NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 10,302 नए मामले, 267 मरीज़ों की मौत
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.36 फ़ीसदी यानी 1 लाख 24 हज़ार 868 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
20 Nov 2021
covid
Image courtesy : Mint

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 20 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 10,302 नए मामले दर्ज किए गए हैं । इसके अलावा कोरोना से बीते दिन 267 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 49 मरीज़ों की मौत हुई, वही महाराष्ट्र में 15 और तमिलनाडु में 13 मरीज़ों की मौत हुई है | और केरल में आज फिर 155 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़े को जोड़ा गया है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 11,787 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,752 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 44 लाख 99 हज़ार 925 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 65 हज़ार 349 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.29 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 39 लाख 9 हज़ार 708 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.36 फ़ीसदी यानी 1 लाख 24 हज़ार 868 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 15 करोड़ 79 लाख 69 हज़ार 274 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 51 लाख 59 हज़ार 931 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 63 करोड़ 5 लाख 75 हज़ार 279 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 10 लाख 72 हज़ार 863 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,302 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 5,754 मामले, महाराष्ट्र से 906 मामले, पश्चिम बंगाल से 877 मामले, तमिलनाडु से 772 मामले, मिज़ोरम से 336 मामले, कर्नाटक और ओडिशा से 242-242 मामले, जम्मू और कश्मीर से 193 मामले, असम से 190 मामले, आंध्र प्रदेश से 168 मामले, तेलंगाना से 137 मामले, मणिपुर से 57 मामले, हिमाचल प्रदेश से 51 मामले, मेघालय से 38 मामले, पंजाब से 37 मामले, गुजरात से 36 मामले, छत्तीसगढ़ से 35 मामले और दिल्ली से 30 मामले सामने आए हैं।  

साथ ही, लद्दाख से 28 मामले, पुडुचेरी से 27 मामले, हरियाणा और झारखण्ड से 22-22 मामले, गोवा से 20 मामले, सिक्किम से 18 मामले, उत्तर प्रदेश से 11 मामले, उत्तराखंड और त्रिपुरा से 10-10 मामले, राजस्थान से 9 मामले, नागालैंड से 8 मामले, मध्य प्रदेश से 6 मामले, बिहार और चंडीगढ़ से 4-4 मामले और एक-एक मामला अरुणाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से समाने आया है | बीते दिन लक्ष्द्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 267 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 204 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 15 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 13 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 9 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 4 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, मणिपुर और पंजाब में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत असम, तेलंगाना, गुजरात, सिक्किम और राजस्थान में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
ICMR coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • jammu and kashmir
    लव पुरी
    जम्मू-कश्मीर में आम लोगों के बीच की खाई को पाटने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं
    17 Mar 2022
    इन भाषाई एवं जातीय रूप से विविध क्षेत्र की अपनी विशिष्ट समस्याएं हैं, जिनके लिए अनुकूलित विशेष पहल की दरकार है, जिन पर लगता है कोई भी काम नहीं कर रहा है। 
  • अरुण कुमार त्रिपाठी
    केजरीवाल के आगे की राह, क्या राष्ट्रीय पटल पर कांग्रेस की जगह लेगी आप पार्टी
    17 Mar 2022
    मोदी-आरएसएस से सीधे भिड़े बिना कांग्रेस को निपटाती आप पार्टी, क्या एक बार फिर केजरीवाल की ‘अस्पष्ट’ विचारधारा के झांसे में आएगा देश?
  • राहुल कुमार गौरव
    ग्राउंड रिपोर्ट: कम हो रहे पैदावार के बावजूद कैसे बढ़ रही है कतरनी चावल का बिक्री?
    17 Mar 2022
    विश्व में अपनी स्वाद और जिस खुशबू के लिए कतरनी चावल को प्रसिद्धि मिली। आज उसी खुशबू का बिजनेस गलत तरीके से किया जा रहा है। कतरनी चावल जैसे ही महीन चावल में सुगंधित इत्र डालकर कतरनी के नाम पर बेचा जा…
  • अनिल अंशुमन
    ‘बिहार विधान सभा पुस्तकालय समिति’ का प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वामपंथ के माले विधायक ने रचा इतिहास
    17 Mar 2022
    ‘पुस्तकालय-संस्कृति’ विकसित कर ‘शिक्षा में क्षरण’ से निजात पाने के जन अभियान का दिया प्रस्ताव
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़: आदिवासियों के फ़र्ज़ी एनकाउंटर वाले एड़समेटा कांड को 9 साल पूरे, माकपा ने कहा दोषियों पर दर्ज हो हत्या का मामला 
    17 Mar 2022
    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले स्थित एड़समेटा गांव में,  पुलिस गोलीबारी के दौरान चार नाबालिग समेत 8 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने इस नक्सली ऑपरेशन के तौर पर पेश किया था, परन्तु अब जाँच रिपोर्ट आई जिसने साफ…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License