NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
ज़्यादातर राज्यों में एक कार्यकाल के बाद गिरता है बीजेपी का वोट शेयर
हालांकि 'डबल इंजन' वाली सरकारों को फ़ायदेमंद बताकर प्रचारित किया जाता है, मगर आंकड़े कुछ और ही बताते हैं।
सुबोध वर्मा
07 Mar 2022
Translated by महेश कुमार
Modi
वाराणसी, 04 मार्च (एएनआई): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में रोड शो करते हुए।

सत्ताधारी भाजपा के सामने एक समस्या है जिससे वह जूझ रही है - और लगता है वह इससे अनभिज्ञ भी है। या कम से कम वे दिखावा कर रहें कि यहां वह समस्या नहीं है। 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम बताते हैं कि बड़े राज्यों में, जहां भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार बनाई, उसके बाद के विधानसभा चुनाव में उसका वोट शेयर गिरा है। ऐसा छह प्रमुख राज्यों में हुआ जबकि चार अन्य में इसके वोट शेयर में वृद्धि हुई।

यह इंगित करता है कि भाजपा के सत्ता में होने से - और जैसा कि माना जाता है कि केंद्र सरकार में होने से उसे लाभ मिलता है – यह धारणा मतदाताओं के गले नहीं उतरती है। पार्टी जो वादे करती है उसे पूरा करने में असमर्थ है या उन प्रमुख मुद्दों से निपटने में असमर्थ है जिनके बारे में लोग चिंतित हैं, या पार्टी की प्राथमिकताएं जो लोग चाहते हैं उससे काफी अलग हैं। शायद, ये सब मिलकर एक कारण बनता है जिसकी वजह से सरकार का बहुचर्चित 'डबल इंजन' मॉडल विफल हो गया नज़र आता है।

जिन राज्यों में वोट शेयर गिरा है

छह राज्य जहां बीजेपी का वोट शेयर विधानसभा चुनावों में लगातार गिरा है: वे हैं, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र। [नीचे चार्ट देखें]

इन सभी राज्यों में, 2014 में केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद दूसरा चुनाव हुआ है। छत्तीसगढ़, राजस्थान और एमपी में विपक्षी दल - कांग्रेस - मौजूदा भाजपा की हार के बाद सत्ता में आई। इसलिए, कम वोट शेयर में परिलक्षित होता लोगों का मोहभंग चुनौती देने की तुलना में कम सीटों पाने का कारण बना।

मध्य प्रदेश में भाजपा करीब 18 महीने बाद कांग्रेस विधायकों के एक वर्ग को तोड़ने और कांग्रेस की सरकार गिराने में सफल रही। लेकिन चुनावी फैसला 2018 में उनके खिलाफ था। 

महाराष्ट्र और बिहार में बीजेपी ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था। दोनों ही मामलों में पिछले चुनाव में भी यानी 2014 और 2015 में भी वही गठबंधन था। बिहार में, जनता दल (यूनाइटेड) के साथ यह गठबंधन टूट गया था लेकिन बाद में वापस गठबंधन बना और सत्ता में वापस आ गए। लेकिन बीजेपी को 2015 में जीती गई सीटों की तुलना में 2020 में कम सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिससे शायद उनका वोट शेयर कम हो गया। लेकिन यह सिर्फ एक सांख्यिकीय जिज्ञासा नहीं है - उन्होंने अपनी ताकत के आत्म-मूल्यांकन के आधार पर उन शर्तों पर गठबंधन किया था।

महाराष्ट्र में, चुनाव परिणाम आने के बाद शिवसेना के साथ उनका लंबे समय तक चलाने वाला गठबंधन टूट गया, और इसलिए, वे अब विपक्षी बेंच पर बैठे हैं।

इन राज्यों में भाजपा के पतन के पीछे एकमात्र सामान्य कारक यह है: कि न केवल चुनावी अभियानों के लिए बल्कि शासन के मामले में भी तथाकथित मोदी जादू पर निर्भरता बढ़ी है। इसका अर्थ है केंद्र सरकार की पहल पर निर्भरता, हिंदुत्व की राजनीति पर जोर, दिल्ली की दृष्टि के अधीन रहते राज्य की संघीय स्वायत्तता का दावा करने में असमर्थता। 

यह तर्क दिया जा सकता है कि अगर मोदी की नीतियां केंद्र में इतनी सफलतापूर्वक काम कर रही थीं - आखिरकार बीजेपी ने 2019 के आम चुनावों में दूसरी और भी बड़ी जीत हासिल की थी - तो वे राज्य के स्तर पर काम क्यों नहीं कर रही हैं? इसका उत्तर कई राज्यों में भाजपा की अस्वीकृति के तथ्य में निहित है। जाहिर है, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय, मजदूरी, औद्योगिक ठहराव, भूमि हड़पने आदि सहित लोगों के सबसे करीबी मुद्दे अनसुलझे हुए हैं और वास्तव में और भी गंभीर होते जा रहे हैं। लोग महसूस कर रहे हैं कि मोदी के आने और राज्य चुनावों के समय बड़ी रैलियों को संबोधित करने का मतलब यह नहीं है कि ऐसे मुद्दों को स्थानीय सरकार द्वारा हल किया जाएगा।

जिन राज्यों में बीजेपी का वोट शेयर बढ़ा

जैसा कि नीचे दिए गए चार्ट में दिखाया गया है, असम, गुजरात, हरियाणा और झारखंड ऐसे चार राज्य हैं जहां दूसरे चुनाव में मौजूदा भाजपा का वोट शेयर बढ़ा है।

झारखंड में वोट शेयर बढ़ने के बावजूद भाजपा को बहुमत नहीं मिल सका और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन ने सरकार बनाई। ऐसा सीधे मुकाबले में हुआ है। हरियाणा में, भाजपा की सीटें 47 से घटकर 40 हो गईं, लेकिन एक क्षेत्रीय पार्टी (इंडियन नेशनल लोक दल) के पतन के कारण भाजपा, कांग्रेस और इनेलो के एक हिस्से के वोटों में वृद्धि हुई। परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा ने अलग हुई जननायक जनता पार्टी (JJP) के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई।

गुजरात में, भाजपा की सीटें निवर्तमान विधानसभा में 115 से घटकर 2017 के विधानसभा चुनावों में 99 हो गईं थी। लेकिन इसके वोट शेयर में करीब 1 प्रतिशत का इजाफा हुआ। यह मुख्य रूप से कांग्रेस के साथ सीधे मुकाबले का नतीजा था जिसने अपनी कमजोर नींव के चलते भी एक मजबूत लड़ाई लड़ी लेकिन असफल रही।

यह केवल असम ही था जहां 2021 के चुनावों में भाजपा ने एक निर्णायक जीत हासिल की है, जिससे उसके वोट शेयर में लगभग तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई। इन दोनों राज्यों में जो बात समान है, वह है भाजपा द्वारा हिंदुत्व के ध्रुवीकरण के एजेंडे पर भारी निर्भरता। गुजरात में यह 2002 के सांप्रदायिक नरसंहार के बाद मोदी के उदय से निकला है, जिसने अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय को घेटोज़ में रहने पर मजबूर कर उन्हे हाशिए पर डाल दिया। गुजरात पर भी मोदी सरकार का खासा ध्यान गया है। असम में भी, भाजपा ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के मुद्दे और विदेशी हथकंडे का इस्तेमाल समाज का ध्रुवीकरण करने और चुनावी लाभ हासिल करने के लिए किया है।

यूपी और उत्तराखंड में क्या होगा?

ऐसा लग रहा है कि उत्तर प्रदेश, जहां 7 मार्च को मतदान समाप्त होगा, वह दो ध्रुवों के बीच बंटा है - भाजपा ने बड़े पैमाने पर हिंदुत्व के एजेंडे को आधार बनाया, हालांकि उसे मोदी सरकार की कुछ नीतियों जैसे कि मुफ्त खाद्यान्न वितरण से भी फायदा हो सकता है। यह योजना 2020 में कोविड महामारी के बाद शुरू हुई थी।

विपक्ष ने मुख्य रूप से मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, किसानों के संघर्ष और अपने वादों को पूरा करने में भाजपा की विफलता पर ध्यान केंद्रित किया है। इसने समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले एक वापस उभरते गठबंधन को जन्म दिया है जो नवगठित जाति समीकरणों से भी लाभान्वित होता दिख रहा है।

अगर मतदाताओं के मन में सपा के नेतृत्व वाला गठबंधन भाजपा के लिए एकमात्र चुनौती के रूप में उभरने में सफल रहा, तो भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। जो भी नतीजे हों, लेकिन एक बात तो तय है कि उसका वोट शेयर 2017 में हासिल किए गए उल्लेखनीय 42 प्रतिशत से नीचे जाने की संभावना है।

उत्तराखंड में, भाजपा फिर से एक कठिन लड़ाई लड़ रही है, राज्य की राजनीति में सांप्रदायिक मुद्दों को डालने की कोशिश कर रही है ताकि उसकी जीत का मार्ग प्रशस्त हो सके। लेकिन, अन्य राज्यों की तरह, इसकी उदासीन नीतियों से असंतोष और इसे पूरा करने में असमर्थता ने इसे कांटे की टक्कर में खींच लिया है। इन सभी सीटों पर 10 मार्च को विजेताओं की घोषणा होगी।

अंग्रेजी में प्रकाशित इस मूल आलेख को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- 

In Most States, BJP Votes Drop After a Term in Office

Assembly elections
BJP Vote Share
Double Engine
Hindutva

Related Stories

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

ओटीटी से जगी थी आशा, लेकिन यह छोटे फिल्मकारों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: गिरीश कसारावल्ली

ज्ञानवापी कांड एडीएम जबलपुर की याद क्यों दिलाता है

मनोज मुंतशिर ने फिर उगला मुसलमानों के ख़िलाफ़ ज़हर, ट्विटर पर पोस्ट किया 'भाषण'

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?

बीमार लालू फिर निशाने पर क्यों, दो दलित प्रोफेसरों पर हिन्दुत्व का कोप

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’

इतवार की कविता: वक़्त है फ़ैसलाकुन होने का 

दलितों में वे भी शामिल हैं जो जाति के बावजूद असमानता का विरोध करते हैं : मार्टिन मैकवान

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र


बाकी खबरें

  • russia ukrain
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम
    25 Feb 2022
    यूरोपीय संघ रूस पर और आर्थिक एवं वित्तीय प्रतिबंध लगाने को सहमत। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में मानवीय सहायता के लिए दो करोड़ डॉलर देने की घोषणा की।
  • ASHA Workers
    अनिल अंशुमन
    बिहार : आशा वर्कर्स 11 मार्च को विधानसभा के बाहर करेंगी प्रदर्शन
    25 Feb 2022
    आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार सरकार हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने में भी टाल मटोल कर रही है। कार्यकर्ताओं ने ‘भूखे रहकर अब और नहीं करेंगी बेगारी’ का ऐलान किया है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 13 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 302 मरीज़ों की मौत
    25 Feb 2022
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 94 हज़ार 345 हो गयी है।
  • up elections
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव : अयोध्या के प्रस्तावित  सौंदर्यीकरण में छोटे व्यापारियों की नहीं है कोई जगह
    25 Feb 2022
    अयोध्या के व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि प्रस्तावित लेआउट के परिणामस्वरूप दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़े पैमाने पर ध्वस्त या उन दुकानों का ज़्यादातर हिस्सा तोड़ दिया जाएगा।
  • yogi
    रोहित घोष
    यूपी चुनाव: योगी आदित्यनाथ बार-बार  क्यों कर रहे हैं 'डबल इंजन की सरकार' के वाक्यांश का इस्तेमाल?
    25 Feb 2022
    दोनों नेताओं के बीच स्पष्ट मतभेदों के बावजूद योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी के नाम का इसतेमाल करने के लिए बाध्य हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि नरेंद्र मोदी अब भी जनता के बीच लोकप्रिय हैं, जबकि योगी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License