10 केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को देश भर में 4 लेबर कोड्स की प्रतियां जलाई गयी। दिल्ली में जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन पर मौजूद यूनियन लीडर्स के मुताबिक श्रम कानूनों में मोदी सरकार द्वारा लाये गए बदलावों से देश भर के मज़दूरों की कामकाजी परिस्थितियों के बिगड़ने का डर है।