NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में रिकॉर्ड 35 हज़ार के क़रीब नए मामले, कुल मामलों की संख्या 10 लाख के पार
देश भर में पिछले 24 घंटों में फिर से रिकॉर्ड 34,956 नए मामले दर्ज किये गए हैं। महाराष्ट्र से 8,641 नए मामले सामने आये। इसके अलावा बीते दिन कोरोना से पीड़ित 687 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
17 Jul 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार, 17 जुलाई की सुबह आठ बजे जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकॉर्ड 34,956 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से पीड़ित 687 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 22,942 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 10,03,832 हो गयी है। आज 17 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 63.33 फीसदी यानी 6,35,757 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 25,602 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 3,42,473 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 1,30,72,718 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 3,33,228 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 34,956 नए मामले सामने आये हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 8,641 मामले, तमिलनाडु से 4,549 मामले, कर्नाटक से 4,169 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,593 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,058 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,690 मामले, तेलंगाना से 1,676 मामले, दिल्ली से 1,652 मामले, बिहार से 1,152 मामले, असम से 1,088 मामले, गुजरात से 929 मामले, राजस्थान से 737 मामले, मध्य प्रदेश से 735 मामले, केरल से 722 मामले, हरियाणा से 696 मामले, ओडिशा से 494 मामले, जम्मू और कश्मीर से 490 मामले, झारखंड से 304 मामले, पंजाब से 295 मामले, उत्तराखंड से 197 मामले, छत्तीसगढ़ से 193 मामले, गोवा से 157 मामले और पुडुचेरी से 147 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही अरुणाचल प्रदेश से 81 मामले, मणिपुर से 64 मामले, हिमाचल प्रदेश से 36 मामले, मिज़ोरम से 34 मामले, मेघालय से 31 मामले, चंडीगढ़ से 26 मामले, सिक्किम से 23 मामले, त्रिपुरा से 15 मामले, नागालैंड से 14 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 13 मामले, लद्दाख से 5 मामले और 4 नए मामले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सामने आये हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 687 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में हुई है। महाराष्ट्र में 266 मरीज़ों की मौत हुई है, कर्नाटक में 104 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 69 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 58 मरीज़ों की मौत हुई और आंध्र प्रदेश में 40 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में 34 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 23 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 17 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 16 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और गुजरात में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 9 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 8 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 7 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 4 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत असम, केरल और ओड़िशा में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत छत्तीसगढ़, गोवा और पुडुचेरी में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पटना : जीएनएम विरोध को लेकर दो नर्सों का तबादला, हॉस्टल ख़ाली करने के आदेश
    06 May 2022
    तीन वर्षीय जीएनएम डिप्लोमा कोर्स में वर्तमान में 198 छात्राएं हैं। उनका कहना है कि पीएमसीएच कैंपस में विभिन्न विभागों में और वार्डों में बड़े पैमाने पर क्लिनिकल प्रशिक्षण की सुविधा है।
  • विजय विनीत
    अब विवाद और तनाव का नया केंद्र ज्ञानवापी: कोर्ट कमिश्नर के नेतृत्व में मस्जिद का सर्वे और वीडियोग्राफी शुरू, आरएएफ तैनात
    06 May 2022
    सर्वे का काम तीन दिन चल सकता है। शाम पांच बजे के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद के एक किमी के दायरे को कानून व्यवस्था के लिहाज से खाली करा लिया गया। मौके पर दंगा नियंत्रक उपकरणों के साथ…
  • Press Freedom Index
    न्यूज़क्लिक टीम
    Press Freedom Index में 150वें नंबर पर भारत,अब तक का सबसे निचला स्तर
    06 May 2022
    World Press Freedom Index को किस तरह से पढ़ा जाना चाहिए? डिजिटल की दुनिया में अभिव्यक्ति की स्वत्नत्रता के प्लेटफॉर्म बढे है तो क्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी बढ़ी है? आबादी के लिहाज़ से दुनिया के…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी-शाह राज में तीन राज्यों की पुलिस आपस मे भिड़ी!
    06 May 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार बात कर रहे हैं तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के गिरफ़्तारी और पूरे मामले की।
  • भाषा
    चुनावी वादे पूरे नहीं करने की नाकामी को छिपाने के लिए शाह सीएए का मुद्दा उठा रहे हैं: माकपा
    06 May 2022
    माकपा की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि शाह का यह कहना कि सीएए को पश्चिम बंगाल में लागू किया जाएगा, इस तथ्य को छिपाने का एक प्रयास है कि 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे पर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License