NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
SC ST OBC
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
बजटः मोदी सरकार ने दलितों व आदिवासियों को नहीं दिये उनके हक़ के 173,110 करोड़ रुपये
पहली बार, किसी केंद्रीय बजट में नहीं किया गया जिक्र दलितों के शिड्यूल क्लास सब-प्लान और आदिवासियों के ट्राइबल सब-प्लान का, दलितों में आक्रोश।
भाषा सिंह
03 Feb 2021
बजटः मोदी सरकार ने दलितों व आदिवासियों को नहीं दिये उनके हक़ के 173,110 करोड़ रुपये
दिल्ली के प्रेस क्लब में दलित आर्थिक अधिकार आंदोलन और नेशनल कैम्पेन ऑन दलित ह्यूमन राइट्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

वर्ष 2021-22 का केंद्रीय बजट जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने पेश किया, तो कई चीजें पहली बार हुईं, उनमें एक बात बहुत अहम है और वह यह कि उन्होंने अपने पूरे बजट भाषण में एक बार भी दलितों के लिए शिड्यूल कास्ट सब-प्लान और आदिवासियों के लिए ट्राइबल सब-प्लान का जिक्र तक नहीं किया। क्या यह महज एक लापरवाही थी, बेध्यानी में हुई गलती? नहीं। बजट में हर कदम पर दलितों-आदिवासियों के हक की बटमारी की गई, नीति आयोग के निर्देशों तक का पालन नहीं किया है। इस बजट (2021-22) में दलितों के हक के 112,863 करोड़ रुपये और आदिवासियों के हक के 60, 247 करोड़ रुपये कम आवंटित किये गये।

यह आंकड़े मंगलवार, 2 फरवरी को दलित आर्थिक अधिकार आंदोलन और नेशनल कैम्पेन ऑन दलित ह्यूमन राइट्स ने पेश किये। दिल्ली के प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में खुलकर यह तथ्य सामने रखे गये कि इस बजट में न सिर्फ दलितों और आदिवासियों को उनके आर्थिक हक से वंचित रखा गया है, बल्कि बजट से उन्हें अदृश्य ही कर दिया गया है। बड़ी हैरानी की बात है कि जनवरी 2021 में ही केंद्र सरकार ने यह ऐलान किया था कि वह दलित छात्रों को दी जाने वाली पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप को को बढ़ाकर 7 हजार करोड़ करने की घोषणा की थी, जिसे खूब प्रचारित-प्रसारित भी किया गया। लेकिन जब निर्मला सीतारमन ने बजट पेश किया तो पता चला कि कुल मिलाकर इस मद में 4 हजार करोड़ रुपये ही आवंटित हुए है। इस तरह से हर कदम पर इस बजट में सबसे वंचित समुदाय के हक को मारा गया और उनसे किये गये वादे को पूरा करने से मोदी सरकार मुकर गई।

नेशनल कैम्पेन ऑन दलित ह्यूमन राइट्स की बीना पल्लिकल ने बताया, ` यह बजट बहुत निराश करने वाला है। नीति आयोग के दिशानिर्देशों तक का पालन नहीं  किया गया—जिसके ‘मुताबिक दलितों और आदिवासियों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में बजट में हिस्सेदारी तय की गई थी। न्यूनतम इतना देने के बजाय, केंद्र सरकार के बजट ने बहुत बड़ी फ्लैगशीप स्कीम के अंतर्गत दलितों और आदिवासियों के लिए आवंटित पैसे को डाल दिया गया है और इसे ओबीसी के साथ जोड़ दिया गया है, लिहाजा यह पता चलना असंभव है कि इस योजना से दलितों और आदिवासियों को कितना लाभ हुआ।

वहीं एक और बड़ी चालाकी पूरी खामोशी के साथ इस बजट में की गई है। समुदाय विशेष को लाभ पहुंचाने वाली कई योजनाओं को या तो सिरे से गायब कर लिया गया है, या फिर पूरी तरह से अप्रांसगिक। गंदगी –अनक्लीन पेशे में लगे लोगों के बच्चों के लिए एक विशेष स्कॉलरशिप—छात्रवृति की योजना थी, जो इस बजट में पूरी तरह से गायब हो गई है। इस योजना का लाभ मैला ढोने वाले समुदाय के बच्चे, चमड़े और लाश जलाने का काम करने वाले समुदाय के बच्चे उठाते थे।

इसके साथ ही मैला प्रथा उन्मूलन के लिए पिछले साल आवंटित 110 करोड़ रुपये के बजट में से पूरे साल कुछ भी पैसा सरकार ने नहीं खर्च किया। इससे मोदी सरकार की प्राथमिकता बिल्कुल साफ हो जाती है। इस साल इस मद के बजट को भी घटा दिया गया है।

बजट में दलितों के हकों के मारे जाने पर दलित आर्थिक अधिकार आंदोलन से जुड़े पॉल दिवाकर ने कहा, इस बजट के जरिये मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि उसकी प्राथमिकता में न दलित हैं और न आदिवासी। जहां हमारे नाम पर पैसा डाला भी गया है, वहां भी उसका इस्तेमाल दलित-आदिवासी के हित में न हो, इसका बंदोबस्त केंद्र सरकार ने कर दिया है। भीषण आपदा से जूझते देश को और खास तौर से दलित-आदिवासी समाज को जो न्याय मिलना चाहिए था, वह बिल्कुल नहीं मिला, इसके उलट अन्नाय मिला है, फरेब मिला है।

Union Budget 2021-22
Nirmala Sitharaman
Dalits
tribals
Narendra modi
Modi government

Related Stories

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 

विचारों की लड़ाई: पीतल से बना अंबेडकर सिक्का बनाम लोहे से बना स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

बच्चों को कौन बता रहा है दलित और सवर्ण में अंतर?

दक्षिणी गुजरात में सिंचाई परियोजना के लिए आदिवासियों का विस्थापन

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

झारखंड : नफ़रत और कॉर्पोरेट संस्कृति के विरुद्ध लेखक-कलाकारों का सम्मलेन! 

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल


बाकी खबरें

  • make in india
    बी. सिवरामन
    मोदी का मेक-इन-इंडिया बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा श्रमिकों के शोषण का दूसरा नाम
    07 Jan 2022
    बहुराष्ट्रीय कंपनियों के गिग कार्यकर्ता नई पीढ़ी के श्रमिक कहे जा सकते  हैं, लेकिन वे सीधे संघर्ष में उतरने के मामले में ऑटो व अन्य उच्च तकनीक वाले एमएनसी श्रमिकों से अब टक्कर लेने लगे हैं। 
  • municipal elections
    फर्राह साकिब
    बिहारः नगर निकाय चुनावों में अब राजनीतिक पार्टियां भी होंगी शामिल!
    07 Jan 2022
    ये नई व्यवस्था प्रक्रिया के लगभग अंतिम चरण में है। बिहार सरकार इस प्रस्ताव को विधि विभाग से मंज़ूरी मिलने के पश्चात राज्य मंत्रिपरिषद में लाने की तैयारी में है। सरकार की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इस…
  • Tigray
    एम. के. भद्रकुमार
    नवउपनिवेशवाद को हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका की याद सता रही है 
    07 Jan 2022
    हिंद महासागर को स्वेज नहर से जोड़ने वाले रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण लाल सागर पर अपने नियंत्रण को स्थापित करने की अमेरिकी रणनीति की पृष्ठभूमि में चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अफ्रीकी यात्रा काफी…
  • Supreme Court
    अजय कुमार
    EWS कोटे की ₹8 लाख की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट को किस तरह के तर्कों का सामना करना पड़ा?
    07 Jan 2022
    आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को आरक्षण देने के लिए ₹8 लाख की सीमा केवल इस साल की परीक्षा के लिए लागू होगी। मार्च 2022 के तीसरे हफ्ते में आर्थिक तौर पर कमजोर सीमा के लिए निर्धारित क्राइटेरिया की वैधता पर…
  • bulli bai aap
    सना सुल्तान
    विचार: शाहीन बाग़ से डरकर रचा गया सुल्लीडील... बुल्लीडील
    07 Jan 2022
    "इन साज़िशों से मुस्लिम औरतें ख़ासतौर से हम जैसी नौजवान लड़कियां ख़ौफ़ज़दा नहीं हुईं हैं, बल्कि हमारी आवाज़ और बुलंद हुई है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License