NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में 1 मई से 31 मई तक धारा 144 लागू
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,157 नए मामले सामने आए हैं | देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 19 हज़ार 500 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
02 May 2022
covid
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के साथ-साथ पूरे एनसीआर में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है | दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार ने मास्क लगाने और कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए थे | हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने भी दिल्ली से सटे जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों पर काबू पाने के लिए मास्क लगाने और कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने पर ज़ोर दिया था | लेकिन कोरोना के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए अब उत्तर प्रदेश सरकार और भी सख्त हो गयी है |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक की है | जिसमें दिल्ली से सटे इलाकों और लखनऊ में कोरोना के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने और सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं|

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद से गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्दे नज़र 1 मई से 31 मई तक धारा 144 लागू कर दी गयी है | जिले में अब सभी सार्वजनिक स्थान पर लोगों की भीड़ नहीं जुटेगी और मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद से गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने धारा 144 लागू की गयी है | गौतमबुद्ध नगर जिले में अधिकारियों की अनुमति के बिना किसी सार्वजनिक स्थान पर विरोध प्रदर्शन या भूख हड़ताल करने की परमिशन नहीं होगी | साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पूजा और नमाज करने की अनुमति भी नहीं होगी।

अगर हम देश में कोरोना की स्थिति की बात करे तो, देश भर में पिछले दो दिनों से कोरोना के मामलों में गिरावट हुई है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 2 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,157 नए मामले सामने आए हैं | जबकि 29 अप्रैल को कोरोना के 3,688 नए मामले सामने आए थे | जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है |

वहीं पिछले दो दिनों से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में कमी आयी है | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,485 नए मामले सामने आए है, जबकि 29 अप्रैल को 1,607 नए मामले सामने आए थे | हरियाणा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 479 नए मामले सामने आए है, जबकि 29 अप्रैल को 624 नए मामले सामने आए थे | साथ ही उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 268 नए मामले सामने आए है, जबकि 29 अप्रैल को 293 नए मामले सामने आए थे |

इसके अलावा देश भर में बीते दिन कोरोना से 26 मरीज़ों की मौत हुई है | जिनमें से 21 मरीज़ों की मौत केरल में हुई, दो मरीज़ों की मौत ओडिशा में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हुई है | हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,723 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 408 मामलों की बढ़ोतरी हुई है |

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 82 हज़ार 345 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 23 हज़ार 869 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 38 हजार 976 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.05 फ़ीसदी यानी 19 हज़ार 500 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 89 करोड़ 23 लाख 98 हज़ार 347 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 4 लाख 2 हज़ार 170 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 82 लाख 8 हज़ार 698 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 2 लाख 95 हज़ार 588 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,157 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 1,485 मामले, हरियाणा से 479 मामले, केरल से 314 मामले, उत्तर प्रदेश से 268 मामले, महाराष्ट्र से 169 मामले, कर्नाटक से 104 मामले, पश्चिम बंगाल से 53 मामले, तमिलनाडु से 47 मामले, मिज़ोरम से 40 मामले, तेलंगाना से 32 मामले, मध्य प्रदेश से 31 मामले, राजस्थान से 27 मामले, पंजाब से 20 मामले, गुजरात से 18 मामले, आंध्र प्रदेश से 12 मामले और ओड़िशा से 11 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, उत्तराखंड और चंडीगढ़ से 9-9 मामले, छत्तीसगढ़ से 6 मामले, बिहार से 5 मामले, जम्मू कश्मीर, झारखण्ड और गोवा से 4-4 मामले, मेघालय से 3 मामले, पुडुचेरी से 2 मामले और एक मामला सिक्किम से सामने आया है | बीते दिन असम, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
UttarPradesh
Section 144 applied

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Gujara
    दमयन्ती धर
    गुजरात दंगों के 20 साल: विस्थापित मुस्लिम परिवार आज भी अस्थाई शिविरों में रहने के लिए मजबूर
    01 Mar 2022
    20 वर्षों के बाद भी बुनियादी सुविधाओं के बिना ये शिविर हिंसा प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी आवास बन चुके हैं, जो एक बार फिर से विस्थापित कर दिए जाने की आशंका के बीच रहने के लिए मजबूर हैं।
  • BHU hospital
    सोनिया यादव
    यूपी: बीएचयू अस्पताल में फिर महंगा हुआ इलाज, स्वास्थ्य सुविधाओं से और दूर हुए ग्रामीण मरीज़
    01 Mar 2022
    बीते साल नवंबर में ही ओपीडी की फीस बढ़ोत्तरी के बाद अब एक बार फिर सभी जांच सुविधाओं की दर में दो से तीन गुना की बढ़ोत्तरी की गई है। नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य मानकों में…
  • Naveen
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में भारतीय छात्र की मौत
    01 Mar 2022
    छात्र का नाम नाम नवीन शेखरप्पा है। वह कर्नाटक के रहने वाले थे।
  • ukraine
    एपी
    ब्रिटेन ने यूक्रेन को उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र बनाने के आह्वान को ख़ारिज किया
    01 Mar 2022
    ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम यह (उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित) नहीं करने वाले हैं, क्योंकि हम ऐसी स्थिति में आ जाएंगे, जब हमें रूसी विमानों को मार गिराना हेागा।’’
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन संकट, भारतीय छात्र और मानवीय सहायता
    01 Mar 2022
    यूक्रेन में संकट बढ़ता जा रहा है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को छात्रों सहित सभी भारतीयों को उपलब्ध ट्रेन या किसी अन्य माध्यम से आज तत्काल कीव छोड़ने का सुझाव दिया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License