NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में कोरोना संक्रमण के 3,722 नये मामले, 134 लोगों की मौत
देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 78,003 हो गयी है और कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक 2,549 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमे 60 फीसदी से अधिक यानी 1,541 लोगों की मौत महाराष्ट्र और गुजरात में हुई है।
न्यूज़क्लिक टीम
14 May 2020
covid 19

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में यानी कल, 13 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज, 14 मई सुबह 8 बजे तक 3,722 नये मामले सामने आये हैं और 134 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी दौरान कोरोना से पीड़ित 1,849 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है।

देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 78,003 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 33.63 फ़ीसदी यानी 26,235 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण 2,549 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 49,219 हो गयी है।

 भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 19,47,041 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 92,791 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

covid 19.PNG

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 9 राज्यों से सामने आये हैं जिनमें महाराष्ट्र से 1,495 मामले, तमिलनाडु से 509 मामले, गुजरात से 364 मामले, दिल्ली से 359 मामले, राजस्थान से 202 मामले, मध्य प्रदेश से 187 मामले, पश्चिम बंगाल से 117 मामले, बिहार से 109 मामले और ओडिशा से 101 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही उत्तर प्रदेश से 65 मामले, आंध्र प्रदेश से 47 मामले, तेलंगाना से 41 मामले, जम्मू और कश्मीर से 37 मामले, कर्नाटक से 34 मामले, असम से 15 मामले, हरियाणा से 13 मामले, पंजाब और केरल से 10-10 मामले, उत्तराखंड से 3 मामले और एक-एक नया मामला झारखंड, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख़ से सामने आया है।

बीते दिन देश के 10 राज्यों से कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें - चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, पुडुचेरी, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नगर हवेली और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक 2,549 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 134 लोगों की मौत बीते 24 घंटों में हुई है। कुल मौतों में 60 फीसदी से अधिक यानी 1,541 लोगों की मौत महाराष्ट्र और गुजरात में हुई है। बीते दिन महाराष्ट्र में 54 लोगों की मौत हुई, गुजरात में 29 लोगों की मौत हुई, दिल्ली में 20 लोगों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 9 लोगों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 7 लोगों की मौत हुई, राजस्थान में 4 लोगों की मौत हुई, तमिलनाडु में 3 लोगों की मौत हुई, तेलंगाना और कर्नाटक में 2-2 लोगों की मौत हुई और एक-एक की मौत उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर और ओडिशा में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
India Corona Update
ICMR
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • रवि शंकर दुबे
    दिल्ली : फ़िलिस्तीनी पत्रकार शिरीन की हत्या के ख़िलाफ़ ऑल इंडिया पीस एंड सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन का प्रदर्शन
    13 May 2022
    फ़िलिस्तीन में इज़रायली सेना द्वारा मारी गईं अल-जज़ीरा की पत्रकार शिरीन अबु अकलेह के समर्थन में राजधानी दिल्ली के राजीव चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
  • marital rape
    न्यूज़क्लिक टीम
    मैरिटल रेप को अपराध मानने की ज़रूरत क्यों?
    13 May 2022
    भारत में आज भी शादी के बाद हुए बलात्कार को बलात्कार नहीं माना जाता है। सेक्शन 375 का exception 2 कहता है कि अगर बलात्कार पति करे तो उसे बलात्कार या मैरिटल रेप न माना जाए। न्यूज़क्लिक के इस विडियो में…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कांग्रेस चिंता शिविर में सोनिया गांधी ने कहा : गांधीजी के हत्यारों का महिमामंडन हो रहा है!
    13 May 2022
    जोधपुर में आयोजित हुए कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में पार्टी के ढांचागत बदलाव के साथ-साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
  • sedition
    न्यूज़क्लिक टीम
    राजद्रोह कानून से मुक्ति मिलने की कितनी संभावना ?
    13 May 2022
    सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन पीनल कोड की धारा 124 A की संवैधानिकता की सुनवाई करते हुए अपने आदेश में कहा कि हम यह उम्मीद और अपेक्षा करते हैं कि जब तक यह मामला विचाराधीन है तब तक केंद्र और राज्य सरकार धारा…
  • लव पुरी
    जम्मू-कश्मीर के भीतर आरक्षित सीटों का एक संक्षिप्त इतिहास
    13 May 2022
    क्या आयोग ने अपनी सिफारिशों में पाकिस्तान-नियंत्रित कश्मीर से आने वाले प्रवासियों के संबंध में सभी राजनीतिक, ऐतिहासिक, क़ानूनी एवं मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखा है?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License