NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
बैंक कर्मचारी हड़ताल : मांग न माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी
यूनियन की मांग है कि वेतन सहित अन्य भत्तों में 20 % की बढ़ोतरी हो और हफ्ते में बैंकों में पांच दिन काम हो।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Jan 2020
bank strike
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली: ’बैंक कर्मचारियों के संगठनों का संयुक्त मंच , यूनाइटेड फोरम फॉर बैंक यूनियन ने वेतन सुधार को लेकर बातचीत असफल रहने के कारण 31 जनवरी और एक फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

परिणामस्वरूप देश भर के बैंक कर्मचारी पहले 31 जनवरी से दो दिनों के लिए और फिर 11 मार्च से तीन दिनों के लिए हड़ताल की तैयारी में जुट गए हैं। यदि इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला तो बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।

11 वीं  दौर की बातचीत विफल हो चुकी हैं। बातचीत का नया दौर 13 जनवरी को  शुरू हुआ था। बैंक कर्मचारियों के वेतन में बदलाव 2017 से लंबित है।

इंडियन बैंक एसोसियसन आईबीए यूएफबीयू के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों को स्वीकार करने में अभी तक विफल रहा। यूनियन की मांग है वेतन सहित अन्य भत्तों में 20 % की बढ़ोतरी हो और हफ्ते में बैंकों में पांच दिन काम हो। अन्य मांगों में मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का विलय और नई पेंशन योजना (एनपीएस) को हटना शामिल है।

बैंक कर्मचारी फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) के उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वास ने NewsClick से बात करते हुए कहा,“बैंकिंग क्षेत्र अभी बदहाल स्थिति में  है। IBA का कहना है कि उन बाधाओं को देखते हुए हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा सकता है, ” इस पर आगे वो कहते है कि हालांकि, “; यह बढ़ते एनपीए है का परिणाम है न कि कर्मचरी की गलती।  

 अपनी इन्ही मांग को लेकर इस महीने की शुरुआत में बैंक के कर्मचारी ने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा एक दिन की आम हड़ताल में भी शामिल हुए थे।

बैंक कर्मचारियों द्वारा अगली निर्धारित हड़ताल का दूसरा दिन 1 फरवरी को बजट के दिन का होगा, जबकि हड़ताल के पहले दिन 31 जनवरी को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

बिस्वास ने कहा, "हमने इन दो दिनों को चुना ताकि मामला वित्त मंत्रालय का भी ध्यान आकर्षित करे और यह हस्तक्षेप करने का फैसला करे।"

bank strike
Bank employee's strike
Indian Banks Association
SBI
United forum of bank unions

Related Stories

पूर्वांचल में ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बीच सड़कों पर उतरे मज़दूर

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल पर खामोश क्यों मीडिया?

बैंक हड़ताल: केंद्र द्वारा बैंकों के निजीकरण के ख़िलाफ़ यूनियनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी

बैंक यूनियनों का ‘निजीकरण’ के ख़िलाफ़ दो दिन की हड़ताल का ऐलान

बैंक हड़ताल: दूसरा दिन, जंतर मंतर पहुँचे हज़ारों कर्मचारी

बैंक हड़ताल: कर्मचारियों ने कहा "शौक़ नहीं मजबूरी है, ये हड़ताल ज़रूरी है"

निजीकरण के ख़िलाफ़ बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, किसानों और ट्रेड यूनियनों ने भी किया विरोध प्रदर्शन

ग्राउंड रिपोर्ट : निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन

सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में श्रमिक संगठनों ने किया दो दिन की हड़ताल का आह्वान

बैंक कर्मियों की मोदी सरकार को एक बार फिर चुनौती


बाकी खबरें

  • RBI
    न्यूज़क्लिक टीम
    RBI, वित्तीय नीतियों ने अनियंत्रित मुद्रास्फीति से असमानता को बढ़ाया
    07 Apr 2022
    वित्त सचिव राजीव महऋषि ने भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन पर विदेशी उद्योगपतियों को फ़ायदा पहुँचाने का आरोप क्यों लगाया? क्या RBI अपने ही तैयार किए गए उन क़ानूनों का उल्लंघन कर रहा है…
  • संदीपन तालुकदार
    संयुक्त राष्ट्र के IPCC ने जलवायु परिवर्तन आपदा को टालने के लिए, अब तक के सबसे कड़े कदमों को उठाने का किया आह्वान 
    07 Apr 2022
    आईपीसीसी की ताजातरीन रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 तक वैश्विक उत्सर्जन अपने चरम पर होगा।
  • मुकुंद झा
    सालवा जुडूम के कारण मध्य भारत से हज़ारों विस्थापितों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग 
    07 Apr 2022
    विस्थापितों के संगठन ने केंद्र की सरकार से मिजोरम में हिंसा के कारण पलायन कर त्रिपुरा जाने वाले ब्रू आदिवासियों के लिए ब्रू पुनर्वास योजना की तर्ज पर सालवा जुडूम पीड़ित आदिवासियों के पुनर्वास के लिये…
  • सरोजिनी बिष्ट
    ग्राउंड रिपोर्ट: ‘पापा टॉफी लेकर आएंगे......’ लखनऊ के सीवर लाइन में जान गँवाने वालों के परिवार की कहानी
    07 Apr 2022
    बीते 29 मार्च को लखनऊ के सहादतगंज के गुलाब नगर बस्ती से खबर आती है कि सीवर लाईन की सफाई के लिए मैनहोल में उतरे दो सफाई कर्मियों की ज़हरीली गैस के चपेट में आने से मौत हो गई। उनके परिवार से न्यूजक्लिक…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आज़ादी के 75वर्ष: 9 अप्रैल से इप्टा की ‘‘ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा’’
    07 Apr 2022
    भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) आज़ादी के 75 साल के मौके पर ‘‘ढाई आखर प्रेम की सांस्कृतिक यात्रा’’ निकालने जा रहा है। यह यात्रा 9 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के रायपुर से शुरू होकर तमाम राज्यों में होती हुई 22 मई…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License