NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में क़रीब 7 महीने बाद 90 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज किये गए
देश में 24 घंटों में कोरोना के 90,928 नए मामले दर्ज किये गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में ओमिक्रोन के 495 नए मामले सामने आए हैं और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Jan 2022
covid
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, यानी 6 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज क़रीब 7 महीने बाद कोरोना के 90 हज़ार से ज्यादा यानी 90,928 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 325 मरीज़ों की मौत हुई है। राज्य सरकारों की पाबंदियों के बावजूद भी कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में 24 घंटों में कोरोना के 26 हज़ार से भी ज़्यादा यानी 26,538 मामले सामने आए हैं, वहीं पश्चिम बंगाल से 14,022 नए मामले और दिल्ली से 10,665 नए मामले सामने आए हैं।

हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 19,206 मरीज़ों को ठीक किया जा चूका है। लेकिन एक्टिव मामलों में आज 70 हज़ार से भी ज़्यादा यानी 71,397 मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं देश में ओमीक्रॉन के मामले भी बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। ओमीक्रॉन देश अब तक 26 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में फ़ैल चूका है। पिछले 24 घंटे में ओमिक्रोन के 495 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से कर्नाटक से ओमीक्रॉन के 149 नए मामले सामने आए, तो महाराष्ट्र से 144 मामले, राजस्थान से 62 मामले, गुजरात से 50 मामले, केरल से 49 मामले, ओडिशा से 23 मामले, तेलंगाना से 10 मामले, आंध्र प्रदेश से 4 मामले, असम और पुडुचेरी से 2-2 मामले और एक मामला दिल्ली से सामने आया है।  देश में अब ओमीक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 51 लाख 9 हज़ार 286 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 82 हज़ार 876 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.81 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 43 लाख 41 हज़ार 9 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.81 फ़ीसदी यानी 2 लाख 85 हज़ार 401 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 48 करोड़ 67 लाख 80 हज़ार 227 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 91 लाख 25 हज़ार 99 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 68 करोड़ 53 लाख 5 हज़ार 751 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 14 लाख 13 हज़ार 30 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 90,928 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 26,538 मामले, पश्चिम बंगाल से 14,022 मामले, दिल्ली से 10,665 मामले, तमिलनाडु से 4,862 मामले, केरल से 4,801 मामले, कर्नाटक से 4,246 मामले, झारखण्ड से 3,553 मामले, गुजरात से 3,350 मामले, हरियाणा से 2,176 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,036 मामले, राजस्थान से 1,883 मामले, पंजाब से 1,796 मामले, बिहार से 1,659 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,615 मामले, तेलंगाना से 1,520 मामले, ओडिशा से 1,216 मामले और गोवा से 1,002 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही, मध्य प्रदेश से 594 मामले, असम से 591 मामले, उत्तराखंड से 505 मामले, मिज़ोरम से 502 मामले, आंध्र प्रदेश से 434 मामले, जम्मू कश्मीर से 418 मामले, हिमाचल प्रदेश से 374 मामले, चंडीगढ़ से 229 मामले, त्रिपुरा से 83 मामले, पुडुचेरी से 73 मामले, मेघालय से 50 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 32 मामले, लद्दाख से 28 मामले, मणिपुर से 27 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 25 मामले, सिक्किम से 13 मामले, नागालैंड से 6 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 4 नए मामले सामने आए है | बीते दिन लक्ष्द्वीप से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 325 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 258 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 17 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 9 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र और दिल्ली में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब और असम में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक, राजस्थान, ओड़िशा और मणिपुर में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत गुजरात, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, गोवा, मध्य प्रदेश, मिज़ोरम, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और लद्दाख में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Omicron
Omicron variant

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • sbi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    DCW का SBI को नोटिस, गर्भवती महिलाओं से संबंधित रोजगार दिशा-निर्देश वापस लेने की मांग
    29 Jan 2022
    एसबीआई ने नयी भर्तियों या पदोन्नत लोगों के लिए अपने नवीनतम मेडिकल फिटनेस दिशानिर्देशों में कहा कि तीन महीने से अधिक अवधि की गर्भवती महिला उम्मीदवारों को ‘‘अस्थायी रूप से अयोग्य’’ माना जाएगा।
  • Yogi
    रश्मि सहगल
    यूपी चुनाव: पिछले 5 साल के वे मुद्दे, जो योगी सरकार को पलट सकते हैं! 
    29 Jan 2022
    यूपी की जनता में इस सरकार का एक अजीब ही डर का माहौल है, लोग डर के मारे खुलकर अपना मत ज़ाहिर नहीं कर रहे हैं लेकिन अंदर ही अंदर एक अलग ही लहर जन्म ले रही है, जो दिखाई नहीं देती। 
  • Pegasus
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    पेगासस मामले में नया खुलासा, सीधे प्रधानमंत्री कठघरे में, कांग्रेस हुई हमलावर
    29 Jan 2022
    अमेरिकी समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, 2017 में भारत और इजराइल के बीच हुए लगभग दो अरब डॉलर के अत्याधुनिक हथियारों एवं खुफिया उपकरणों के सौदे में पेगासस स्पाईवेयर तथा एक मिसाइल…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: कैसे करेंगे चुनाव प्रचार? जब बागों में ही नहीं है कोई बहार! 
    29 Jan 2022
    बिहार चुनाव होते हैं तो नीतीश बाबू अपने 15 साल के शासन को भुलाकर लालू-राबड़ी की सरकार को कोसते रहते हैं, लेकिन यूपी में किसको कोसेंगे? यहाँ तो उनके ही भाई-बंधुओं की सरकार है।
  • potato farming UP
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: आलू की कीमतों में भारी गिरावट ने उत्तर प्रदेश के किसानों की बढ़ाईं मुश्किलें
    29 Jan 2022
    ख़राब मौसम और फसल की बीमारियों के बावजूद, यूपी की आलू बेल्ट में किसानों ने ऊंचे दामों की चाह में आलू की अच्छी पैदावार की है। हालांकि, मौजूदा खुदाई के मौसम में गिरती कीमतों ने उनकी उम्मीदों पर पानी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License