NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
पुस्तकें
भारत
राजनीति
किताब: दो कविता संग्रहों पर संक्षेप में
अनुराधा सिंह के कविता संग्रह ‘ईश्वर नहीं नींद चाहिए’ और देवेंद्र मोहन के कविता संग्रह ‘क़िस्सागोई’ पर कवि व पत्रकार अजय सिंह की टिप्पणी
अजय सिंह
24 Jan 2021
किताब

कवि अनुराधा सिंह (जन्म 1971) की कविताओं में सेंसुअस लोकतांत्रिक चेतना मिलती है, ख़ासकर औरत - मर्द के रिश्ते के मसले पर, और यह चेतना बराबर अपने लिए स्वतंत्र जगह की मांग करती है। यह उनकी कविताओं की ख़ास बात है। उनका पहला कविता संग्रह ‘ईश्वर नहीं नींद चाहिए’ (2018, भारतीय ज्ञानपीठ) इस चेतना और मांग को प्रतिबिंबित करता है।

संग्रह में शामिल 74 कविताओं में (ज़्यादातर कविताएं आकार में छोटी हैं) अनुराधा सिंह की लोकतांत्रिक चेतना थोड़ी रेडिकल-थोड़ी वाममुखी है। हालांकि वहां हिचक भी दिखायी देती है कि उसे प्रखर, आगेदेखू होना चाहिए या नहीं, और उसे मर्मस्थल की शिनाख़्त कर उस पर चोट करनी चाहिए या नहीं। यह कशमकश, यह अंतर्द्वंद्व बाज़ वक़्त उनकी कविताओं को नया तेवर भी देता है, और आगे क़दम बढ़ाने से रोक भी देता है। जाहिर है, यह स्थिति लंबे समय तक बनी नहीं रह सकती।

अनुराधा सिंह की कविताओं में औरत अपनी आज़ादी की ख़्वाहिश का नया व्याकरण रचने की कोशिश करती दिखायी देती है। जैसे, ये पंक्तियां: ‘अब तय करना/किस भाषा में मिलोगे मुझसे/क्योंकि मैं तो व्याकरण से उलट/परिभाषाएं तोड़ कर मिलूंगी’ (पेज 26)। या, ये पंक्तियां, जो ज़बर्दस्त हैं, और बहसतलब भी: ‘जिन्होंने प्रेम और स्त्री पर बहुत लिखा/दरअसल उन्होंने ही किसी स्त्री से प्रेम नहीं किया।’ (पेज 12) अब यह जो औरत है, वह संदेह करती है, सवाल करती है, बहस करती है। और यह लोकतांत्रिक चेतना का विस्तार ही है।

संकेत हैं, लेकिन इस औरत का स्वतंत्र व्यक्ति के रूप में उभरना—जहां मर्द से अलग उसकी निजी सत्ता व यौनिकता हो—और दावेदारी पेश करना अभी बाक़ी है। औरत को मर्द के ही संदर्भ/प्रसंग में क्यों देखा जाये और ‘बूढ़े आदमी की जवान प्रेमिका की तरह’ (पेज 17) - जैसी पिटी-पिटाई लाइन क्यों लिखी जाये? (बूढ़ी औरत का जवान प्रेमी भी हो सकता है!) नयी मानवीय संवेदना के आधार पर, गैर-पितृसत्तात्मक धरातल पर, अलग ढंग का जो औरत-मर्द रिश्ता बनता नज़र आ रहा है (जिसमें दोस्ती व सहभागिता है)—या जिसकी कल्पना बार-बार कौंधती है—उसकी सकारात्मकता व जटिलता की पहचान अभी बाक़ी है।

अनुराधा सिंह की कविताओं में मुसलमान औरत, दलित औरत, आदिवासी औरत, हाशिए पर फेंक दी गयी औरत, मेहनतकश - संघर्षशील औरत की आमद अभी होना है। ‘सद्दाम हुसैन हमारी आखि़री उम्मीद था’ शीर्षक कविता का औचित्य क्या है, यह मेरी समझ में नहीं आया। इसी तरह, एक कविता में कारखाने की चिमनी और बंदूक को एक ही पलड़े पर रखना (पेज 11)–दोनों को एक समान विध्वंसक बताना—निहायत बेतुका है।

कवि से यह उम्मीद की जायेगी कि भविष्य में उसकी कविताओं में सामाजिक-राजनीतिक सरोकार व्यापक व सघन होंगे, और उन्हें कलात्मक अभिव्यक्ति मिलेगी। यह काम किसी एनजीओ (गै़र-सरकारी संगठन) से जुड़कर नहीं, बल्कि सचेत व संगठित जनोन्मुख वैचारिक-राजनीतिक प्रक्रिया और व्यवहार से जुड़ कर ही हो पायेगा। अनुराधा सिंह अगर चाहें, तो इस सिलसिले में वह शमशेर बहादुर सिंह, गोरख पांडेय व नाज़िम हिकमत की कविताओं से मदद ले सकती हैं।

पत्रकार और कवि देवेंद्र मोहन (जन्म 1950) के पहले कविता संग्रह ‘क़िस्सागोई’ (2020, संभावना प्रकाशन) में अतीतमोह या अतीत की याद (नास्टेल्जिया) की कई छवियां तैरती-उतराती हैं। ख़बरों, सूचनाओं, घटनाओं व संस्मरणों (काल्पनिक या वास्तविक) की आवाजाही इन छवियों में होती रहती है। अब यह आवाजाही कितनी अख़बारी है और कितनी संवेदनात्मक, यह एक अलग मसला है।

क़रीब 90 कविताओं के इस संग्रह में बंबई (अब मुंबई) शहर और मुंबई फ़िल्म उद्योग काफ़ी हद तक छाया हुआ है। मधुबाला, मीना कुमारी, सआदत हसन मंटो, देव आनंद, किदार शर्मा (किदार शर्मा पर तीन कविताएं हैं), तलत महमूद, मोहम्मद रफ़ी, साहिर लुधियानवी, सेठ चंदूलाल शाह, समुद्र, टाटा हस्पताल (अस्पताल-टाटा हस्पताल पर चार कविताएं हैं), आदि-इन सब पर इस संग्रह में कविताएं हैं। देवेंद्र सत्यार्थी, इंतिज़ार हुसैन, श्रीकांत वर्मा और फ्रांसिस न्यूटन सूज़ा पर भी कविताएं हैं।

अब ये कविताएं अख़बारीपना व सूचनाओं से इस कदर भरी हुई हैं कि वे हमारी काव्यात्मक संवेदना में इज़ाफ़ा नहीं कर पातीं। अख़बारी वस्तुपरकता और कविता की संवेदनात्मकता के बीच द्वंद्वात्मक व कल्पनाशील रिश्ता क़ायम कर पाना बहुत मुश्किल काम है। संग्रह में पाकिस्तानी लेखक इंतिज़ार हुसैन पर कविता तो प्रतिक्रियावादी भी है-उसमें हिंदुत्व का टोन मौजूद है। इसी तरह, एक कविता में (पेज 213) महान मुग़ल सम्राट औरंगजे़ब पर की गयी अभद्र व ऊलजलूल टिप्पणी हिंदुत्व-प्रेरित लगती है। ‘क़ौमी तराना’ शीर्षक कविता रद्दी होने के साथ पाकिस्तान-विरोधी भी है।

मंगलेश डबराल पर लिखी गयी कविता ‘मंगलेश की चाय’ (1970) वाक़ई अच्छी और मार्मिक है। लेकिन संग्रह में देवेंद्र मोहन ने आपातकाल (1975-77) के दौरान लिखी अपनी कविताओं को क्यों शामिल किया है, यह समझ से बाहर है। आपातकाल पर इतना कुछ लिखा जा चुका है, और ये कविताएं उसमें कुछ नया नहीं जोड़तीं। बल्कि वे कविता भी नहीं लगतीं, बासी अख़बारी सूचनाएं ज़्यादा लगती हैं।

(लेखक वरिष्ठ कवि व राजनीतिक विश्लेषक हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Books
Hindi books
Devendra Mohan
Anuradha Singh
Muslim woman
Dalit woman
tribal woman
gender discrimination
manglesh dabral

Related Stories

क्यों प्रत्येक भारतीय को इस बेहद कम चर्चित किताब को हर हाल में पढ़ना चाहिये?

किताबें : सरहदें सिर्फ़ ज़मीन पर नहीं होतीं

गीता हरिहरन का उपन्यास : हिंदुत्व-विरोधी दलित आख्यान के कई रंग

यादें; मंगलेश डबरालः घरों-रिश्तों और विचारों में जगमगाती ‘पहाड़ पर लालटेन’

कोरोना लॉकडाउनः ज़बरिया एकांत में कुछ और किताबें

कोरोना लॉकडाउनः ज़बरिया एकांत के 60 दिन और चंद किताबें


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License