NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
छत्तीसगढ़: विधवा महिलाओं ने बघेल सरकार को अनुकंपा नियुक्ति पर घेरा, याद दिलाया चुनावी वादा!
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं ने इनकी मांग पूरी करने का वादा किया था। ढाई साल बीत गए लेकिन अब तक मांगों का कुछ नहीं हुआ। इसलिए अब रायपुर में धरना स्थल के पेड़ के नीचे धरना देना इनकी मजबूरी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Sep 2021
छत्तीसगढ़: विधवा महिलाओं ने बघेल सरकार को अनुकंपा नियुक्ति पर घेरा, याद दिलाया चुनावी वादा!

अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ शिक्षक विधवा महिलाएं बीते 50 दिनों से अधिक समय से धरने पर बैठी हैं। शासन-प्रशासन की अनदेखी से निराश इन महिलाओं ने गुरुवार, 8 सितंबर को खुद को जिंदा जलाने की कोशिश भी की। वहां मौजूद पुलिस ने जैसे-तैसे इन महिलाओं को आत्मदाह करने से रोक लिया। लेकिन इनका धरना अभी भी जारी है।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं ने इनकी मांग पूरी करने का वादा किया था। ढाई साल बीत गए लेकिन अब तक मांगों का कुछ नहीं हुआ। इसलिए अब रायपुर में धरना स्थल के पेड़ के नीचे धरना देना इनकी मजबूरी है।

आपको बता दें कि इन सभी विधवा महिलाओं के पति प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पंचायत शिक्षक थे यानी पंचायतों के स्कूल में बच्चों को पढ़ाते थे। लेकिन किसी की बीमारी, तो किसी की हादसे में मौत हो गई। अब पिछले 3-4 सालों से ये महिलाएं पति की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति की मांग लेकर दर-दर भटक रही हैं।

क्या है पूरा मामला?

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ये महिलाएं बीते लंबे समय से अनुकंपा पर नौकरी की मांग कर रही हैं। लेकिन ना तो पिछली बीजेपी सरकार ने और ना ही वर्तमान की कांग्रेस सरकार ने उनकी मांग पूरी की है। चुनाव के समय इनसे बड़े-बड़े वादे जरूर कर दिए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद सब मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

कई रिपोर्ट्स की मानें तो इन महिलाओं पर उनके बच्चों के पालन-पोषण की ज़िम्मेदारी है। लेकिन नौकरी ना मिलने की वजह से ये महिलाएं घर छोड़कर राजधानी रायपुर में विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। सरकार की तरफ से मांग न पूरी किए जाने की वजह से ये महिलाएं इतनी हतोत्साहित हो गई हैं कि अब धरना स्थल पर ही आत्मदाह की कोशिश करने लगी हैं।

‘बहाना बनाती है सरकार’

ताज़ा मामले में ये महिलाएं पिछले 51 दिनों से विरोध प्रदर्शन पर हैं। इन प्रदर्शनकारी महिलाओं ने क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू की है। इन महिलाओं का कहना है कि सरकार बार-बार तरह-तरह के बहाने बनाकर उनकी मांग टाल देती है। लेकिन इस बार प्रदर्शनकारियों ने ठाना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वो यहां से हिलेंगी नहीं।

दो हफ्ते पहले पंचायत दिवंगत अनुकंपा नियुक्ति संघ प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मिर्गे ने स्थानीय मीडिया को बताया कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन सच्चाई यही है कि महिलाओं की सुनवाई नहीं होती।

माधुरी मिर्गे के अनुसार, "इस सरकार ने चुनाव के पहले वादा किया था कि सरकार में आते ही हम लोगों को अनुकंपा पर नौकरी देंगे। कई महिलाओं की आर्थिक हालत बहुत बिगड़ चुकी है। बच्चे दाने-दाने के लिए मोहताज़ हो गए हैं। वो अपनी मां से पूछते हैं कि घर कब आओगी। मां कहती है कि धरने से सीधे नियुक्ति पत्र लेकर ही आएंगे नहीं तो वहीं प्राण त्याग देंगे।”

सरकार क्या कह रही है?

इस मामले में छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नियमित कर्मचारी के आश्रितों को ही अनुकंपा पर नौकरी मिलती है। जो महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, उनके पतियों की नियुक्ति नियमित नहीं थी। इन्हें नौकरी देने का कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि उन्होंने आगे ये भी कहा कि इन महिलाओं की मांगें आगे बढ़ाई गई हैं। शासन की तरफ से अनुमति मिलने पर इन्हें अनुकंपा पर नौकरी दी जाएगी।

जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं, तब तक वापसी नहीं!

गौरतलब है कि प्रदर्शन कर रहीं दिवंगत शिक्षकों की अधिकतर पत्नियां 12वीं पास हैं, कुछ ने बीएड भी किया है। अब इन्हें टीचर एजिबिलिटी टेस्ट, डिप्लोमा इन एजुकेशन के बिना अनुकम्पा नियुक्ति न दिए जाने का नियम बताया जा रहा है। अब इसी नियम के खिलाफ राजधानी रायपुर में प्रदेश भर से आई हुई विधवा महिलाएं आन्दोलन कर रही हैं।

उनका कहना है कि कभी विभाग की आड़ में, तो कभी फंड की कमी बताकर अनुकम्पा नियुक्ति नहीं दी जा रही है। गुरुवार को जिस तरह से दो महिलाओं ने अग्नि समाधि मना करने के बाद भी लेने का प्रयास किया वह चिंताजनक है। सभी आंदोलनकारियों ने ठाना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बीते दिनों महिलाओं ने कफन ओढ़ कर, प्रतीकात्मक फांसी लगाकर प्रदर्शन किया था।

इस संबंध में माधुरी मिर्गे ने मीडिया को बताया कि चुनाव के समय कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कहा था कि सरकार बनने के बाद नियमों को शिथिल करेंगे और आपको नौकरी मिलेगी। माधुरी ने कहा कि हमारे साथ जो हुआ अचानक हुआ, कोई तैयारी तो नहीं करता है न कि पति मरे तो मैं पहले से ही सारे कोर्स कर लूं। अब परिवार में पैसे नहीं कि हम कोर्स करें। हम चाहते हैं कि जिसकी जैसी योग्यता है उसे वैसा रोजगार सरकार दे दे।

Chhattisgarh
bhupesh baghel
Widow women protest
Women protest
Compassionate Appointment

Related Stories

छत्तीसगढ़ : दो सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मियों ने इस्तीफ़ा दिया

छत्तीसगढ़ः 60 दिनों से हड़ताल कर रहे 15 हज़ार मनरेगा कर्मी इस्तीफ़ा देने को तैयार

छत्तीसगढ़ :दो सूत्रीय मांगों को लेकर 17 दिनों से हड़ताल पर मनरेगा कर्मी

अर्बन कंपनी की महिला कर्मचारी नई कार्यप्रणाली के ख़िलाफ़ कर रहीं प्रदर्शन

कोरबा : रोज़गार की मांग को लेकर एक माह से भू-विस्थापितों का धरना जारी

‘माओवादी इलाकों में ज़िंदगी बंदूक की नाल पर टिकी होती है’

छत्तीसगढ़: जशपुर के स्पंज आयरन प्लांट के ख़िलाफ़ आदिवासी समुदायों का प्रदर्शन जारी 

किसान संसद: अब देश चलाना चाहती हैं महिला किसान

हसदेव अरण्य: केते बेसन पर 14 जुलाई को होने वाली जन सुनवाई को टाले जाने की मांग ज़ोर पकड़ती जा रही है

छत्तीसगढ़ : सिलगेर में प्रदर्शन कर रहे आदिवसियों से मिलने जा रहे एक प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका


बाकी खबरें

  • Cuba
    ऋचा चिंतन
    वैश्विक एकजुटता के ज़रिये क्यूबा दिखा रहा है बिग फ़ार्मा आधिपत्य का विकल्प
    11 Jan 2022
    दुनिया को बिग फ़ार्मा के एकाधिकारवादी चलन का एक विकल्प सुझाते हुए क्यूबा मुनाफ़े से कहीं ज़्यादा अहमियत लोगों को देता है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली, राज्य से वित्त पोषित अनुसंधान को बढ़ावा देता…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1,68,063 नए मामले, 277 मरीज़ों की मौत 
    11 Jan 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2.29 फ़ीसदी यानी 8 लाख 21 हज़ार 446 हो गयी है।
  • kashi
    विजय विनीत
    काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: कैसे आस्था के मंदिर को बना दिया ‘पर्यटन केंद्र’
    11 Jan 2022
    काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप सड़क के किनारे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का न्यास सुविधा केंद्र है। यहां एक हेल्प डेस्क है, जिसके बाहर कांच के गेट पर 300 रुपये में सुगम दर्शन का पोस्टर चस्पा किया गया है।…
  • security lapse
    शिव इंदर सिंह
    “मोदी की सुरक्षा में चूक या राजनीतिक ड्रामा?” क्या सोच रहे हैं पंजाब के लोग! 
    11 Jan 2022
    जिला लुधियाना के नौजवान किसान जगजीत सिंह का कहना है, “पहली बात तो किसान मोदी के काफिले से करीब एक किलोमीटर दूरी पर थे। दूसरी बात उनके पास कोई हथियार नहीं थे। वह कम से कम मोदी को काले झंडे दिखा सकते…
  • Rahul and Modi
    ओंकार पूजारी
    2022 तय कर सकता है कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का भविष्य
    11 Jan 2022
    कमज़ोर कांग्रेस इतनी कमज़ोर नहीं है कि औपचारिक मोर्चे या भाजपा विरोधी ताक़तों की अनौपचारिक समझ के मामले में किसी भी अखिल भारतीय भाजपा विरोधी परियोजना से बाहर हो जाए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License