NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में कोरोना संक्रमण के 3,970 नये मामले, 103 लोगों की मौत
देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 86 हज़ार के करीब पहुंच गयी है जिसमें अभी तक 35.09 फ़ीसदी मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और 3.20 फीसदी लोगों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
16 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 15 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज, 16 मई सुबह 8 बजे तक 3,970 नये मामले सामने आये हैं और 103 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी दौरान कोरोना से पीड़ित 2,233 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 85,940 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 35.09 फ़ीसदी यानी 30,153 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण कुल 2,752 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही देश भर में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 53,035 पहुंच गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 21,34,277 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 94,325 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

india_6.JPG

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 8 राज्यों से सामने आये हैं जिनमें महाराष्ट्र से 1,576 मामले, तमिलनाडु से 434 मामले, दिल्ली से 425 मामले, गुजरात से 340 मामले, राजस्थान से 193 मामले, मध्य प्रदेश से 169 मामले, उत्तर प्रदेश से 155 मामले और आंध्र प्रदेश से 102 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही पश्चिम बंगाल से 84 मामले, कर्नाटक से 69 मामले, ओडिशा से 61 मामले, तेलंगाना से 40 मामले, जम्मू और कश्मीर से 30 मामले, बिहार से 24 मामले, केरल से 16 मामले, झारखंड और छत्तीसगढ़ से 6-6 मामले, उत्तराखंड से 4 मामले, असम से 3 मामले, हिमाचल प्रदेश से 2 मामले, एक नया मामला गोवा से सामने आया है |

बीते दिन देश के 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें - पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, त्रिपुरा, लद्दाख, निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, पुडुचेरी, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 103 लोगों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 49 लोगों की मौत हुई, गुजरात में 20 लोगों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 10 लोगों की मौत हुई, दिल्ली में 8 लोगों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 7 लोगों की मौत हुई, तमिलनाडु में 5 लोगों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 2 लोगों की मौत हुई और एक-एक की मौत कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में हुई है।

राज्यवार रिकवरी रेट

देश भर के 17 राज्यों में कोरोना वायरस का प्रसार ज्यादा हुआ है और कुल संक्रमित मामलो के 98.6 मामले इन्हीं राज्यों में हैं। अगर हम राज्यवार रिकवरी रेट की बात करे तो केरल, देश का ऐसा पहला राज्य है जिसने कोरोना से संक्रमित 85 फीसदी से भी ज्यादा लोगों को रिकवर कर लिया है, और नये मामलो के बढ़ने पर भी लग़ाम लगायी है। इसके बाद तेलंगाना का रिकवरी रेट 65.96 फीसदी है, राजस्थान का रिकवरी रेट 56.63 फीसदी है, आंध्र प्रदेश का रिकवरी रेट 54.27 फीसदी है, हरियाणा का रिकवरी रेट 53.67 फीसदी है, उत्तर प्रदेश का रिकवरी रेट 53.36 फीसदी है, जम्मू और कश्मीर का रिकवरी रेट 50.64 फीसदी है, मध्य प्रदेश का रिकवरी रेट 49.68 फीसदी है, कर्नाटक का रिकवरी रेट 45.45 फीसदी है, बिहार का 43.03 फीसदी है, गुजरात का रिकवरी रेट 40.63 फीसदी है, दिल्ली का रिकवरी रेट 39.55 फीसदी है, पश्चिम बंगाल का 33.69 फीसदी है, तमिलनाडु का 25.71 फीसदी है, ओडिशा का रिकवरी रेट 24.70 फीसदी है, महाराष्ट्र का 22.56 फीसदी रिकवरी रेट है और पंजाब का रिकवरी रेट 15.76 फीसदी है।   

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामले घटकर 10 लाख से नीचे आए 
    08 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 67,597 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 9 लाख 94 हज़ार 891 हो गयी है।
  • Education Instructors
    सत्येन्द्र सार्थक
    शिक्षा अनुदेशक लड़ रहे संस्थागत उत्पीड़न के ख़िलाफ़ हक़ की लड़ाई
    08 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया था कि 2019 तक उन्हें नियमित कर दिया जायेगा। लेकिन इस वादे से भाजपा पूरी तरह से पलट गई है।
  • Chitaura Gathering
    प्रज्ञा सिंह
    यूपी चुनाव: मुसलमान भी विकास चाहते हैं, लेकिन इससे पहले भाईचारा चाहते हैं
    08 Feb 2022
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक गांव के मुआयने से नफ़रत की राजनीति की सीमा, इस इलाक़े के मुसलमानों की राजनीतिक समझ उजागर होती है और यह बात भी सामने आ जाती है कि आख़िर भाजपा सरकारों की ओर से पहुंचायी जा…
  • Rajju's parents
    तारिक़ अनवर, अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव : गांवों के प्रवासी मज़दूरों की आत्महत्या की कहानी
    08 Feb 2022
    महामारी की शुरूआत होने के बाद अपने पैतृक गांवों में लौटने पर प्रवासी मज़दूरों ने ख़ुद को बेहद कमज़ोर स्थिति में पाया। कई प्रवासी मज़दूर ऐसी स्थिति में अपने परिवार का भरण पोषण करने में पूरी तरह से असहाय…
  • Rakesh Tikait
    प्रज्ञा सिंह
    सरकार सिर्फ़ गर्मी, चर्बी और बदले की बात करती है - राकेश टिकैत
    08 Feb 2022
    'वो जाटों को बदनाम करते हैं क्योंकि उन्हें कोई भी ताक़तवर पसंद नहीं है' - राकेश टिकैत
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License