NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दाभोलकर हत्या मामला : अदालत ने आरोपी भावे को जमानत देने से इंकार किया
सीबीआई के मुताबिक भावे (34) ने दाभोलकर की हत्या के षड्यंत्र में मुख्य भूमिका निभाई थी। उसने पुणे में उस स्थान की रेकी की थी जहां 20 अगस्त 2013 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। साथ ही उसने हमलावरों के भागने के मार्ग की भी रेकी की थी। 
भाषा
21 Jan 2020
 दाभोलकर
साभार : हिंदुस्तान

पुणे: एक विशेष अदालत ने सनातन संस्था के सदस्य विक्रम भावे की जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी, जो 2013 में अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता नरेन्द्र दाभोलकर की हत्या का आरोपी है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस. आर. नवान्दर ने कहा कि 2008 में ठाणे बम विस्फोट मामले में दोष सिद्धि और दाभोलकर की हत्या में कथित भूमिका को देखते हुए भावे को जमानत नहीं दी जा सकती है।

सीबीआई के मुताबिक भावे (34) ने दाभोलकर की हत्या के षड्यंत्र में मुख्य भूमिका निभाई थी। उसने पुणे में उस स्थान की रेकी की थी जहां 20 अगस्त 2013 को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। साथ ही उसने हमलावरों के भागने के मार्ग की भी रेकी की थी।

भावे को ठाणे जिले में 2008 में थियेटर और ऑडिटोरियम में हुए विस्फोटों में संलिप्त होने का भी दोषी पाया गया था।

बंबई उच्च न्यायालय ने उस मामले में उसे 2013 में जमानत दे दी थी।

नवी मुंबई के वाशी के विष्णुदास भावे ऑडिटोरियम में 31 मई 2008 और ठाणे के गडकरी रंगायतन की पार्किंग में चार जून 2008 को विस्फोट हुए थे। उससे पहले 20 फरवरी को रायगढ़ जिले के पनवेल में सिनेराज थियेटर से एक बम बरामद हुआ था जहां ‘जोधा अकबर’ फिल्म चल रही थी।

Dabholkar Murder Case
court
Bhave
CBI

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

सरकारी एजेंसियाँ सिर्फ विपक्ष पर हमलावर क्यों, मोदी जी?

सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव के ख़िलाफ़ नया मामला दर्ज किया, कई जगह छापे मारे

ज़मानत मिलने के बाद विधायक जिग्नेश मेवानी एक अन्य मामले में फिर गिरफ़्तार

सीबीआई को आकार पटेल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मिली अनुमति

आकार पटेल ने सीबीआई के ख़िलाफ़ अवमानना याचिका दाख़िल की

एमनेस्टी इंडिया के प्रमुख आकार पटेल का दावा, उन्हें अमेरिका जाने से रोका गया

CBI क्यों बनी 'तोता', कैसे हो सकती है आजाद, CJI ने क्यों जताई चिंता

सीबीआई पर खड़े होते सवालों के लिए कौन ज़िम्मेदार? कैसे बचेगी CBI की साख? 

व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया


बाकी खबरें

  • वसीम अकरम त्यागी
    ‘हेट स्पीच’ के मामले 6 गुना बढ़े, कब कसेगा क़ानून का शिकंजा?
    15 Apr 2022
    2014 में देश में हेट स्पीच के कुल 336 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2020 में 1,804 मामले दर्ज हुए हैं। कुल मिलाकर सात साल में हेट स्पीच के मामले छह गुना तक बढ़े हैं।
  • राज वाल्मीकि
    बाबा साहेब की राह पर चल देश को नफ़रती उन्माद से बचाने का संकल्प
    15 Apr 2022
    आंबेडकर जयंती पर संसद मार्ग पर लगे जनता मेले में लोग फ़ासीवादी ताक़तों और उनके नफ़रती उन्माद की चर्चा करते नज़र आए। वर्तमान व्यवस्था  पर लोग आक्रोशित नज़र आए और ये संकल्प ले रहे थे कि इस नफ़रती…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट : दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते कोरोना के मामले
    15 Apr 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 949 नए मामले सामने आए हैं। इनमे से क़रीब 35 फ़ीसदी यानी 325 नए मामले दिल्ली से सामने आए हैं।
  • पुलकित कुमार शर्मा
    क्या देश में कोरोना के नए XE वैरिएंट से चौथी लहर का ख़तरा?
    15 Apr 2022
    दुनियाभर के कई देशों में कोरोना के नए XE वैरिएंट के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    रूस के यूक्रेन ऑपरेशन की कोई समय सीमा नहीं है
    15 Apr 2022
    बुधवार को पुतिन द्वारा की गई टिप्पणी से पता चलता है कि रूस किसी भी क़ीमत पर जल्दबाज़ी में हासिल की जाने वाली जीत की तलाश में नहीं है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License