NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कार्टून क्लिक : …अब साइकिल भी आतंकवादी हो गई...और कूकर...और मोटरसाइकिल!
एक चुनाव की ख़ातिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साइकिल को आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश आमतौर पर पसंद नहीं की जा रही है। मज़दूर-कामगार के लिए तो आज भी साइकिल ही उनकी मोटरसाइकिल और कार है। सोशल मीडिया पर लोग साइकिल को लेकर अपनी फीलिंग भी शेयर कर रहे हैं। क्योंकि साइकिल हर किसी से ख़ासकर हर किसी के बचपन से जुड़ी है। समाजवादी पार्टी ने भी इसे लेकर भाजपा पर प्रहार किया।
आज का कार्टून
21 Feb 2022
cartoon

एक चुनाव की ख़ातिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साइकिल को आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश आमतौर पर पसंद नहीं की जा रही है। आपको बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई और उन्नाव की जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद धमाकों का ज़िक्र करते हुए समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल को आतंकवाद से जोड़ा। उन्होंने कहा कि “इनका जो चुनाव चिह्न साइकिल है उस पर अहमदाबाद में बम रखे गए थे, तब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था। मैं हैरान हूं कि आतंकियों ने साइकिल को क्यों पसंद किया।”

इस टिप्पणी को आम लोगों ने भी पसंद नहीं किया है। क्योंकि साइकिल आम लोगों की सवारी है और इसे इस तरह आतंकवाद से जोड़ना सही नहीं समझा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि मोदी जी फिर कूकर के बारे में क्या कहेंगे। और कार के बारे में! आतंकियों ने तो अपनी आतंकी घटनाओं के लिए हवाई जहाज तक का प्रयोग किया है। इसके अलावा मालेगांव ब्लास्ट में मोटरसाइकिल का प्रयोग किया गया था और उसकी आरोपी प्रज्ञा सिंह आज भाजपा की सांसद हैं। (हालांकि मोदी जी ने उन्हें दिल से माफ़ नहीं किया है!)

लोग साइकिल को लेकर अपनी फीलिंग भी शेयर कर रहे हैं। क्योंकि साइकिल हर किसी से ख़ासकर हर किसी के बचपन से जुड़ी है। इसके अलावा मज़दूर-कामगार के लिए तो आज भी साइकिल ही उनकी मोटरसाइकिल या कार है।  

समाजवादी पार्टी ने भी इसे लेकर भाजपा पर प्रहार किया। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया-

“खेत और किसान को जोड़ कर उसकी समृद्धि की नींव रखती है, हमारी साइकल,

सामाजिक बंधनों को तोड़ बिटिया को स्कूल छोड़ती है, हमारी साइकल

महंगाई का उसपर असर नहीं, वो सरपट दौड़ती है, हमारी साइकल,

साइकल आम जनों का विमान है, ग्रामीण भारत का अभिमान है, साइकल का अपमान पूरे देश का अपमान है।”

खेत और किसान को जोड़ कर उसकी समृद्धि की नींव रखती है, हमारी साइकल,

सामाजिक बंधनों को तोड़ बिटिया को स्कूल छोड़ती है, हमारी साइकल

महंगाई का उसपर असर नहीं, वो सरपट दौड़ती है, हमारी साइकल,

साइकल आम जनों का विमान है, ग्रामीण भारत का अभिमान है, साइकल का अपमान पूरे देश का अपमान है। pic.twitter.com/Nf1Bq2XtjE

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 20, 2022

cartoon click
cartoon
Irfan ka cartoon
Narendra modi
UP Assembly Elections 2022
PM Modi Rally
BJP
Hate Speech

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट


बाकी खबरें

  • Mothers and Fathers March
    पीपल्स डिस्पैच
    तख़्तापलट का विरोध करने वाले सूडानी युवाओं के साथ मज़बूती से खड़ा है "मदर्स एंड फ़ादर्स मार्च"
    28 Feb 2022
    पूरे सूडान से बुज़ुर्ग लोगों ने सैन्य शासन का विरोध करने वाले युवाओं के समर्थन में सड़कों पर जुलूस निकाले। इस बीच प्रतिरोधक समितियां जल्द ही देश में एक संयुक्त राजनीतिक दृष्टिकोण का ऐलान करने वाली हैं।
  • गौरव गुलमोहर
    यूपी चुनाव: क्या भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं सिटिंग विधायक?
    28 Feb 2022
    'यदि भाजपा यूपी में कम अंतर से चुनाव हारती है तो उसमें एक प्रमुख कारण काम न करने वाले सिटिंग विधायकों का टिकट न काटना होगा।'
  • manipur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मणिपुर में पहले चरण का चुनाव, 5 ज़िलों की 38 सीटों के लिए 67 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
    28 Feb 2022
    मणिपुर विधानसभा के लिए आज पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। मतदान का समय केवल शाम 4 बजे तक ही था। अपराह्न तीन बजे तक औसतन 67.53 फ़ीसदी मतदान हुआ। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।
  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड : फिर ज़ोर पकड़ने लगी है ‘स्थानीयता नीति’ बनाने की मांग : भाजपा ने किया विरोध
    28 Feb 2022
    हेमंत सोरेन सरकार को राज्य में होने वाली सरकारी नियुक्तियों के लिए घोषित विसंगतिपूर्ण नियोजन नीति को छात्रों-युवाओं के विरोध के बाद वापस लेना पड़ा है। लेकिन मामला यहीं थम नहीं रहा है।
  • Sergey Lavrov
    भाषा
    यूक्रेन की सेना के हथियार डालने के बाद रूस ‘किसी भी क्षण’ बातचीत के लिए तैयार: लावरोव
    28 Feb 2022
    लावरोव ने यह भी कहा कि रूस के सैन्य अभियान का उद्देश्य यूक्रेन का ‘‘विसैन्यीकरण और नाजी विचारधारा से’’ मुक्त कराना है और कोई भी उस पर कब्जा नहीं करने वाला है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License