भाजपा, कांग्रेस की ग़लतियां गिनाकर अपनी ग़लतियां छुपाने की कोशिश करती है। जबकि उसे जानना चाहिए कि एक ग़लत से दूसरे ग़लत को सही नहीं किया जा सकता। आज के जो सवाल हैं, उनका जवाब सत्तारूढ़ भाजपा को देना ही चाहिए, देना ही होगा।
देश कोई भाजपा और कांग्रेस की फुटबॉल नहीं है, जो वे एक-दूसरे के पाले में डालते रहते हैं। भाजपा, कांग्रेस की ग़लतियां गिनाकर अपनी ग़लतियां छुपाने की कोशिश करती है। जबकि उसे जानना चाहिए कि एक ग़लत से दूसरे ग़लत को सही नहीं किया जा सकता। आज के जो सवाल हैं, उनका जवाब सत्तारूढ़ भाजपा को देना ही चाहिए, देना ही होगा। लगातार सत्ता के 6 साल बाद भी भाजपा और मोदी, राहुल, इंदिरा या नेहरू के पीछे छिपना चाहते हैं, इससे ज़्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।