NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
संविदा कर्मी ने की खुदकुशी : लगाया महिला आईपीएस अधिकारी पर आरोप
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विशाल सैनी नामक 26 वर्षीय युवक ने हसनगंज थानाक्षेत्र के रैदास मंदिर रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली।
भाषा
11 Mar 2021
संविदा कर्मी ने की खुदकुशी : लगाया महिला आईपीएस अधिकारी पर आरोप
Image Courtesy :First India News

लखनऊ:   उत्तर प्रदेश राज्य सचिवालय के एक संविदा कर्मी ने बुधवार को हसनगंज क्षेत्र में एक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। उसने एक महिला आईपीएस अधिकारी को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विशाल सैनी नामक 26 वर्षीय युवक ने हसनगंज थानाक्षेत्र के रैदास मंदिर रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने राजधानी लखनऊ की पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

सैनी ने कथित सुसाइड नोट में कहा है कि पुलिस उपायुक्त प्राची सिंह ने उसे सेक्स रैकेट मामले में फंसा कर उसका पूरा कैरियर खराब कर दिया है और वह समाज में नजरें उठा कर चलने के काबिल भी नहीं रह गया है जिससे उसे बहुत घुटन महसूस हो रही है, इसीलिए वह पूरे होशो हवास में आत्महत्या कर रहा है। इसकी जिम्मेदार आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह हैं।

हालांकि लखनऊ पुलिस ने सैनी के आरोपों को गलत करार दिया है। उसने एक बयान जारी कर कहा की पिछली 13 फरवरी को अपर पुलिस आयुक्त प्राची सिंह की अगुवाई में एक टीम ने इंदिरा नगर स्थित छह स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त कई पुरुषों और महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इस मामले में विशाल सैनी को भी पकड़ा गया था। उसकी जमानत पिछली चार मार्च को मंजूर हुई थी।

लखनऊ पुलिस का यह भी कहना है कि विशाल की गिरफ्तारी से लेकर उसकी आत्महत्या तक ना तो खुद उसने और ना ही किसी व्यक्ति या मित्र ने पुलिस टीम के खिलाफ कोई शिकायत की थी।

UttarPradesh
suicide case
UP police

Related Stories

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

यूपी: आज़मगढ़ में पुलिस पर दलितों के घर तोड़ने, महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप; परिवार घर छोड़ कर भागे

गैस सिलिंडर फटने से दोमंजिला मकान ढहा, आठ लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पटाखा बनाते समय विस्फोट में पांच लोगों की मौत

यूपी: “मौतें नहीं हत्याएं हैं”......श्रमिकों की क़ब्रगाह बनता इफको फूलपुर!

हाथरस मामला: दो आरोपी गिरफ़्तार, मुख्य आरोपी अभी भी फ़रार, एक लाख का इनाम घोषित

पहाड़ की खदान में पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, भाई घायल


बाकी खबरें

  • सरोजिनी बिष्ट
    विधानसभा घेरने की तैयारी में उत्तर प्रदेश की आशाएं, जानिये क्या हैं इनके मुद्दे? 
    17 May 2022
    ये आशायें लखनऊ में "उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन- (AICCTU, ऐक्टू) के बैनर तले एकत्रित हुईं थीं।
  • जितेन्द्र कुमार
    बिहार में विकास की जाति क्या है? क्या ख़ास जातियों वाले ज़िलों में ही किया जा रहा विकास? 
    17 May 2022
    बिहार में एक कहावत बड़ी प्रसिद्ध है, इसे लगभग हर बार चुनाव के समय दुहराया जाता है: ‘रोम पोप का, मधेपुरा गोप का और दरभंगा ठोप का’ (मतलब रोम में पोप का वर्चस्व है, मधेपुरा में यादवों का वर्चस्व है और…
  • असद रिज़वी
    लखनऊः नफ़रत के ख़िलाफ़ प्रेम और सद्भावना का महिलाएं दे रहीं संदेश
    17 May 2022
    एडवा से जुड़ी महिलाएं घर-घर जाकर सांप्रदायिकता और नफ़रत से दूर रहने की लोगों से अपील कर रही हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 43 फ़ीसदी से ज़्यादा नए मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए 
    17 May 2022
    देश में क़रीब एक महीने बाद कोरोना के 2 हज़ार से कम यानी 1,569 नए मामले सामने आए हैं | इसमें से 43 फीसदी से ज्यादा यानी 663 मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए हैं। 
  • एम. के. भद्रकुमार
    श्रीलंका की मौजूदा स्थिति ख़तरे से भरी
    17 May 2022
    यहां ख़तरा इस बात को लेकर है कि जिस तरह के राजनीतिक परिदृश्य सामने आ रहे हैं, उनसे आर्थिक बहाली की संभावनाएं कमज़ोर होंगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License