NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
असम के हैलाकांडी में दो गुटों के बीच झड़प के बाद कर्फ़्यू, 6 गिरफ़्तार
जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘स्थिति अभी शांतिपूर्ण है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की ख़बर नहीं है। पुलिस एवं अर्धसैनिक बल इलाके में गश्त कर रहे हैं।’’
भाषा
17 Aug 2021
असम के हैलाकांडी में दो गुटों के बीच झड़प के बाद कर्फ़्यू, 6 गिरफ़्तार

हैलाकांडी (असम): असम के हैलाकांडी जिले में एक दुर्घटना को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के बाद सेरिसपुर चाय बागान और उसके आसपास के इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हैलाकांडी के जिलाधिकारी रोहन झा ने बताया कि सोमवार रात को इलाके में हिंसा एवं तोड़फोड़ में कथित भूमिका को लेकर छह लोग गिरफ्तार किये गये हैं।

झा ने सेरिसपुर चाय बागान और आसपास के तीन गांवों --नारायणपुर पार्ट-2, इटारकांडी पार्ट-1, और चंद्रपुर में ‘‘पूर्ण कर्फ्यू’’ लगा दिया जो सोमवार रात को 10 बजे से लागू हो गया।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘स्थिति अभी शांतिपूर्ण है और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। पुलिस एवं अर्धसैनिक बल इलाके में गश्त कर रहे हैं।’’

ऐसा बताया गया कि सोमवार को एक ऑटो और ई-रिक्शा के बीच टक्कर के बाद एक मंदिर के सामने झड़प हुई। एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और उसने स्थिति नियंत्रण में की।

झा ने कर्फ्यू आदेश में कहा कि सेरिसपुर बाजार में तोड़फोड़ और हिंसा की घटना हुई और इलाके में ‘‘हिंसा की और घटनाएं होने की आशंका है।’’

कुछ निश्चित इलाकों में सभी सरकारी और निजी कार्यालयों, दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और अन्य प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। कर्फ्यू के दौरान किसी भी तरह की आवाजाही, बैठक, सभा या रैलियों की मनाही है।

आधिकारिक आदेश में कहा गया है, ‘‘स्थिति की तात्कालिक आवश्यकता के अनुसार यह आदेश पारित किया जाता है। यह सोमवार को रात दस बजे से लागू हो गया और अगले आदेश तक लागू रहेगा।’’

हैलाकांडी के जिला विकास आयुक्त राणाजीत कुमार लसकर ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है और सोमवार रात के बाद से कोई नयी घटना नहीं हुई है।

Assam
Assam Barak Valley
Hailakandi
Hailakandi police
Assam curfew

Related Stories

असम में बाढ़ का कहर जारी, नियति बनती आपदा की क्या है वजह?

असम : विरोध के बीच हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 3 मिलियन चाय के पौधे उखाड़ने का काम शुरू

ज़मानत मिलने के बाद विधायक जिग्नेश मेवानी एक अन्य मामले में फिर गिरफ़्तार

असम की अदालत ने जिग्नेश मेवाणी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

सद्भाव बनाए रखना मुसलमानों की जिम्मेदारी: असम CM

असम: बलात्कार आरोपी पद्म पुरस्कार विजेता की प्रतिष्ठा किसी के सम्मान से ऊपर नहीं

उल्फा के वार्ता समर्थक गुट ने शांति वार्ता को लेकर केन्द्र सरकार की ‘‘ईमानदारी’’ पर उठाया सवाल

गुवाहाटी HC ने असम में बेदखली का सामना कर रहे 244 परिवारों को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की

असम: नागांव ज़िले में स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध होने के बावजूद कोविड मरीज़ों को स्थानांतरित किया गया

दक्षिण पश्चिम असम में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खस्ताहाल–II


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : पहले कितने ख़त आते थे...
    20 Feb 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये शायर शकील जमाली की लिखी पुराने दिनों को याद करती हुई यह नज़्म...   दिल रोता है...  
  •  अफ़ज़ल इमाम
    यूपी में और तेज़ हो सकती है ध्रुवीकरण की राजनीति
    20 Feb 2022
    फ़िलहाल ज़मीनी स्तर पर जो स्थिति नज़र आ रही है, उसमें भाजपा के पास वर्ष 2017 के विधानसभा व 2019 के लोकसभा वाले आक्रामक तेवर में लौटने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में जनता के मुद्दों से भागती भाजपा, पंजाब में 'आप' से डरी कांग्रेस!
    19 Feb 2022
    यूपी में कल रविवार को तीसरे चरण का मतदान है. वहां भाजपा ने अचानक 'आतंकवाद' का शिगूफा छोड़ा है. जनता के सारे मुद्दों को 'आतंक' से दबाने की जोरदार कोशिश हो रही है. इसी तरह पंजाब में कल राज्य की सभी 117…
  • up elections
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे-ठाले : वोट चरती गाय, बेईमान पब्लिक और ख़तरे में रामराज्य!
    19 Feb 2022
    अब तो वोटों की कुछ फसल गाय चर गयी और बाक़ी पब्लिक यह कहकर उखाड़ ले गयी कि पांच साल गाय के लिए ही सरकार चलाए हो, गायों से ही वोट ले लो!
  • bihar
    अनिल अंशुमन
    बिहार : बालू खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ पुलिस ने की बर्बरता, 13 साल की नाबालिग को भी भेजा जेल 
    19 Feb 2022
    17 फ़रवरी की दोपहर बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें बिहार पुलिस, कुछ ग्रामीणों(महिलाओं और बच्चे भी) के हाथ बांध कर उनके साथ बर्बरता करती नज़र आ रही है। इसके विरोध में 19 फ़रवरी को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License