NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में आज फिर से 78 हज़ार से अधिक नए केस, एक दिन में 971 मरीज़ों की मौत
पिछले 24 घंटे में कोरोना के फिर से 78,512 नए मामले दर्ज किये गए हैं | इससे पहले कल 30 अगस्त को भी 78,761 मामले सामने आए थे। देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 36 लाख 21 हज़ार 245 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
31 Aug 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 31 अगस्त सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से 78,512 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 971 मरीज़ों की मौत हुई है। पिछले पांच दिनों में प्रतिदिन औसतन 77,354 मामले सामने आए है, और 1,004 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटो में कोरोना से पीड़ित 60,868 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 36 लाख 21 हज़ार 245 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट 76.62 फीसदी हो गया है यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 27 लाख 74 हज़ार 801 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 64 हज़ार 469 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 7 लाख 81 हज़ार 975 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 4 करोड़ 23 लाख 7 हज़ार 914 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 8 लाख 46 हज़ार 278 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 78,512 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 16,408 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,603 मामले, कर्नाटक,से 8,852 मामले, तमिलनाडु से 6,495 मामले, उत्तर प्रदेश से 6,175 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,019 मामले, ओडिशा से 3,014 मामले, केरल से 2,154 मामले, बिहार से 2,032 मामले, दिल्ली से 2,024 मामले, असम से 1,980 मामले, तेलंगाना से 1,873 मामले, पंजाब से 1,678 मामले, झारखंड से 1,578 मामले, मध्य प्रदेश से 1,558 मामले, राजस्थान से 1,450 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,346 मामले, हरियाणा से 1,295 मामले और गुजरात से 1,275 नए मामले सामने आए है |

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 786 मामले, उत्तराखंड से 664 मामले, पुडुचेरी से 571 मामले, गोवा से 451 मामले, त्रिपुरा से 337 मामले, चंडीगढ़ से 170 मामले, हिमाचल प्रदेश से 164 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 157 मामले, मणिपुर से 152 मामले, नागालैंड से 71 मामले, मेघालय से 60 मामले, लद्दाख से 35 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 34 मामले, सिक्किम से 25 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 23 मामले और मिज़ोरम से 3 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 971 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 296 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 106 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 94 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 88 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 67 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 56 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 50 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 29 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 22 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और गुजरात में 17-17 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड और राजस्थान में 13-13 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा और हरियाणा में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 10 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, केरल, असम, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा और त्रिपुरा में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हिमाचल प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • vikram
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपीः बीजेपी नेताओं का विरोध जारी, गांव से बैरंग लौटा रहे हैं किसान
    22 Jan 2022
    चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में कई मौकों पर विभिन्न मुद्दों के लेकर लोगों ने बीजेपी नेताओं का विरोध किया है। चाहे कृषि कानून का मामला या कोई दूसरा क्षेत्रीय या राष्ट्रीय मामला इन सबको लेकर इन नेताओं को…
  • cartoon
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: नये इंडिया का नया गणतंत्र ‘दिवस’!
    22 Jan 2022
    नेताजी का किया-धरा चाहे सब मिट्टी में मिलाएंगे, पर नेताजी की 25 फुट ऊंची मूर्ति तो मोदी जी ही लगाएंगे और वह भी परेड के रास्ते पर। इस गणतंत्र दिवस की तस्वीरें एक नयी कहानी सुनाएंगी-नये इंडिया के नये…
  • up hot seat
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: योगी और अखिलेश की सीटों के अलावा और कौन सी हैं हॉट सीट
    22 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश की गोरखपुर शहर विधानसभा सीएम योगी और करहल विधानसभा अखिलेश यादव के कारण पहले ही चर्चा में हैं, इसके अलावा कौन-कौन सी सीटों पर रहेगी राजनीतिक दलों और आम लोगों की ख़ास नज़र..
  • clubhouse
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ‘क्लब हाउस चैट’ मामले में एक और गिरफ़्तारी, ‘बिस्मिल्ला’ के नाम से आईडी चला रहा था आरोपी राहुल कपूर  
    22 Jan 2022
    क्लब हाउस चैट मामले के तार देश के हर शहर से जुड़ते जा रहे हैं, हरियाणा के बाद अब लखनऊ से एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है, जो अपना नाम बदलकर महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणियां करता था।
  • online campaign
    रश्मि सहगल
    चुनावों के ‘ऑनलाइन प्रचार अभियान’ में कहीं पीछे न छूट जाएं छोटे दल! 
    22 Jan 2022
    डिजिटल की तरफ शिफ्ट की बातें करना इसे लागू करने की तुलना में काफी आसान है क्योंकि चुनावी राज्यों के कई हिस्सों में अभी भी इंटरनेट की पैठ कम है और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का रवैया भी काफी हद तक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License