NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 30 फ़ीसदी की बढ़ोतरी 
देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 2,364 नए मामले सामने आए हैं, और कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 29 हज़ार 563 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 May 2022
covid
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे है, आज दूसरे दिन भी कोरोना के मामलों में करीब 30 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 19 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 2,364 नए मामले सामने आए हैं | जबकि कल 18 मई को जारी आकड़ों में 1,829 मामले सामने आए थे | वही देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में उछाल आया है | दिल्ली में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 532 मामले दर्ज किए गए है | जबकि कल 393 मामले सामने आए थे | यानी पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के मामलों में 35 फीसदी से भी ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है | दिल्ली में अब एक्टिव मामलो की संख्या बढ़कर 3,555 हो गयी है |  

इसके अलावा बीते दिन देशभर में कोरोना से 10 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से 6 मरीज़ों की मौत केरल में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,582 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 228 मामले कम हुए हैं | 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 29 हज़ार 563 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 303 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 89 हजार 841 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.04 फ़ीसदी यानी 15 हज़ार 419 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 91 करोड़ 79 लाख 96 हज़ार 905 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 13 लाख 71 हज़ार 603 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 84 करोड़ 54 लाख 4 हज़ार 172 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 77 हज़ार 570 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,364 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 596 मामले, दिल्ली से 532 मामले, हरियाणा से 307 मामले, महाराष्ट्र से 257 मामले, उत्तर प्रदेश से 139 मामले, कर्नाटक से 122 मामले, राजस्थान से 59 मामले, तेलंगाना से 45 मामले, मध्य प्रदेश से 37 मामले, तमिलनाडु से 36 मामले, गुजरात से 32 मामले, पश्चिम बंगाल और मिज़ोरम से 26-26 मामले, उत्तराखंड से 22 मामले, हिमाचल प्रदेश से 18 मामले, पंजाब और चंडीगढ़ से 16-16 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, गोवा से 15 मामले, छत्तीसगढ़ से 14 मामले, ओड़िशा से 13 मामले, बिहार से 10 मामले, आंध्र प्रदेश से 8 मामले, जम्मू कश्मीर से 6 मामले, पुडुचेरी और झारखण्ड से 3-3 मामले, असम और नागालैंड से 2-2 मामले और एक-एक मामला सिक्किम और लद्दाख से सामने आया है। बीते दिन मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • GANDHI JI CARTOON
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: बापू मिले 'सरकार जी' से
    03 Oct 2021
    "तो बापू", सरकार जी ने कहा, "आप यहां आए किसलिए हैं। आप तो जानते ही हैं आपके और मेरे रास्ते जुदा जुदा हैं। आप सत्य के प्रयोगधर्मी और मैं असत्य को सत्य बनाने के प्रयोग में जुटा हूं। आप प्रेम के पुजारी…
  • The Country With a Burnt Post Office
    फ़राह बशीरी
    जले हुए डाकख़ाने वाला देश
    03 Oct 2021
    “रूमर ऑफ़ स्प्रिंग: अ चाइल्डहुड इन कश्मीर” 1990 के दशक में श्रीनगर में बितायी गयी फ़राह बशीर की किशोरावस्था का एक अविस्मरणीय वृत्तांत है।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    राजनीति के अति-महत्वाकांक्षियों की दास्तान और किसानों पर कोर्ट
    02 Oct 2021
    आकांक्षी होना अच्छी बात है लेकिन जन-हित, समाज-हित को दरकिनार कर किन्हीं निहित स्वार्थों के लिए अति-महत्वाकांक्षी होना बुरी बात है. राष्ट्रीय राजनीति में इस सप्ताह तीन अति-महत्वाकांक्षी लोग अलग-अलग…
  • Modi
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: राष्ट्रपिता (देश) से राष्ट्रपिता (विदेश) तक
    02 Oct 2021
    हमें नहीं लगता कि राष्ट्रपिता-(विदेश) ही रहने में बापू को कोई आपत्ति होगी। बल्कि उन्हें जानने वाले तो कहते हैं कि वह अब और राष्ट्रपिता रहना ही नहीं चाहते हैं। फिर अब मोदी जी तो हैं ही। बुजुर्ग का देश…
  • hisab kitab
    न्यूज़क्लिक टीम
    कांग्रेस में बड़ा भूकंप
    02 Oct 2021
    राहुल गाँधी ने एक तरफ अमरिंदर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया तो दूसरी तरफ वामपंथी युवा को पार्टी से जोड़ा। इससे पार्टी के अंदर की लड़ाई खुलकर सामने आ गयी है. क्या राहुल पार्टी को वामपंथ की तरफ ले जा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License