NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में करीब ढाई महीने बाद 22 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज किये गए
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 22,854 नए मामले दर्ज किये गए और 126 मरीज़ों की मौत हुई | देश में अब एक्टिव मामलो की संख्या बढ़कर 1 लाख 89 हज़ार 226 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
11 Mar 2021
कोरोना अपडेट

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 11 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में करीब ढाई महीने बाद 22 हज़ार से ज़्यादा यानि 22,854 नए मामले दर्ज किये गए और इसके अलावा 126 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश में कोरोना से पीड़ित 18,100 मरीज़ों को ठीक किया गया है और एक्टिव मामलों में 4,628 मामलो की बढ़ोतरी हुई है |

देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 12 लाख 85 हज़ार 561 हो गयी है। जिनमें से संक्रमण के कारण अब तक 1 लाख 58 हज़ार 189 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.92 फ़ीसदी यानी 1 करोड़ 9 लाख 38 हज़ार 146 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलो की संख्या बढ़कर 1.67 फ़ीसदी यानी 1 लाख 89 हज़ार 226 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2 करोड़ 56 लाख 85 हज़ार 11 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 13 लाख 17 हज़ार 357 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की पहचान के लिए अब तक 22 करोड़ 42 लाख 58 हज़ार 293 सैंपलों की जांच की गयी है। जिनमें से 7 लाख 78 हज़ार 416 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,854 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 13,659 मामले, केरल से 2,475 मामले, पंजाब से 1,393 मामले, कर्नाटक से 760 मामले, गुजरात से 675 मामले, तमिलनाडु से 671 मामले, मध्य प्रदेश से 516 मामले, छत्तीसगढ़ से 456 मामले, दिल्ली से 370 मामले, हरियाणा से 359 मामले, पश्चिम बंगाल से 241 मामले, तेलंगाना से 194 मामले, राजस्थान से 188 मामले, उत्तर प्रदेश से 121 मामले, आंध्र प्रदेश से 120 मामले और हिमाचल प्रदेश से 108 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 97 मामले, चंडीगढ़ से 87 मामले, ओडिशा और गोवा से 69-69 मामले, झारखंड से 62 मामले, बिहार से 44 मामले, उत्तराखंड से 36 मामले, पुडुचेरी से 24 मामले, असम से 22 मामले, लक्षद्वीप से 15 मामले, मणिपुर से 7 मामले, मेघालय से 6 मामले, लद्दाख, सिक्किम और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 3-3 मामले और एक नया मामला अरुणाचल प्रदेश से सामने आया है। बीते दिन त्रिपुरा, नागालैंड, मिज़ोरम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 126 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 54 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 17 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 14 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 8 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 6 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 5 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत मध्य प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर में हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत हरियाणा, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और बिहार में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा
    08 Feb 2022
    आज हम डॉ. सत्यजीत के साथ कोविड -19 के टीके का उत्पादन के बारे में बात करेंगे, टीके के निर्यात को ले के दुनिया के अलग- अलग देशों और उनके कंपनियों की नीतियों को भी समझेंगे और इन टीकों से जो बड़ा…
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : रुद्रप्रयाग में दस साल पहले प्रस्तावित सैनिक स्कूल अभी तक नहीं बना, ज़मीन देने वाले किसान नाराज़!
    08 Feb 2022
    रुद्रप्रयाग विधानसभा के जखोली विकासखंड के थाती-बड़मा गांव में 2013 में सैनिक स्कूल प्रस्तावित किया गया था मगर आज तक यहाँ सरकार स्कूल नहीं बनवा पाई है। पढ़िये न्यूज़क्लिक संवाददाता मुकुंद झा की यह…
  • Media
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ‘केंद्रीय मीडिया प्रत्यायन दिशा-निर्देश-2022’ : स्वतंत्र मीडिया पर लगाम की एक और कोशिश?
    08 Feb 2022
    यह सरकारी दिशा-निर्देश ऊपर से जितने अच्छे या ज़रूरी दिखते हैं, क्या वास्तव में भी ऐसा है? ‘‘सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता’’ या ‘जन व्यवस्था’ जितने आवश्यक शब्द हैं, इन्हें लागू करने की नीति या…
  • union budget
    सी. सरतचंद
    अंतर्राष्ट्रीय वित्त और 2022-23 के केंद्रीय बजट का संकुचनकारी समष्टि अर्थशास्त्र
    08 Feb 2022
    केंद्र सरकार आखिरकार केंद्रीय बजट में ठहरे/गिरते सरकारी राजस्व व्यय और पूंजीगत व्यय में स्पष्ट वृद्धि के बीच में अंतर क्यों कर रही है?
  • jammu and kashmir
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर : क्षेत्रीय दलों ने परिसीमन आयोग के प्रस्ताव पर जताई नाराज़गी, प्रस्ताव को बताया जनता को शक्तिहीन करने का ज़रिया
    08 Feb 2022
    महबूबा मुफ़्ती का कहना है कि बीजेपी गांधी के भारत को गोडसे के भारत में बदलना चाहती है। इस लक्ष्य के लिए जम्मू-कश्मीर को प्रयोगशाला के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License