NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बेलारूस : प्रदर्शन की रिपोर्टिंग करने पर दो महिला पत्रकारों को जेल भेजा गया
पत्रकारों को पिछले साल नवंबर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे मिंस्क में एक प्रदर्शन को कवर कर रही थी। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि उन्होंने कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने का कृत्य किया। हालांकि, दोनों महिला पत्रकारों ने इन आरोपों से इनकार किया है।
एपी
18 Feb 2021
Journalists Katsiaryna Andreyeva, right, and Daria Chultsova

कीव (यूक्रेन),:बेलारूस की अदालत ने दो महिला पत्रकारों को कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने के मामले में दो साल की सजा सुनाई है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई कथित अधिनायकवादी राष्ट्रपति के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को कवर करने के बाद की गई।
बेलारूस की राजधानी मिंस्क की अदालत ने बेलसैट चैनल की कात्सिर्याना एंद्रेयेवा और दारिया चुल्त्सोवा को दो साल की सजा सुनाई है।

दोनों महिला पत्रकारों को पिछले साल नवंबर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे मिंस्क में एक प्रदर्शन को कवर कर रही थी। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि उन्होंने कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने का कृत्य किया। हालांकि, दोनों महिला पत्रकारों ने इन आरोपों से इनकार किया है।

बेलारूस स्थित अमेरिकी दूतावास ने दोनों पत्रकारों को रिहा करने एवं बेलारूस प्रशासन से पत्रकारों का उत्पीड़न बंद करने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल नौ अगस्त को राष्ट्रपति चुनाव के आधिकारिक नतीजे आने के बाद से ही प्रदर्शन हो रहे हैं। चुनाव नतीजों में राष्ट्रपति एलेक्सजेंडर लुकाशेन्को को छठी बार सत्ता मिली है जबकि विपक्ष एवं कुछ चुनाव कर्मियों ने मतदान में धांधली के आरोप लगाए हैं।

Belarus
Journalists

Related Stories

4 साल से जेल में बंद पत्रकार आसिफ़ सुल्तान पर ज़मानत के बाद लगाया गया पीएसए

बेशर्म नंगई पर उतरा तंत्र, नफ़रती एजेंटों की पौ-बारा

मध्य प्रदेश : बीजेपी विधायक के ख़िलाफ़ ख़बर दिखाई तो पुलिस ने पत्रकारों को थाने में नंगा खड़ा किया

तूफ़ान के केंद्र में यूक्रेन और बेलारूस

'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' के पुरज़ोर समर्थक दो पत्रकारों को 'नोबेल शांति पुरस्कार'

पेगासस जासूसी मामला: विपक्ष ने सरकार पर उठाए गंभीर सवाल, गृह मंत्री को बर्ख़ास्त करने की मांग

इज़राइल स्थित एनएसओ ग्रुप के मालवेयर ने पत्रकारों, कार्यकर्ताओं को बनाया निशाना

यूपी: एक ट्वीट पर पत्रकारों से लेकर ट्विटर तक पर मुक़दमा

सरकार की आलोचना करने वाले सज़ा के नहीं, सुरक्षा के हक़दार हैं

ट्यूनीशिया के पत्रकार संघ ने सरकारी न्यूज़ एजेंसी के पत्रकारों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस छापे की निंदा की


बाकी खबरें

  • Modi yogi
    अजय कुमार
    आर्थिक मोर्चे पर फ़ेल भाजपा को बार-बार क्यों मिल रहे हैं वोट? 
    14 Mar 2022
    आख़िर किस तरह के झूठ का जाल भाजपा 24 घंटे लोगों के बीच फेंकने काम करती है? जिससे आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे राज्यों में भी उसकी सरकार बार बार आ रही है। 
  • रवि शंकर दुबे
    पांचों राज्य में मुंह के बल गिरी कांग्रेस अब कैसे उठेगी?
    14 Mar 2022
    मैदान से लेकर पहाड़ तक करारी शिकस्त झेलने के बाद कांग्रेस पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है, ऐसे में देखना होगा कि बुरी तरह से लड़खड़ा चुकी कांग्रेस गुजरात, हिमाचल और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए…
  • अजय गुदावर्ती
    गुजरात और हिंदुत्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था
    14 Mar 2022
    एक नई किताब औद्योगिक गुजरात में सांप्रदायिकता की राजनीतिक अर्थव्यवस्था की परख करती है। इससे मिली अंतर्दृष्टि से यह समझने में मदद मिलती है कि हिंदुत्व गुजरात की अपेक्षा अविकसित उत्तर प्रदेश में कैसे…
  • abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    कानून का उल्लंघन कर फेसबुक ने चुनावी प्रचार में भाजपा की मदद की?
    14 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में आज वरिष्ठ पत्रकार बात कर रहे हैं एक न्यूज़ एजेंसी के द्वारा की गयी पड़ताल से ये सामने आया है की Facebook ने हमेशा चुनाव के दौरान BJP के पक्ष में ही प्रचार किया है। देखें…
  • misbehaved with tribal girls
    सोनिया यादव
    मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
    14 Mar 2022
    मध्य प्रदेश बाल अपराध और आदिवासियों के साथ होने वाले अत्याचार के मामले में नंबर एक पर है। वहीं महिला अपराधों के आंकड़ों को देखें तो यहां हर रोज़ 6 महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License