NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बास्क : सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक क़ैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की
बास्क कैदी पटज़ी रुइज़ ने मर्सिया II जेल में प्रशासन द्वारा उत्पीड़न और धमकी के विरोध में भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
पीपल्स डिस्पैच
15 May 2020
Basque political prisoners
बास्क क़ैदियों के साथ समर्थन में जुड़े लोग

स्पेन में बास्क कंट्री में कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार समूहों ने जेलों में बास्क राजनीतिक क़ैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की थी। जेल अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न और धमकियों के विरोध में मर्सिया द्वितीय जेल में भूख हड़ताल शुरू करने वाले बास्क क़ैदी पटज़ी रुइज़ के साथ एकजुटता में 13 मई को बिलबाओ और अबादीनो में लोग इकट्ठा हुए थे। मर्सिया II कॉर्डोबा जेलों में कई अन्य कैदियों ने भी पटज़ी रुइज़ के साथ एकजुटता में भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, पटज़ी रुइज़ ने भूख हड़ताल तब शुरू की जेल अधिकारियों ने उन्हें जेल कथित तौर पर भड़काऊ राजनीतिक सभाएं करने के लिए धमकाया गया। पिछले साल 31 दिसंबर को एक घटना में पटज़ी रुइज़ ने अपना हाथ काट लिया था, और बास्क क़ैदियों की तरफ़ एक अधिकारी के हिंसक रवैये का विरोध किया था।

Movimiento Pro Amnistía y Contra la Represión ने पटज़ी रुइज़ के ख़िलाफ़ मर्सिया II जेल अधिकारियों की धमकी की निंदा की है। और इसके साथ ही बीमार क़ैदियों की रिहाई, क़ैदियों का कोविड-19 टेस्ट, किसी परिवार जन की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना, और क़ैदियों के लिए मास्क, दस्ताने जैसे सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाने की भी मांग की है।

मूवमेंट ने यह भी कहा है कि "हम यह भी स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि पटज़ी के हालात की सारी मौजूदा और आगे ज़िम्मेदारी मर्सिया II के प्रशासन की है, और साथ PSOE, PNV, PP और Podemos की भी है जिन्होंने जेल की नीतियाँ बनाई हैं।"

बास्क राजनीतिक कैदियों में ज्यादातर बास्क होमलैंड एंड लिबर्टी (ईटीए) आंदोलन के कार्यकर्ता या पूर्व-कार्यकर्ता थे, जिन्हें स्पेन के बास्क देश की मुक्ति के लिए 1960 के दशक के बाद से स्पेनिश राज्य के साथ हिंसक संघर्ष में लिप्त किया गया था। मई 2018 तक, ईटीए ने आधिकारिक तौर पर अपने सभी संगठन ढांचे को भंग कर दिया और अपनी राजनीतिक पहल को समाप्त कर दिया था।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Basque
Basque political prisoners
social workers
International news
Spain

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

स्पेन : 'कंप्यूटर एरर' की वजह से पास हुआ श्रम सुधार बिल

दुनिया भर की: जर्मनी में ‘ट्रैफिक लाइट गठबंधन’ के हाथों में शासन की कमान

प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तीन तलाक़ क़ानून को बताया अल्पसंख्यक, महिला व संविधान विरोधी

ईरान हो या इज़रायल, क्या भारत का दांव उल्टा?

दुनिया भर की : नेतन्याहू के जानेभर से इज़रायल भला नहीं बन जाएगा


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    आज़मगढ़: फ़र्ज़ी एनकाउंटर, फ़र्ज़ी आतंकी मामलों को चुनावी मुद्दा बनाया राजीव यादव ने
    05 Mar 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने आज़मगढ़ की निजामाबाद विधानसभा का हाल लिया। बात की निर्दलीय उम्मीदवार, रिहाई मंच के एक्टिविस्ट राजीव यादव से, जिन्होंने आज़मगढ़ में फ़र्ज़ी एनकाउंटर और…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: सहरसा में पंचायत का फरमान बेतुका, पैसे देकर रेप मामले को रफा-दफा करने की कोशिश!
    05 Mar 2022
    रेप की घटना को पंचायत ने रफा-दफा करने के लिए अजीबोगरीब फैसला सुनाते हुए आरोपी युवक को पीड़ित परिवार को 70 हजार रुपए देने को कहा। साथ ही समझौते के जरिए मामले को दबाने की बात भी सामने रखी।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार बजट सत्र: विधानसभा में उठा शिक्षकों और अन्य सरकारी पदों पर भर्ती का मामला 
    05 Mar 2022
    भाकपा माले के विधायक मनोज मंजिल ने सदन में कहा, "तीन साल में मात्र 37 हज़ार शिक्षकों की बहाली की है। पूरे बिहार में साढ़े तीन लाख पद खाली पड़े हैं। नौजवानों की जवानी बर्बाद हो जा रही है। ये सरकार…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : काशी का माँझी समाज योगी-मोदी के खिलाफ
    05 Mar 2022
    यूपी चुनाव: वाराणसी के प्रसिद्ध घाटों का दीदार करने के लिए देश-विदेश से सैलानी वाराणसी आते है और इन घाटों पे सैलानी नाव में यात्रा करते हैं। यहाँ के नाव चालक यानी नाविक माँझी समाज से है। वाराणसी में…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: वोट की चिंता ख़त्म होते ही बढ़ सकती है आपकी चिंता!
    05 Mar 2022
    हर जानकार यही कह रहा है कि चुनाव ख़त्म होगा तो वोट की चिंता ख़त्म होगी। वोट की चिंता ख़त्म होगी तो कीमतें अपने आप बढ़ जाएंगी। आम आदमी पर महंगाई कहर बनकर टूटने लगेगी। देखते जाइए आगे-आगे होता है क्या।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License