NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: मौत के आंकड़े घटे, लेकिन अभी भी 24 घंटे में डेढ़ हज़ार से ज़्यादा मौतें
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,480 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.68 फ़ीसदी यानी 7 लाख 98 हज़ार 656 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
18 Jun 2021
कोरोना
Image courtesy : CNBC

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 18 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,480 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा इस दौरान करीब दो महीने बाद 2 हज़ार से कम यानी 1,587 मरीज़ों की मौत हुई है। आंकड़ा घटा है, लेकिन अभी चिंता बनी हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 88,977 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और कुल एक्टिव मामलों में 28,084 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 97 लाख 62 हज़ार 793 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 83 हज़ार 490 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.02 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 85 लाख 80 हज़ार 647 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.68 फ़ीसदी यानी 7 लाख 98 हज़ार 656 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 26 करोड़ 89 लाख 60 हजार 399 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 32 लाख 59 हज़ार 3 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 38 करोड़ 71 लाख 67 हज़ार 696 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 19 लाख 29 हज़ार 476 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,480 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 12,469 मामले, महाराष्ट्र से 9,830 मामले, तमिलनाडु से 9,118 मामले, आंध्र प्रदेश से 6,151 मामले, कर्नाटक से 5,983 मामले, ओडिशा से 3,631 मामले, असम से 3,477 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,018 मामले, तेलंगाना से 1,492 मामले, पंजाब से 728 मामले, जम्मू और कश्मीर से 656 मामले, छत्तीसगढ़ से 590 मामले, मणिपुर से 495 मामले, मेघालय से 478 मामले, त्रिपुरा से 467 मामले, बिहार से 385 मामले, पुडुचेरी से 326 मामले और मिज़ोरम से 302 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही अरुणाचल प्रदेश से 295 मामले, हिमाचल प्रदेश से 292 मामले, गुजरात से 283 मामले, उत्तर प्रदेश से 275 मामले, उत्तराखंड से 264 मामले, गोवा से 254 मामले, हरियाणा से 232 मामले, राजस्थान से 205 मामले, दिल्ली से 158 मामले, झारखंड से 146 मामले, मध्य प्रदेश से 145 मामले, सिक्किम से 90 मामले, नागालैंड से 76 मामले, चंडीगढ़ से 69 मामले, लक्षद्वीप से 38 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 29 मामले, लद्दाख से 22 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 11 नए मामला सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 1,587 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 636 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 210 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 138 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 88 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 67 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 64 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 58 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 41 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 40 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 39 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 38 मरीज़ों की मौत हुई और मध्य प्रदेश में 30 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तराखंड में 14 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और मणिपुर में 13-13 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और गोवा में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 8 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 7 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 6 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 5 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय और बिहार में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और चंडीगढ़ में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, सिक्किम में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत मिज़ोरम और लद्दाख में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    समलैंगिक साथ रहने के लिए 'आज़ाद’, केरल हाई कोर्ट का फैसला एक मिसाल
    02 Jun 2022
    साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद भी एलजीबीटी कम्युनिटी के लोग देश में भेदभाव का सामना करते हैं, उन्हें एॉब्नार्मल माना जाता है। ऐसे में एक लेस्बियन कपल को एक साथ रहने की अनुमति…
  • समृद्धि साकुनिया
    कैसे चक्रवात 'असानी' ने बरपाया कहर और सालाना बाढ़ ने क्यों तबाह किया असम को
    02 Jun 2022
    'असानी' चक्रवात आने की संभावना आगामी मानसून में बतायी जा रही थी। लेकिन चक्रवात की वजह से खतरनाक किस्म की बाढ़ मानसून से पहले ही आ गयी। तकरीबन पांच लाख इस बाढ़ के शिकार बने। इनमें हरेक पांचवां पीड़ित एक…
  • बिजयानी मिश्रा
    2019 में हुआ हैदराबाद का एनकाउंटर और पुलिसिया ताक़त की मनमानी
    02 Jun 2022
    पुलिस एनकाउंटरों को रोकने के लिए हमें पुलिस द्वारा किए जाने वाले व्यवहार में बदलाव लाना होगा। इस तरह की हत्याएं न्याय और समता के अधिकार को ख़त्म कर सकती हैं और इनसे आपात ढंग से निपटने की ज़रूरत है।
  • रवि शंकर दुबे
    गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?
    02 Jun 2022
    गुजरात में पाटीदार समाज के बड़े नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले चुनावों में पाटीदार किसका साथ देते हैं।
  • सरोजिनी बिष्ट
    उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा
    02 Jun 2022
    "अब हमें नियुक्ति दो या मुक्ति दो " ऐसा कहने वाले ये आरक्षित वर्ग के वे 6800 अभ्यर्थी हैं जिनका नाम शिक्षक चयन सूची में आ चुका है, बस अब जरूरी है तो इतना कि इन्हे जिला अवंटित कर इनकी नियुक्ति कर दी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License