NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,539 नए मामले, 60 मरीज़ों की मौत
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 30 हज़ार 799 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
17 Mar 2022
covid
Image courtesy : India Today

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 17 मार्च को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,539 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 60 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 72 मरीज़ों की मौत हुई वही महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में हुई है। हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 4,491 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 2,012 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 1 हज़ार 477 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 16 हज़ार 132 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.73 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 54 हज़ार 546 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.07 फ़ीसदी यानी 30 हज़ार 799 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 80 करोड़ 80 लाख 24 हज़ार 147 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 17 लाख 86 हज़ार 478 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 78 करोड़ 12 लाख 24 हज़ार 304 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 7 लाख 17 हज़ार 330 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,539 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 966 मामले, मिज़ोरम से 239 मामले, महाराष्ट्र से 237 मामले, कर्नाटक से 145 मामले, दिल्ली से 144 मामले, हरियाणा से 81 मामले, ओडिशा से 80 मामले, तेलंगाना से 75 मामले, तमिलनाडु से 72 मामले, राजस्थान से 70 मामले, आंध्र प्रदेश से 69 मामले, पश्चिम बंगाल से 65 मामले, उत्तर प्रदेश से 51 मामले, हिमाचल प्रदेश से 37 मामले, उत्तराखंड से 32 मामले और मध्य प्रदेश से 29 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, छत्तीसगढ़ से 28 मामले, गुजरात से 25 मामले, पंजाब से 23 मामले, जम्मू कश्मीर से 17 मामले, झारखण्ड से 12 मामले, बिहार से 9 मामले, मेघालय से 8 मामले, मणिपुर से 7 मामले, गोवा से 6 मामले, चंडीगढ़ से 4 मामले, नागालैंड से 3 मामले, लद्दाख और पुडुचेरी से 2-2 मामले और एक मामला अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है | बीते दिन असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लक्ष्द्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है |

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • अल्पसंख्यकों पर हमलों के ख़िलाफ़ 1 दिसंबर को माकपा का देशव्यापी प्रदर्शन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अल्पसंख्यकों पर हमलों के ख़िलाफ़ 1 दिसंबर को माकपा का देशव्यापी प्रदर्शन
    15 Nov 2021
    अल्पसंख्यकों पर हमलों के ख़िलाफ़ माकपा 1 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने अपने सभी इकाइयों से अल्पसंख्यकों और उनके संवैधानिक अधिकारों पर हमलों के विरोध के दिन के रूप में मनाने का आह्वान…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    गुड़गांव में किसान-मज़दूरों की पंचायत, वायु प्रदूषण पर SC ने मांगा सरकारों से जवाब और अन्य ख़बरें
    15 Nov 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी गुड़गाँव में किसान-मज़दूरों की पंचायत, वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख़्त और अन्य ख़बरों पर।
  • Buddhinath
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः ग़ैर-क़ानूनी निजी क्लिनिक का पर्दाफ़ाश करने वाले पत्रकार की हत्या
    15 Nov 2021
    हत्या से पहले पत्रकार बुद्धिनाथ ने एक वीडियो बनाया था जिसमें वे फ़र्ज़ी क्लिनिक का ज़िक्र कर रहे हैं। इस वीडियो में वे बताते हैं कि उन्हें 12 जुलाई 2019 को गोली मारने की धमकी दी गई थी। उन्होंने इसमें…
  • Gurgaon Panchayat
    न्यूज़क्लिक टीम
    गुड़गांव पंचायत: औद्योगिक मज़दूर एंव किसानों ने लेबर कोड्स और कृषि कानूनों का विरोध
    15 Nov 2021
    14 नवंबर को लघु सचिवालय गुड़गांव में बेलसोनिका ऑटो कंपोनेंट इंडिया इंप्लॉयीज यूनियन, मानेसर द्वारा मज़दूर-किसान पंचायत का आयोजन किया गया। यहाँ मज़दूर किसान की एकता और इनके साझे दुश्मन के खिलाफ आंदोलन…
  • The Fakirganj Model Hospital
    संदीपन तालुकदार
    दक्षिण पश्चिम असम में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खस्ताहाल–II
    15 Nov 2021
    फ़क़ीरगंज, डिब्रूगढ़, पलासबारी और कई अन्य कस्बे और गांव जो नदियों में समाहित और गायब हो चुके हैं, वे इस बात का जीता-जागता सुबूत हैं कि क्या और किस हद तक असम के इन दूर-दराज के इलाकों तक चिकित्सा सेवाओं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License