NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में दिन भर में 560 नये मामले और एक की मौत
आज, गुरूवार सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कोरोना संक्रमण के 560 नये मामले सामने आये हैं। देश में अब कोरोना संक्रमण के मरीज़ों की संख्या 33,610 हो गयी है जिनमें से 1,075 लोगों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
30 Apr 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आज दिन भर में कोरोना संक्रमण के 560 नये मामले सामने आये और एक की मौत हुई है। साथ ही 48 मरीज़ों को आज दिन भर में इस बीमारी से ठीक किया जा चुका है। अगर हम बीते 24 घंटे यानी 29 अप्रैल शाम 5 बजे से लेकर आज, 30 अप्रैल शाम 5 बजे तक की बात करें तो कोरोना संक्रमण के 1823 मामले सामने आये हैं और 67 लोगों की मौत हुई है साथ ही 576 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

इस प्रकार देश में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 33,610 हो गयी है, जिसके तक़रीबन 24 फ़ीसदी से अधिक यानी 8,373 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है और 1,075 मरीज़ों की इस बीमारी के चलते मौत भी हो चुकी है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 24,162 पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की और से आज की प्रेस वार्ता में बताया गया है कि अब तक की मौतों का विश्लेषण करते हुए यह देखा गया है कि कोरोना से मरने वाले मामलों की मृत्यु दर 3.2% है, जिनमें से 65% पुरुष और 35% महिला हैं। मरने वाले लोगों की आयु वितरण को देखते हुए पता चलता हैं मरने वालो में 14% लोग 45 साल से कम के थे, 34.8 % लोग 45-60 साल के बीच के थे, 51.2 % लोग 60 साल से ऊपर के थे, 42 % लोग 60 -75 साल के बीच के थे, 9.2 % लोग 75 साल से ऊपर के थे |  

corona evening_3.JPG

आज की प्रेस वार्ता में गृह मंत्रालय की और से बताया गया है की कल गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर उन लोगों की आवाजाही पर अनुमति दी है जो अलग-अलग स्थानों पर लॉकडाउन के कारण फंसे हुए हैं जिनमें छात्र, मज़दूर, पर्यटक और तीर्थ यात्री आदि शामिल हैं। साथ ही कहा गया है कि राज्य सरकारों को इनकी यात्रा की व्यवस्था करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को अपने नोडल अधिकारी नियुक्त करने होंगे जो फंसे हुए लोगों के स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल तैयार करेंगे |

साथ ही संबंधित राज्य आपस में बात करके सड़क मार्ग पर सहमति बनाएंगे। जाने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग होगी और संक्रमित न होने पर ही अनुमति मिलेगी। समूह में यात्रा के लिए बस का प्रयोग किया जायेगा। साथ ही बसों को सैनेटाइज किया जायेगा और बस में बैठते समय सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जायेगा। अपने स्थान पर पहुंचने के बाद स्थानीय स्वास्थ अधिकारी इनकी जांच करेंगे और यदि इन्हे संस्थागत क्वारंटाइन की ज़रूरत नहीं है तो इन्हें 14 दिन घर पर ही क्वारंटाइन किया जायेगा और 14 दिन तक रोज़ाना जांच भी की जाएगी।

evening update_1.jpg

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • MGNREGA
    सरोजिनी बिष्ट
    ग्राउंड रिपोर्ट: जल के अभाव में खुद प्यासे दिखे- ‘आदर्श तालाब’
    27 Apr 2022
    मनरेगा में बनाये गए तलाबों की स्थिति का जायजा लेने के लिए जब हम लखनऊ से सटे कुछ गाँवों में पहुँचे तो ‘आदर्श’ के नाम पर तालाबों की स्थिति कुछ और ही बयाँ कर रही थी।
  • kashmir
    सुहैल भट्ट
    कश्मीर में ज़मीनी स्तर पर राजनीतिक कार्यकर्ता सुरक्षा और मानदेय के लिए संघर्ष कर रहे हैं
    27 Apr 2022
    सरपंचों का आरोप है कि उग्रवादी हमलों ने पंचायती सिस्टम को अपंग कर दिया है क्योंकि वे ग्राम सभाएं करने में लाचार हो गए हैं, जो कि जमीनी स्तर पर लोगों की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए…
  • THUMBNAIL
    विजय विनीत
    बीएचयू: अंबेडकर जयंती मनाने वाले छात्रों पर लगातार हमले, लेकिन पुलिस और कुलपति ख़ामोश!
    27 Apr 2022
    "जाति-पात तोड़ने का नारा दे रहे जनवादी प्रगतिशील छात्रों पर मनुवादियों का हमला इस बात की पुष्टि कर रहा है कि समाज को विशेष ध्यान देने और मज़बूती के साथ लामबंद होने की ज़रूरत है।"
  • सातवें साल भी लगातार बढ़ा वैश्विक सैन्य ख़र्च: SIPRI रिपोर्ट
    पीपल्स डिस्पैच
    सातवें साल भी लगातार बढ़ा वैश्विक सैन्य ख़र्च: SIPRI रिपोर्ट
    27 Apr 2022
    रक्षा पर सबसे ज़्यादा ख़र्च करने वाले 10 देशों में से 4 नाटो के सदस्य हैं। 2021 में उन्होंने कुल वैश्विक खर्च का लगभग आधा हिस्सा खर्च किया।
  • picture
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    डूबती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अर्जेंटीना ने लिया 45 अरब डॉलर का कर्ज
    27 Apr 2022
    अर्जेंटीना की सरकार ने अपने देश की डूबती अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) के साथ 45 अरब डॉलर की डील पर समझौता किया। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License