NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
असम चुनाव : पहले चरण में 47 सीटों के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक मतदान शांतिपूर्ण है। हालांकि ईवीएम में गड़बड़ी की कुछ शिकायतें आयी हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
27 Mar 2021
असम चुनाव : पहले चरण में 47 सीटों के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी
Image courtesy : India Today

गुवाहाटी: असम में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों के लिए शनिवार को शुरू हुए मतदान में पश्चिम बंगाल की तरह ही सुबह नौ बजे के बाद काफ़ी तेज़ी आई है। यहां सुबह नौ बजे तक तकरीबन 9.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था लेकिन दोपहर 12 बजे के क़रीब ये 26 प्रतिशत से ज़्यादा हो गया। इसे सामान्य गति से अच्छा मतदान कहा जा सकता है। हालांकि बंगाल में मतदान प्रतिशत में असम से बहुत ज़्यादा उछाल आया। वहां छिटपुट हिंसा की भी ख़बरें हैं, लेकिन असम में फिलहाल शांतिपूर्ण मतदान की ख़बर है।

चुनाव अधिकारियों का दावा है कि राज्य में पहले चरण के चुनाव में कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करते हुए मतदान हो रहा है।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक मतदान शांतिपूर्ण है। हालांकि ईवीएम में गड़बड़ी की कुछ शिकायतें आयी हैं।

मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गई। मतदाता और निर्वाचन अधिकारी कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन कर रहे हैं।

कई मतदान केंद्रों पर पहले मतदाता का स्वागत पौधा देकर किया गया।

अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्य में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इस चरण में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मंत्रियों तथा विपक्षी नेताओं की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 23 महिलाओं सहित कुल 264 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पहले चरण में सुरक्षा बलों की कुल 300 कंपनियों को तैनात किया गया है, जिसमें लोग ऊपरी असम और ब्रह्मपुत्र के उत्तरी तटीय 12 जिलों में 11,537 मतदान केंद्रों पर मतदान कर रहे हैं।

Assam
Assam Elections
Assam Elections Update
First phase voting

Related Stories

असम में बाढ़ का कहर जारी, नियति बनती आपदा की क्या है वजह?

असम : विरोध के बीच हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 3 मिलियन चाय के पौधे उखाड़ने का काम शुरू

ज़मानत मिलने के बाद विधायक जिग्नेश मेवानी एक अन्य मामले में फिर गिरफ़्तार

असम की अदालत ने जिग्नेश मेवाणी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

सद्भाव बनाए रखना मुसलमानों की जिम्मेदारी: असम CM

असम: बलात्कार आरोपी पद्म पुरस्कार विजेता की प्रतिष्ठा किसी के सम्मान से ऊपर नहीं

उल्फा के वार्ता समर्थक गुट ने शांति वार्ता को लेकर केन्द्र सरकार की ‘‘ईमानदारी’’ पर उठाया सवाल

गुवाहाटी HC ने असम में बेदखली का सामना कर रहे 244 परिवारों को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की

असम: नागांव ज़िले में स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध होने के बावजूद कोविड मरीज़ों को स्थानांतरित किया गया

दक्षिण पश्चिम असम में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खस्ताहाल–II


बाकी खबरें

  • LAW AND LIFE
    सत्यम श्रीवास्तव
    मानवाधिकारों और न्याय-व्यवस्था का मखौल उड़ाता उत्तर प्रदेश : मानवाधिकार समूहों की संयुक्त रिपोर्ट
    30 Oct 2021
    29 अक्तूबर को जारी हुई एक रिपोर्ट ‘कानून और ज़िंदगियों की संस्थागत मौत: उत्तर प्रदेश में पुलिस द्वारा हत्याएं और उन्हें छिपाने की साजिशें’ हमें उत्तर प्रदेश में मौजूदा कानून व्यवस्था के हालात को बेहद…
  • migrant
    सोनिया यादव
    महामारी का दर्द: साल 2020 में दिहाड़ी मज़दूरों ने  की सबसे ज़्यादा आत्महत्या
    30 Oct 2021
    एनसीआरबी के आँकड़ों के मुताबिक़ पिछले साल भारत में तकरीबन 1 लाख 53 हज़ार लोगों ने आत्महत्या की, जिसमें से सबसे ज़्यादा तकरीबन 37 हज़ार दिहाड़ी मजदूर थे।
  • UP
    लाल बहादुर सिंह
    आंदोलन की ताकतें व वाम-लोकतांत्रिक शक्तियां ही भाजपा-विरोधी मोर्चेबन्दी को विश्वसनीय विकल्प बना सकती है, जाति-गठजोड़ नहीं
    30 Oct 2021
    पिछले 3 चुनावों का अनुभव गवाह है कि महज जातियों के जोड़ गणित से भाजपा का बाल भी बांका नहीं हुआ, इतिहास साक्षी है कि जोड़-तोड़ से सरकार बदल भी जाय तो जनता के जीवन में तो कोई बड़ी तब्दीली नहीं ही आती, संकट…
  • Children playing in front of the Dhepagudi UP school in their village in Muniguda
    राखी घोष
    ओडिशा: रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में निम्न-आय वाले परिवारों के बच्चे सबसे अधिक प्रभावित
    30 Oct 2021
    रिपोर्ट इस तथ्य का खुलासा करती है कि जब अगस्त 2021 में सर्वेक्षण किया गया था तो ग्रामीण क्षेत्रों में केवल 28% बच्चे ही नियमित तौर पर पठन-पाठन कर रहे थे, जबकि 37% बच्चों ने अध्ययन बंद कर दिया था।…
  • climate change
    संदीपन तालुकदार
    जलवायु परिवर्तन रिपोर्ट : अमीर देशों ने नहीं की ग़रीब देशों की मदद, विस्थापन रोकने पर किये करोड़ों ख़र्च
    30 Oct 2021
    रिपोर्ट के अनुसार, विकसित देश भारी हथियारों से लैस एजेंटों को तैनात करके, परिष्कृत और महंगी निगरानी प्रणाली, मानव रहित हवाई प्रणाली आदि विकसित करके पलायन को रोकने के लिए एक ''जलवायु दीवार'' का…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License