाहिए, बल्कि इंसाफ़ देना चाहिए।
  • Arun Kumar
    न्यूज़क्लिक टीम
    "नकदी हटा देने से काला धन गायब नहीं हुआ": प्रोफेसर अरुण कुमार
    09 Nov 2021
    भारत सरकार के अर्थव्यवस्था से जुड़े आँकड़ों में पाँच साल पहले लागू नोटबंदी के भयानक असर दिखाई नहीं देतेI न्यूज़क्लिक से एक खास बातचीत में प्रोफेसर अरुण कुमार ने कहा कि इस अचानक लिए फैसले ने देश की…
  • Param Bir Singh
    भाषा
    परमबीर सिंह वसूली प्रकरण: दो पुलिस अधिकारी सात दिनों के लिए सीआईडी हिरासत में भेजे गये
    09 Nov 2021
    सीआईडी ने सोमवार को पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले और निरीक्षक आशा कोरके को गिरफ्तार किया था। ये दोनों पहले मुंबई की अपराध शाखा में तैनात थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License