NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
माओवादियों से कथित संबंधों के कारण असिस्टेंट प्रोफ़ेसर गिरफ़्तार
पुलिस ने विप्लव रचयिुतला संघम (विरासम)के सदस्य और उस्मानिया विश्वविद्यालाय के प्रोफ़ेसर जगन सहित कुल 4 लोगों को यूएपीए के तहत गिरफ़्तार किया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Oct 2019
osmania university

यूएपीए के लागू होने के बाद से कई हस्तियों को विभिन्न वजहात बता कर गिरफ़्तार किया जा रहे है। इसी सिलसिले में हाल ही में एक और गिरफ़्तारी हुई है।

तेलंगाना में हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय के एक सहायक प्राध्यापक को माओवादियों से कथित संबंध को लेकर बृहस्पतिवार को गिरफ़्तार किया गया है।

लेखकों के संघ ‘विप्लव रचयिुतला संघम (विरासम)'(प्रगतिशील लेखक संघ) के सदस्य के जगन को जिले में एक पुलिस दल से यहां उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर को माओवादियों के साथ संबंधों के संदेह के कारण अवैध गतिविधि (रोकथाम) कानून की संबद्ध धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अफ़सर जोगुलम्बा गद्वाल ने कहा, "हमने उस्मानिया विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर जगन को यूएपीए के तहत गिरफ़्तार किया है। इस मामले में छात्र संगठन अध्यक्ष सहित चार लोगों को यूएपीए और धारा 120-ए के तहत गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि जगन के घर से कुछ संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। 

आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र पुलिस ने तेलुगू कवि पी वी राव को गिरफ़्तार किया था।

जगन के अलावा पुलिस ने तेलंगाना विद्यार्थी वेदिका के अध्यक्ष मड्डीलेटी को भी गिरफ़्तार किया है, इस इल्ज़ाम में कि उनके संबंध माओवादी संगठनों से हैं। 

जगन की गिरफ़्तारी को ले कर विरासम ने विरोध प्रदर्शन किए और कहा कि जगन की गिरफ़्तारी में उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। साथ ही उन्होंने टीवीवी के माओवादी संगठनों से जुड़े होने के पुलिस के दावों का भी खंडन किया है।

इसके अलावा उन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति(टीआरएस) सरकार पर इल्ज़ाम लगाया है कि वो मानवाधिकारों का लगातार हनन कर रही है और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं जिसमें जगन भी शामिल थे, उन्हें चुप कराने की कोशिश है क्योंकि वो नल्लमला फॉरेस्ट हो रही यूरेनीयम माइनिंग के विरोध आवाज़ उठा रहे थे।

(भाषा से इनपुट के साथ)

MAOISTS
Osmania University
Assistant professor arrest
UAPA
Telangana Rashtra Samithi

Related Stories

विशेष: कौन लौटाएगा अब्दुल सुब्हान के आठ साल, कौन लौटाएगा वो पहली सी ज़िंदगी

दिल्ली दंगा : अदालत ने ख़ालिद की ज़मानत पर सुनवाई टाली, इमाम की याचिका पर पुलिस का रुख़ पूछा

RTI क़ानून, हिंदू-राष्ट्र और मनरेगा पर क्या कहती हैं अरुणा रॉय? 

कश्मीर यूनिवर्सिटी के पीएचडी स्कॉलर को 2011 में लिखे लेख के लिए ग़िरफ़्तार किया गया

4 साल से जेल में बंद पत्रकार आसिफ़ सुल्तान पर ज़मानत के बाद लगाया गया पीएसए

गाँधी पर देशद्रोह का मामला चलने के सौ साल, क़ानून का ग़लत इस्तेमाल जारी

कश्मीरः जेल में बंद पत्रकारों की रिहाई के लिए मीडिया अधिकार समूहों ने एलजी को लिखी चिट्ठी 

त्रिपुरा हिंसा के पीड़ितों ने आगज़नी में हुए नुकसान के लिए मिले मुआवज़े को बताया अपर्याप्त

सामाजिक कार्यकर्ताओं की देशभक्ति को लगातार दंडित किया जा रहा है: सुधा भारद्वाज

मानवाधिकार संगठनों ने कश्मीरी एक्टिविस्ट ख़ुर्रम परवेज़ की तत्काल रिहाई की मांग की


बाकी खबरें

  • प्रेम कुमार
    यूपी विधानसभा चुनाव : लाभार्थी वर्ग पर भारी आहत वर्ग
    08 Mar 2022
    लाभार्थी वर्ग और आहत वर्ग ने यूपी विधानसभा चुनाव को प्रभावित किया है। इसमें कोई संदेह नहीं है। मगर, सवाल यह है कि क्या इन दोनों वर्गों के मतदाताओं ने वोट करते समय जाति, धर्म और राजनीतिक प्रतिबद्धताओं…
  •  Election commission
    अनिल जैन
    जनादेश-2022:  इस बार कहीं नहीं दिखा चुनाव आयोग, लगा कि सरकार ही करा रही है चुनाव!
    08 Mar 2022
    आमतौर पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता कभी संदेह से परे नहीं रही। उस पर पक्षपात के छिट-पुट के आरोप लगते ही रहे हैं। लेकिन पिछले सात-आठ वर्षों से हालत यह हो गई है कि जो भी नया मुख्य चुनाव आयुक्त आता है, वह…
  • dalit
    ओंकार सिंह
    यूपी चुनाव में दलित-पिछड़ों की ‘घर वापसी’, क्या भाजपा को देगी झटका?
    08 Mar 2022
    पिछड़ों के साथ दलितों को भी आश्चर्यजनक ढंग से अपने खेमे में लाने वाली भाजपा, महंगाई के मोर्चे पर उन्हें लंबे समय तक अपने साथ नहीं रख सकती। 
  • EXIT POLL
    न्यूज़क्लिक टीम
    5 राज्यों की जंग: ज़मीनी हक़ीक़त, रिपोर्टर्स का EXIT POLL
    08 Mar 2022
    देश के पांच महत्वपूर्ण राज्यों यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर ने अपना फ़ैसला सुना दिया है। जनादेश ईवीएम में बंद हो चुका है। लेकिन उससे पहले ही एग्ज़िट पोल के बक्से खुल चुके हैं। लेकिन हम न…
  • सोनम कुमारी
    भाजपा ने अपने साम्प्रदायिक एजेंडे के लिए भी किया महिलाओं का इस्तेमाल
    08 Mar 2022
    वर्ष 2019 में जब पूरे देश में CAA कानून का विरोध हो रहा था और मुस्लिम महिलाएँ सड़कों पर नागरिकता पर उठे सवालों का प्रतिरोध कर रही थी,  तब बीजेपी के कई नेताओं ने उन्हें “रेप” की धमकी दी और शाहीन बाग…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License