NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 60,471 नए मामले, 2,726 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 60,471 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3 फ़ीसदी हुई।
न्यूज़क्लिक टीम
15 Jun 2021
कोरोना
Image courtesy : The Financial Express

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 15 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 60,471 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 2,726 मरीज़ों की मौत दर्ज की गई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,17,525 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 59,780 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 95 लाख 70 हज़ार 881 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 77 हज़ार 31 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 95.63 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 82 लाख 80 हज़ार 472 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 3.08 फ़ीसदी यानी 9 लाख 13 हज़ार 378 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 25 करोड़ 90 लाख 44 हजार 72 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 39 लाख 27 हज़ार 154 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 38 करोड़ 13 लाख 75 हज़ार 984 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 51 हज़ार 385 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 60,471 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें तमिलनाडु से 12,772 मामले, महाराष्ट्र से 8,129 मामले, केरल से 7,719 मामले, कर्नाटक से 6,835 मामले, आंध्र प्रदेश से 4,549 मामले, ओडिशा से 4,339 मामले, असम से 3,678 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,519 मामले, तेलंगाना से 1,511 मामले, पंजाब से 622 मामले, छत्तीसगढ़ से 600 मामले, जम्मू और कश्मीर से 599 मामले, त्रिपुरा से 528 मामले, मणिपुर से 459 मामले, गुजरात से 405 मामले, मेघालय से 403 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 366 मामले, हिमाचल प्रदेश से 326 मामले और बिहार से 324 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही उत्तर प्रदेश से 313 मामले, पुडुचेरी से 309 मामले, उत्तराखंड से 296 मामले, राजस्थान से 277 मामले, हरियाणा से 268 मामले, मिज़ोरम से 267 मामले, गोवा से 253 मामले, मध्य प्रदेश से 242 मामले, झारखंड से 151 मामले, दिल्ली से 131 मामले, नागालैंड से 109 मामले, चंडीगढ़ और लद्दाख से 50-50 मामले, सिक्किम से 36 मामले, लक्षद्वीप से 27 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 8 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से एक नया मामला सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 2,726 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 1,592 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 254 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 161 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 120 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 78 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 72 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 59 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 44 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 43 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब और हरियाणा में 40-40 मरीज़ों की मौत हुई और मध्य प्रदेश में 36 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तराखंड में 25 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 20 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 17 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली और मणिपुर में 16-16 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 13 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 12 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 10 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और गोवा में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और अरुणाचल प्रदेश में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 4 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम और नागालैंड में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत झारखंड और लद्दाख में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Delhi: One Year After Suicide of LSR Student
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लेडी श्रीराम कॉलेजः छात्रा को दी गई श्रद्धांजलि, आत्महत्या के एक साल बाद भी नहीं जागा प्रशासन
    09 Nov 2021
    'ऐश्वर्या की संस्थागत हत्या को एक साल हो गए है। छात्रवृत्ति में देरी के कारण उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा।'
  • fire hospital
    अमेय तिरोदकर
    महाराष्ट्र के अस्पतालों में आग की घटनाओं ने खोल दी व्यवस्था की पोल
    09 Nov 2021
    राज्य सरकार ने अस्पतालों में बार-बार हो रहीं आग की घटनाओं पर मिले कई सुझावों के बावजूद, इसकी रोकथाम के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 10,126 नए मामले, 332 मरीज़ों की मौत
    09 Nov 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.41 फ़ीसदी यानी 1 लाख 40 हज़ार 638 हो गयी है।
  • kashi vishwanath
    विजय विनीत
    स्पेशल रिपोर्टः चोर दरवाजे से काशी विश्वनाथ मंदिर में कॉरपोरेट घरानों को घुसाने की तैयारी!
    09 Nov 2021
    काशी विश्वनाथ धाम परियोजना का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। अब इसे आमदनी का जरिया बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। मंदिर का रेवेन्यु मॉडल विकसित करने के लिए ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय कंपनी अर्न्स्ट एंड…
  • Demonetisation
    वी श्रीधर
    तबाही मचाने वाली नोटबंदी के पांच साल बाद भी परेशान है जनता
    09 Nov 2021
    2016 की नोटबंदी के दुस्साहसिक क़दम और उससे लगे आघात ने आम जनता की आजीविका को नष्ट कर दिया था और भारतीय मुद्रा प्रणाली की अखंडता को नुकसान पहुंचाया था, पांच साल गुज़रने के बाद, इसका भूत आज भी भारतीयों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License