NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
स्वास्थ्य
भारत
कोविन-19: क्या रिवर्स माइग्रेशन से उड़ीसा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में मदद मिल सकती है?
वर्तमान में जो रोज़ी-रोटी का संकट उठ खड़ा हुआ है, उससे बचा जा सकता था, यदि सरकार ने गंजाम इलाके के ग्रामीण आधार के जीवन स्तर को मजबूत करने के लिए कई छोटी और मझौली औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने की पहल की होती।
अरबिंद आचार्य, नीलाचल आचार्य
10 May 2020
Odisha
प्रतीकात्मक तस्वरी। साभार: स्क्रॉल.इन

अपनी आजीविका को बनाए रखने के लिए प्रवासन को एक रणनीतिक तौर पर लाखों-लाख लोगों ने अपना रखा है। भारत में होने वाले अधिकतर पलायन का रुख शहरों की ओर या तो काम के सिलसिले में या रोजगार या छोटे-मोटे व्यवसायों को लेकर होता है। समूचे देश भर में लॉकडाउन को प्रभावी तौर पर लागू कर दिए जाने ने शहरों में रह रहे इन प्रवासी मजदूरों की रोजी-रोटी और जीवन में एक तूफ़ान खड़ा कर दिया है। ये वे लोग हैं जो मुख्य रूप से अनौपचारिक क्षेत्र में अपने श्रम के योगदान के जरिये किसी तरह अपना जीवन निर्वाह कर रहे थे।

पलायन के आँकड़े इस बात की ओर संकेत देते हैं कि बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और ओडिशा जैसे निम्न-आय वाले राज्यों की तुलना में प्रति व्यक्ति उच्च आय वाले विकसित राज्यों जैसे कि दिल्ली, गोवा, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में आगत-प्रवासन (in-migration) की दर कहीं अधिक है। ये निम्न-आय और अविकसित राज्य, भारत के विकसित राज्यों की तुलना में अपेक्षाकृत उच्च बहिरागत-पलायन (out-migration) को दर्शाते हैं। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन 2010 की रिपोर्ट बताती है कि करीब 30% प्रवासी अस्थाई मजदूरों के तौर पर कार्यरत थे और सिर्फ 35% प्रवासी मजदूर ही नियमित/ वेतनभोगी श्रमिकों के बतौर काम पाए हुए थे। बिना किसी पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा और शारीरिक सुरक्षा उपायों के ये लोग काम करने को मजबूर हैं। बेहद ख़तरनाक औद्योगिक क्षेत्रों और खदानों में काम करने वाले लाखों प्रवासी श्रमिकों की मांगों की अनदेखी करते हुए मनमाने ढंग से नीतियों के क्रियान्वयन, बुनियादी न्यूनतम सुविधाओं में कमी के साथ सामाजिक तौर पर भेदभाव और निरक्षरता और इसके शीर्ष पर, हाल ही में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप ने इन प्रवासी श्रमिकों को हाशिये पर धकेलने का ही काम किया है।

2011 की जनगणना के अनुसार ओडिशा के कुल 13 लाख प्रवासी कामगार हैं, जो अलग-अलग कारणों से देश के विभिन्न हिस्सों में प्रवासियों के तौर पर रह रहे थे। इनमें से अधिकांश लोग आंध्र प्रदेश (14.6%),  और इसके बाद गुजरात (13.6%), पश्चिम बंगाल (11%) और महाराष्ट्र (9%) में रह रहे हैं। उड़िया प्रवासियों के लिए दूसरी सबसे बड़ी पसंद के रूप में गुजरात राज्य है, जबकि गुजरात में रहने वाले कुल उड़िया प्रवासियों में से बहुमत (45%) नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में रह रहे थे। गुजरात के कुल उड़िया प्रवासियों में से करीब 30% लोग थोड़े समय के लिए ही प्रवासी के तौर पर कार्यरत थे, जैसे उदहारण के तौर पे वे चार साल से कम समय से पश्चिमी राज्य में निवास कर रहे हैं। इन प्रवासियों में से अधिकांश लोग (खासतौर पर सूरत शहर में) गंजाम जिले के रहने वाले हैं। हालिया अनुमान इस बात की ओर इशारा करते हैं कि जो 7 से 8 लाख लोग गुजरात में पलायन किये हुए हैं उनमें से अधिकतर लोग सूरत में काम करते हैं।

लॉकडाउन के जारी रहने के बीच केंद्र से हरी झंडी मिलने के बाद से उड़ीसा सरकार ने अपने प्रवासी श्रमिकों के घर वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने इन श्रमिकों की संख्या का आकलन 7.5 लाख तक किया है जो कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं। जबकि ओडिशा सरकार के वेब पोर्टल पर करीब 10 लाख फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों और अन्य मूल निवासियों ने अपने-अपने घरों में वापसी के लिए पहले से ही पंजीकरण करा रखा है।

इसके लिए सरकार ने समूचे राज्य में फैले कई ग्राम पंचायतों की सरकारी स्वामित्व वाली इमारतों (स्कूलों) में 7,200 आइसोलेशन सुविधाओं में  करीब 2.27 लाख बिस्तर तैयार कर रखे हैं। प्रवासियों की वापसी के लिए सरकार की ओर से एक मानक प्रोटोकॉल भी तैयार किया गया है। प्रवासियों को अनिवार्य तौर पर 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन की प्रक्रिया से गुजरना ही होगा और हर व्यक्ति के हाथ में न मिटने वाली स्याही से तारीख वाली मुहर लगाई जाएगी। प्रत्येक क्वारंटाइन केन्द्रों और पंचायतों के लिए सरकार द्वारा नमूनों की जाँच और उसके बाद स्वास्थ्य उपायों की शुरुआत की गई है। इसके अलावा पंचायतों को कहा गया है कि वे बुनियादी न्यूनतम सुविधाओं के साथ भोज्य सामग्री की व्यवस्था करके रखें। 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रखे जाने की अवधि पूरी हो जाने पर प्रत्येक प्रवासी को 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

उड़ीसा में साल दर साल के क्रम में बाढ़, चक्रवात, बवंडर या सूखे जैसी जैसी आपदाओं का सिलसिला बना रहता है और इस साल उसे कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की और से इन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तमाम तरह की आपदा प्रतिरोधी योजनायें और कार्यक्रमों के प्रति सजगता बनी रहती है जिससे विभिन्न निवारक और सुरक्षात्मक उपायों के जरिये जीवन और संपत्ति के नुकसान को कम से कम किया जा सके। लेकिन मौजूदा महामारी ने सरकार के समक्ष कहीं बड़ी चुनौती पेश की है जिसमें घर वापसी कर रहे लाखों प्रवासियों के लिए आजीविका प्रदान करने की चुनौती सबसे बड़ी बनकर खड़ी हो गई है। वर्तमान में जिस प्रकार से यह आजीविका का संकट खड़ा हो गया है इसे टाला जा सकता था। यदि सरकार की ओर से गंजाम के ग्रामीण जीवन के आधार में ढेर सारे छोटे और मझौले उद्योग धंधों की स्थापना की गई होती, जिसमें बंदरगाह और खनिज आधारित उद्योग शामिल हैं।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर तो जिला प्रशासन द्वारा इस महामारी से निपटने के सम्बंध में कई पहलकदमीयाँ ली गई हैं, लेकिन ज़िले में प्रवासी मज़दूरों के बड़े हिस्से के लिए आजीविका और रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप को विकसित किये जाने की सख्त आवश्यकता है। जब वर्तमान दौर में सारी दुनिया ही आर्थिक मंदी की चपेट में है ऐसे में यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि भुवनेश्वर या दिल्ली से आने वाले आदेशों की प्रतीक्षा करने के बजाय स्थानीय स्तर पर त्वरित निर्णय लिए जाएं। इस महामारी से मानवता की रक्षा हेतु प्रशासन को दूरदर्शी नीति के कार्यान्वयन के साथ-साथ पर्याप्त तैयारी करने की आवश्यकता है। ग्रामीण इलाकों में इन प्रवासियों को समुचित आर्थिक अवसर प्रदान कराना बेहद महत्व का हो जाता है।

राज्य चाहे तो स्वयं सेवी समूह (एसएचजी) के सदस्यों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत 20 लाख रुपये के गैर जमानती ऋण सहायता में शामिल कर उन्हें इसका फायदा उठाने के लिए प्रभावी तौर पर मदद पहुँचा सकती है। उत्तर प्रदेश सरकार के रास्ते पर चलते हुए वह चाहे तो एसएचजी को उन वस्तुओं /उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दे सकती है जिनकी स्थानीय स्तर पर मांग बनी रहती है; और एक-जिला-एक-उत्पाद मॉडल का पालन किया जा सकता है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कच्चे माल का उपयोग करके आपूर्ति श्रृंखला में होने वाले अवरोधों की चुनौतियों से निपटा जा सकता है और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मांग कैसे पैदा की जाए, इसकी योजना बनाई जा सकती है। सरकार को चाहिए कि इन एसएचजी और एजेंसियों को क्रेडिट लिंकेज की सुविधा प्रदान करे, जिसमें किसान उत्पादक संगठन और पंचायतों को शामिल किया जाना चाहिए ताकि वे  न्यूनतम निर्धारित मूल्य पर इन उत्पादों को खरीदें जिससे कि उचित बाजार लिंकेज की सुविधा सुनिश्चित हो सके।

ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के तहत अतिरिक्त 100 दिनों की मांग भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण मदद पहुँचा सकती है। राज्य सरकार ने अपनी ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में काम के दिनों को दुगुना करने की घोषणा कर दी है, हालांकि गैर-सिलसिलेवार तरीके से अग्रिम भुगतान के तौर पर कम से कम 50 दिनों का वेतन का यदि इन प्रवासी श्रमिकों के खातों में डाल दिया जाए तो यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में मांग की कमी को एक हद तक कम कर सकता है। इसके अलावा मनरेगा के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों की सूची में विस्तार दिया जा सकता है, जिसमें यदि निजी भूमि में खेती सम्बंधी गतिविधियाँ हो सकें तो ये सहायक सिद्ध हो सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की मांग पैदा करने के लिए मनरेगा के तहत नियमित गतिविधियों के साथ-साथ बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, बागवानी, मछली पालन से संबंधित कार्यों को शुरू किया जा सकता है।

सरकार को चाहिए कि छोटे ग्रामीण उद्यमों को सुनिश्चित ऋण सहायता की सुविधा भी प्रदान करे। प्रवासी मजदूरों को आवश्यक प्रशिक्षण देने के बाद राज्य सरकार सुचारू रूप से आपूर्ति श्रृंखला बनाये रखने के लिए किसानों के घर से ही बागवानी के उत्पादों की खरीद कर सकती है।

ऐसी खबरें सुनने में आ रही हैं कि मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते प्रवासी लोग क्वारंटाइन केंद्रों से निकलकर भाग जा रहे हैं। इन प्रवासियों के प्रति जिला प्रशासन को क्वारंटाइन अवधि के दौरान और बाद में भी मानवतावादी रुख को अपनाना चाहिए। यदि इन पहले से पीड़ित और आघात झेल रहे प्रवासियों को नियंत्रण में रखने के लिए कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन किया गया तो महामारी की मार झेल रहे प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अकाल और इससे जुड़ी अशांति के फैलने का ख़तरा पैदा हो सकता है।

(अरबिंद आचार्य (acharya.arabinda@gmail.com) केयर- इंडिया, भुवनेश्वर से जुड़े हैं। निलाचला आचार्य (nilachala@cbgaindia.org) सेंटर फॉर बजट एंड गवर्नेंस एकाउंटेबिलिटी, नई दिल्ली से सम्बद्ध हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

अंग्रेज़ी में लिखा मूल आलेख आप नीचे लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

COVID-19: Can Reverse Migration Help Revive Rural Economy of Odisha?

Odisha
Migrant workers
COVID-19
novel coronavirus
Rural Economy
MGNREGA
Ganjam

Related Stories

छत्तीसगढ़ : दो सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मियों ने इस्तीफ़ा दिया

छत्तीसगढ़ः 60 दिनों से हड़ताल कर रहे 15 हज़ार मनरेगा कर्मी इस्तीफ़ा देने को तैयार

ग्राउंड रिपोर्ट: जल के अभाव में खुद प्यासे दिखे- ‘आदर्श तालाब’

मनरेगा: न मज़दूरी बढ़ी, न काम के दिन, कहीं ऑनलाइन हाज़िरी का फ़ैसला ना बन जाए मुसीबत की जड़

कर्नाटक: मलूर में दो-तरफा पलायन बन रही है मज़दूरों की बेबसी की वजह

हैदराबाद: कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत

राजस्थान ने किया शहरी रोज़गार गारंटी योजना का ऐलान- क्या केंद्र सुन रहा है?

यूपी चुनाव: बग़ैर किसी सरकारी मदद के अपने वजूद के लिए लड़तीं कोविड विधवाएं

ग्रामीण विकास का बजट क्या उम्मीदों पर खरा उतरेगा?

यूपी चुनाव : गांवों के प्रवासी मज़दूरों की आत्महत्या की कहानी


बाकी खबरें

  • farmers
    चमन लाल
    पंजाब में राजनीतिक दलदल में जाने से पहले किसानों को सावधानी बरतनी चाहिए
    10 Jan 2022
    तथ्य यह है कि मौजूदा चुनावी तंत्र, कृषि क़ानून आंदोलन में तमाम दुख-दर्दों के बाद किसानों को जो ताक़त हासिल हुई है, उसे सोख लेगा। संयुक्त समाज मोर्चा को अगर चुनावी राजनीति में जाना ही है, तो उसे विशेष…
  • Dalit Panther
    अमेय तिरोदकर
    दलित पैंथर के 50 साल: भारत का पहला आक्रामक दलित युवा आंदोलन
    10 Jan 2022
    दलित पैंथर महाराष्ट्र में दलितों पर हो रहे अत्याचारों की एक स्वाभाविक और आक्रामक प्रतिक्रिया थी। इसने राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया था और भारत की दलित राजनीति पर भी इसका निर्विवाद प्रभाव…
  • Muslim Dharm Sansad
    रवि शंकर दुबे
    हिन्दू धर्म संसद बनाम मुस्लिम धर्म संसद : नफ़रत के ख़िलाफ़ एकता का संदेश
    10 Jan 2022
    पिछले कुछ वक्त से धर्म संसदों का दौर चल रहा है, पहले हरिद्वार और छत्तीसगढ़ में और अब बरेली के इस्लामिया मैदान में... इन धर्म संसदों का आखिर मकसद क्या है?, क्या ये आने वाले चुनावों की तैयारी है, या…
  • bjp punjab
    डॉ. राजू पाण्डेय
    ‘सुरक्षा संकट’: चुनावों से पहले फिर एक बार…
    10 Jan 2022
    अपने ही देश की जनता को षड्यंत्रकारी शत्रु के रूप में देखने की प्रवृत्ति अलोकप्रिय तानाशाहों का सहज गुण होती है किसी निर्वाचित प्रधानमंत्री का नहीं।
  • up vidhan sabha
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी: कई मायनों में अलग है यह विधानसभा चुनाव, नतीजे तय करेंगे हमारे लोकतंत्र का भविष्य
    10 Jan 2022
    माना जा रहा है कि इन चुनावों के नतीजे राष्ट्रीय स्तर पर नए political alignments को trigger करेंगे। यह चुनाव इस मायने में भी ऐतिहासिक है कि यह देश-दुनिया का पहला चुनाव है जो महामारी के साये में डिजिटल…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License