NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
दुनिया भर की: स्वीडन को पहली महिला प्रधानमंत्री का इंतज़ार
स्कैंडिनेवियाई देशों (डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन और फिनलैंड) में इस समय केवल स्वीडन ही अकेला देश है जहां कभी महिला प्रधानमंत्री नहीं रही।
उपेंद्र स्वामी
15 Nov 2021
Magdalena Andersson
फाइल फोटोः सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी की नेता मैगडेलीना एंडरसन और निवर्तमान प्रधानमंत्री स्टीफन लॉफवेन। फोटो साभारः रायटर्स

स्टीफन लॉफवेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद स्वीडन को इस बात का इंतजार है कि क्या मैगडेलीना एंडरसन देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बन पाएंगी। उन्हें इसके लिए एक वोट के रूप में संसद से मंजूरी हासिल करनी होगी। अभी तक के संकेतों से तो यही यह लग रहा है कि सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी की नेता एंडरसन लेफ्ट पार्टी के समर्थन से सरकार बना सकती हैं।

स्कैंडिनेवियाई देशों (डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन और फिनलैंड) में इस समय केवल स्वीडन ही अकेला देश है जहां कभी महिला प्रधानमंत्री नहीं रही। बाकी देशों में बहुत पहले ही महिला नेता सत्ता संभाल चुकी थीं और, फिनलैंड व डेनमार्क में तो इस समय भी महिला प्रधानमंत्री ही देश का शासन संभाले हुए हैं। इस लिहाज से यह मुनासिब है लगता है कि स्वीडन में भी महिला ही प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे।

लॉफवेन ने पिछले हफ्ते इस्तीफा दे दिया था और उनकी सरकार में वित्त मंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाली मैगडेलीना एंडरसन को उत्तराधिकारी के तौर पर नियुक्त कर दिया था। किसी जमाने में एक वेल्डर और यूनियन नेता रह चुके लॉफवेन 2014 से ही ग्रीन पार्टी के साथ मिलकर एक अल्पमत गठबंधन सरकार चला रहे थे। उन्होंने इस साल के शुरू में कहा था कि वह सितंबर 2022 में होने वाले अगले आम चुनावों से पहले अपना पद छोड़ देंगे।

इस्तीफा देने से पहले ही एंडरसन, लॉफवेन की जगह सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी की नेता बन गई थीं। लिहाजा माना यही जा रहा है कि प्रधानमंत्री के तौर पर संसद का पहला विकल्प वहीं होंगी। लॉफवेन ने अगस्त में कहा था कि आम चुनावों में बमुश्किल एक साल बचा है और जरूरी है कि सत्ता का हस्तांतरण तुरंत व सहजता से हो जाए।

अब यह कहना तो मुश्किल है कि एंडरसन के पास संसद की स्वीकृति पाने के लिए पर्याप्त वोट हैं या नहीं, लेकिन प्रधानमंत्री पद पर बैठने के लिए उन्हें संसद का बहुमत नहीं चाहिए। उन्हें तो बस यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके खिलाफ वोट करने वाले बहुमत में न हों। स्वीडन की संसद में 349 सीटें हैं।

स्वीडन की सेंटर पार्टी इस बात पर रजामंदी जहिर कर चुकी है कि वह एंडरसन की दावेदारी का विरोध नहीं करेगी, बशर्ते बिल्डिंग नियमों को थोड़ा आसान बना दिया जाए और जंगलों के स्वामित्व के कानूनों में थोड़ा बदलाव कर दिया जाए। फिर भी एंडरसन को पूर्व की कम्युनिस्ट मौजूदा लेफ्ट पार्टी का साथ तो चाहिए ही होगा, सरकार के भीतर रहकर नहीं तो बाहर से ही सही। लेकिन इसके लिए लेफ्ट पार्टी के नेता नूशी दादगोस्तार नीतियों में अपना भी थोड़ा-बहुत दखल मांग रहे हैं।

अब दिक्कत यही है कि एंडरसन यदि लेफ्ट पार्टी को इस तरह का कोई वादा करती हैं तो उनके सामने सेंटर पार्टी का समर्थन खोने का डर रहेगा। सेंटर पार्टी की जड़ों का झुकाव थोड़ा दक्षिणपंथी रहा है और वह सरकार पर किसी तरह के वामम प्रभाव के पक्ष में नहीं है।

दिक्कत तभी है जब संसद का बहुमत एंडरसन के खिलाफ वोट कर दे। उस स्थिति में मॉडरेट (उदार) पार्टी के नेता उल्फ क्रिस्टेरसन को मौका मिलेगा। क्रिस्टेरसन को स्वीडन डेमोक्रेट्स का समर्थन हासिल है जो मुख्य तौर पर शरणार्थी-प्रवासी विरोधी पार्टी है। लेकिन हकीकत यह भी है कि सेंटर पार्टी और लेफ्ट पार्टी- दोनों ही अगली सरकार पर स्वीडन डेमोक्रेट्स का किसी तरह का असर नहीं चाहते। ऐसे में सेंटर व लेफ्ट, दोनों से यह अपेक्षा रहेगी कि वे अपनी स्थिति से थोड़ा-थोड़ा आगे-पीछे हों।

फिलहाल संसद के स्पीकर एंद्रियास नॉर्लेन ने संसद में प्रतिनिधित्व रखने वाली सभी आठ पार्टियों के नेताओं से अलग-अलग चर्चा कर ली है और उसके बाद उन्होंने एंडरसन को पहला मौका देने का फैसला किया है। स्वीडिश भाषा में इस प्रक्रिया को तालमंसरुंडा कहते हैं। तालमन वहां संसद के स्पीकर को कहा जाता है और रुंडा यानी दौर या चक्र, इससे बना स्पीकर की चर्चाओं का दौर यानी तालमंसरुंडा।

अब एंडरसन के पास मंगलवार यानी कल सवेरे तक का समय है कि वह अपनी दावेदारी की रजामंदी स्पीकर तक पहुंचा दें। फिर, दो दिन बाद यानी 18 नवंबर को संसद में प्रधानमंत्री के लिए वोट हो सकता है और एंडरसन उसमें कामयाब हो जाएं तो 22 नवंबर को उनकी नई सरकार सत्ता संभाल सकती है। हालांकि यदि एंडरसन को लगता है कि उनके पास जीत के लायक वोटों का जुगाड़ नहीं हो पाया है तो वह स्पीकर से कुछ दिन का वक्त और मांग सकती हैं।

स्वीडन की संसदीय व्यवस्था थोड़ी उलट है। वहां आपको बहुमत हासिल करने की जगह यह सुनिश्चित करना होता है कि आपके खिलाफ बहुमत वोट न पड़ें। लेकिन यदि अंतर कम हो तो फिर स्थिर सरकार चलाना तलवार की धार पर चलने जैसा होता है।

संसद में सोशल डेमोक्रेट्स की 100 सीटें हैं और उसके साथ गठबंधन में शामिल ग्रीन पार्टी के पास 16 सांसद हैं। इसके अलावा सेंटर पार्टी की 31 सीटें हैं और लेफ्ट पार्टी की 28। इन सबको मिला लिया जाए तो 349 में से बहुमत के लायक कुल 175 वोट बन जाते हैं। दक्षिणपंथी पार्टियों के इससे महज एक कम यानी 174 वोट हैं। यह सारा समीकरण काम कर जाए, इसके लिए जरूरी है कि पार्टियों का समर्थन सुनिश्चित करने के राह की सारी बाधाएं दूर कर ली जाएं। लॉफवेन ने तो सेंटर पार्टी से बातचीत के बाद ही इस्तीफा दिया था। लिहाजा सेंटर पार्टी ने एंडरसन को समर्थन देने का वादा कर लिया था। अब रह गया है लेफ्ट पार्टी को मनाने का मसला जिसपर एंडरसन लगी हुई हैं।

लॉफवेन फिलहाल कामचलाऊ प्रधानमंत्री बने हुए हैं। अभी उनकी सरकार को बजट प्रस्ताव भी संसद से पारित कराने हैं। इनपर संसद में 24 नवंबर को वोट होना है और न तो सेंटर पार्टी और न ही लेफ्ट पार्टी ने सरकार के बजट को समर्थन देने का वादा किया है। लेकिन एंडरसन की सरकार बनेगी या नहीं, इसका फैसला तो उससे भी पहले हो सकता है।

(लेखक वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Sweden
Magdalena Andersson

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

COVID-19: क्यों भारत को संक्रमण रोकने के लिए ''स्वीडन जैसे तरीक़ों'' से परहेज़ करना चाहिए


बाकी खबरें

  • मालिनी सुब्रमण्यम
    छत्तीसगढ़ : युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने अपने दु:खद अनुभव को याद किया
    09 Mar 2022
    कई दिनों की शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलने के बाद, अंततः छात्र अपने घर लौटने कामयाब रहे।
  • EVM
    श्याम मीरा सिंह
    मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
    08 Mar 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    मालिक महान है बस चमचों से परेशान है
    08 Mar 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा आज बात कर रहे हैं Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध के बारे में, के जहाँ एक तरफ स्टूडेंट्स यूक्रेन में अपनी जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार से सवाल…
  •  DBC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए
    08 Mar 2022
    DBC के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  ये कर्मचारी 21 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इस दौरान निगम के मेयर और आला अधिकारियो ने इनकी मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। परन्तु…
  • Italy
    पीपल्स डिस्पैच
    इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    08 Mar 2022
    इटली के प्रमुख डॉक्टरों ने 1-2 मार्च को 48 घंटे की हड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ चेतवनी भी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License