NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा
न्यूज़क्लिक ने यूपी सरकार का नोटिस पाने वाले आंदोलनकारियों में से सदफ़ जाफ़र और दीपक मिश्रा उर्फ़ दीपक कबीर से बात की है।
असद रिज़वी
06 May 2022
CAA

उत्तर प्रदेश सरकार नगरिकता संशोधन क़ानून (सीएए) के ख़िलाफ़ मुखर रहे आंदोलनकारियों को एक बार फिर निशाना बना रही है। आंदोलनकारियों को एक बार फिर “वसूली” के लिये नोटिस भेजे गये हैं।

केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के विवादित नगरिकता क़ानून के ख़िलाफ़ पूरे देश में 2019-20 में विपक्षी दलों और नागरिक समाज द्वारा आंदोलन किये गये थे। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में पुलिस ने आंदोलन दबाने की हर संभव कोशिश करी थी।

इसी दौरान आंदोलन हिंसक हो गया था। जिसमें क़रीब 20 आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। आरोप है कि आंदोलनकारियों की मौत पुलिस की गोली से हुई।

इसके अलावा प्रदेश में 19 दिसंबर 2019 को सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में सरकारी और निजी सम्पत्ति का भी नुक़सान हुआ था। हालाँकि आंदोलनकारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के बीच मौजूद दक्षिणपंथीयों ने शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम करने के लिये हिंसा की थी।

जबकि योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदर्शनकारियों, आंदोलनकारियों को ही सरकारी और निजी सम्पत्ति का भी नुक़सान का ज़िम्मेदार मानती है। सरकार ने हिंसा में हुए नुक़सान की “वसूली” के लिये आंदोलनकारियों की तस्वीरों वाले होर्डिंग तक शहरों में लगवा दिये थे। इस विवादास्पद होर्डिंग पर अधिवक्ता, पूर्व आईपीएस, लेखक, समाज सेवी और मुस्लिम धर्मगुरुओं समेत तमाम आंदोलनकारियों की तस्वीरें थी।

जिस पर आंदोलनकारियों ने सख़्त आपत्ति करी थी। उनका कहना था कि उनकी तस्वीरें सार्वजनिक कर के सरकार ने उनके लिये “लंचिंग” का ख़तरा पैदा कर दिया है।

हाई कोर्ट ने भी स्वत: संज्ञान लेते हुए सरकार से होर्डिंग हटाने का आदेश दिया। हालाँकि सरकार ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

उत्तर प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने फ़रवरी 2022 में एक बड़ा झटका दिया। अदालत ने योगी आदित्यनाथ सरकार को आदेश दिया है कि वह 2019 में सीएए के ख़िलाफ़ हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकारी संपत्तियों को नुक़सान पहुंचाने के एवज़ में प्रदर्शनकारियों से वसूली गई करोड़ों रुपये की रकम को वापस करे।

अदालत ने सरकारी अधिकारियों द्वारा वसूली गई राशि को “अन्यायपूर्ण” करार दिया। हालाँकि अदालत ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार नए क़ानून “यूपी रिकवरी ऑफ डैमेज टू प्रॉपर्टी एंड प्राइवेट प्रॉपर्टी ऐक्ट, 2020” के तहत बनाए गए “न्यायिक न्यायाधिकरण” के ज़रिए नए सिरे से वसूली की प्रक्रिया को शुरू कर सकती है।

ईद से पहले मिले नए नोटिस पर आंदोलनकारियों का कहना है कि यह नोटिस “ग़ैरक़ानूनी” हैं, क्यूँकि अभी अदालत में उनके विरुद्ध कोई अपराध सिद्ध नहीं हुआ है। इसके अलावा उनका कहना है कि सरकार “आंदोलनकारियों” से “अपराधियों” जैसा सुलूक कर रही है। 

न्यूज़क्लिक ने नोटिस प्राप्त करने वाले आंदोलनकारियों में से सदफ़ जाफ़र और दीपक मिश्रा उर्फ़ दीपक कबीर से बात की है।

दीपक कबीर का कहना है कि 02 मई, 2022 को एक नया नोटिस मिला है। उनके अनुसार योगी सरकार लगातार आंदोलनकारियों का पक्ष सुने बिना उनके विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। उनका कहना है- उनके ऊपर क़रीब 64 लाख का जुर्माना लगाया गया था।

वह कहते हैं कि “मैं अभी दोषी सिद्ध नहीं हुआ हूँ। इसके बावजूद मेरे नाम और तस्वीर की होर्डिंग लगाई गईं थी”।

प्रसिद्ध रंगकर्मी दीपक कबीर कहते हैं सरकार न्याय नहीं करना चाहती है बल्कि असहमति की आवाज़ उठाने वालों से बदला लेना चाहती है। उनका मानना है कि  सरकार “अहंकार” में डूबकर मसले का हल करना चाहती है। जबकि लोकतंत्र में ऐसा संभव नहीं है।

सीएए के दौरान जेल जाने वाले दीपक हाल में मिले नोटिस के बारे में कहते हैं “ हमको 16 फ़रवरी 22 को जारी नोटिस 02,मई 22 को मिला”। “जिसमें  मुझको (न्यायालय दावा अधिकरण), लखनऊ मण्डल में 10, मई 2022 को पेश होने को कहा गया है”।

उनके अनुसार यह नोटिस “न्याय के लिये नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित है”। उन्होंने कहा कि सीएए आंदोलन के मसले को सरकार बदले और नफ़रत से नहीं बल्कि इंसाफ़ के साथ हल करे और प्रशासन से भी सवाल किया जाये, जिसके द्वारा आंदोलनकरियों का दमन किया गया था।

वह आगे कहते हैं “हम अगर ग़लत नहीं हैं तो सरकार कितना भी प्रताड़ित करे, हम सरकार के आगे नहीं झुकेगे”। “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहे जेल भेंजे या घर की कुर्की करवा दें। 

वह मानते हैं कि सरकार उन्ही लोगों को चिन्हित कर के निशना बना रही है जो सरकार के हर आलोकतंत्रिक क़दम के विरुद्ध असहमति की आवाज़ उठाते हैं। दीपक कहते हैं कि “सरकार अपने प्रचार तंत्र से यह साबित करना चाहती है कि सरकार के विरोधी-देश के ख़िलाफ़ है”। जबकि सरकार केवल एक प्रबंधन है, और उसके ख़िलाफ़ बोलने का अधिकार संविधान ने प्रत्येक नागरिक को दिया है”।

उन्होंने कहा कि “देश के भले के लिये हम लोग हमेशा सरकार की ग़लत नीतियों की आलोचना करते रहेंगे।” “हम अपराधी नहीं आंदोलनकारी हैं- सरकार को अपराधी और आंदोलनकारी का अंतर समझना चाहिये।

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए सीएए आंदोलन में शामिल सदफ़ जाफ़र कहती हैं कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यही उम्मीद थी, भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है”। सदफ़ कहती हैं कि हम बेगुनाह हैं और हमने कोई अपराध नहीं किया है”।

वह मानती हैं कि सीएए विरोधी आंदोलन वैसे ही किया गया जैसे संविधान नागरिकों को विरोध-प्रदर्शन की इजाज़त-अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान बचाने के लिये, ज़रूरत पड़ी तो, तो भविष्य में भी वह ऐसे आंदोलन में फिर भाग लेंगी। वह कहती हैं- सरकार का अहंकार हमको अन्याय के ख़िलाफ़ बोलने से नहीं रोक सकता है।

उल्लेखनीय है कि नोटिस में कहा गया है- अभियुक्त आंदोलनकरी अदालत में हाज़िर होकर बताएँ कि उनके ख़िलाफ़ “वसूली” की करवाई क्यूँ न की जाये। नोटिस में यह भी साफ़ किया गया है कि अगर अभियुक्त आंदोलनकरी अदालत में हाज़िर नहीं होते हैं तो उनके विरुद्ध “वसूली” की करवाई शुरू कर दी जायेगी।

क़ानून और संविधान के जानकार मानते हैं कि यह नोटिस “असंविधानिक” हैं। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता कबीर दीक्षित कहते हैं कि जुर्म साबित होने से पहले किसी सज़ा नहीं दी जा सकती है।

वरिष्ठ अधिवक्ता कबीर दीक्षित मानते हैं की अभी मुक़दमे के ट्रायल भी पूरे नहीं हुए हैं, ऐसे में “दंडात्मक” करवाई कैसे की जा सकती है? कौन “दोषी” है कौन “निर्दोष” यह सरकार नहीं “अदालत” फ़ैसला करेगी।

ये भी पढ़ें: CAA-NRC : यूपी में विरोध प्रदर्शनों में मारे जाने वाले वे 23 लोग कौन थे?

NRC
CAA
Anti-CAA protest
Sadaf Jafar
deepak Kabir
Yogi Adityanath
yogi government
UP police

Related Stories

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?

अनुदेशकों के साथ दोहरा व्यवहार क्यों? 17 हज़ार तनख़्वाह, मिलते हैं सिर्फ़ 7000...

पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन

पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है


बाकी खबरें

  • Reality: The epidemic lifted the curtain from the digital divide
    सोम शेखर
    हक़ीक़त: महामारी ने डिजिटल डिवाइड से पर्दा हटाया
    19 May 2021
    जब 14 मई के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री गांव में फैलते वायरस पर डर जताते हैं, तो क्या वह नहीं समझते कि ग्रामीण भारत के लिए उपयुक्त संसाधन न मिल पाना कितना बड़ा सवाल है?
  • Covid
    प्रभात पटनायक
    पेटेंट बनाम जनता
    19 May 2021
    पेटेंट की व्यवस्था कृत्रिम तरीके से अभाव पैदा करने के जरिए काम करती है ताकि कीमतों को अपेक्षाकृत लंबे अरसे तक ऊपर उठाए रखा जा सके। जिससे इस तरह संबंधित खोज करने वाली फर्में काफी मुनाफे कमा सकें।
  • cvi
    उज्ज्वल के चौधरी
    बंगाल में गिरफ्तारियां क्यों नैतिक, राजनीतिक और कानूनी रूप से अन्यायपूर्ण हैं?
    19 May 2021
    भाजपा कुछ ऐसे व्यवहार कर रही है जैसे देश में कोई महामारी नहीं है, कोई तंगी नहीं है, केवल चुनाव जीते या हारे हैं। महामारी को संभालने में बुरी तरह नाकामयाब होने के बाद वह अपने पार्टी कैडर को संभालने की…
  • Covid india
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,67,334 नए मामले, आज फिर से रिकॉर्ड 4,529 मरीज़ों की मौत
    19 May 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,67,334 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 12.65 फ़ीसदी यानी 32 लाख 26 हज़ार 719 हो गयी है।
  • देशवासियों से प्यारा है, PM को नया बंगला-नई संसद
    न्यूज़क्लिक टीम
    देशवासियों से प्यारा है, PM को नया बंगला-नई संसद
    19 May 2021
    खोज़ ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने देश की राजधानी की अनगिनत ऐतिहासिक इमारतों और पेड़ों को गिरा कर बन रहे PM के नये बंगले-नई संसद पर सवाल उठाया। ग्राउंड रिपोर्ट के साथ बताया कि इस सेंट्रल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License