NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली पुलिस सांप्रदायिक हिंसा के मामलों में पकड़े गये आरोपियों का ब्योरा दे : माकपा
माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य बृंदा करात ने कहा कि हिंसा फैलाने के आरेाप में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम और पते तथा इन्हें गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारियों के नाम एवं पद का ब्योरा सार्वजनिक करना अनिवार्य है। 
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
02 Mar 2020
Vrinda karat

माकपा पोलित ब्यूरो की सदस्य बृंदा करात ने दिल्ली पुलिस से राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दिनों भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है। 

करात ने सोमवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव को पत्र लिखकर कहा कि हिंसा के मामलों में गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए लोगों का ब्योरा सार्वजनिक करे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हिंसा के मामलों में 148 प्राथमिकी दर्ज कर कई लोगों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। करात ने कहा कि दिल्ली में हिंसा पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान उन्हें बताया गया कि पीड़ित पक्ष न तो प्राथमिकी दर्ज कराने में सक्षम थे और ना ही पुलिस द्वारा पीड़ित परिवारों को एफआईआर दर्ज किए जाने की कोई जानकारी दी गई। 

Delhi Solidarity & Relief Committee volunteers went to the affected areas today.Brinda Karat met the grieving family of Faizan who had been beaten & made to sing the national anthem while he was critically injured. Delhi Police denied him treatment & he succumbed to his injuries. pic.twitter.com/xAFr1Nz32G

— CPI (M) (@cpimspeak) March 1, 2020

करात ने स्थिति को स्पष्ट करने के लिये कहा कि दिल्ली पुलिस को हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए या हिरासत में लिए गए लोगों की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के हालात में कानूनी स्थिति स्पष्ट है और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41 के तहत प्रत्येक जिले में पुलिस नियंत्रण कक्ष शुरू करना और हिंसा फैलाने के आरेाप में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम और पते तथा इन्हें गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारियों के नाम एवं पद का ब्योरा सार्वजनिक करना अनिवार्य है। 

करात ने कहा कि दिल्ली में हिंसा के मामलों में अब तक दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों का ब्योरा पुलिस नियंत्रण कक्ष और पुलिस थानों में सार्वजनिक नहीं किया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से दिल्ली के मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए इस प्रावधान का पालन सख्ती से सुनिश्चित करने की मांग की।  

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Delhi Violence
communal violence
Communal riots
CPM
CPIM
Vrinda Karat

Related Stories

कानपुर हिंसा: दोषियों पर गैंगस्टर के तहत मुकदमे का आदेश... नूपुर शर्मा पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं!

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

श्रृंगार गौरी के दर्शन-पूजन मामले को सुनियोजित रूप से ज्ञानवापी मस्जिद-मंदिर के विवाद में बदला गयाः सीपीएम

मध्य प्रदेश : खरगोन हिंसा के एक महीने बाद नीमच में दो समुदायों के बीच टकराव

झारखंड : हेमंत सरकार को गिराने की कोशिशों के ख़िलाफ़ वाम दलों ने BJP को दी चेतावनी

मुंडका अग्निकांड: लापता लोगों के परिजन अनिश्चतता से व्याकुल, अपनों की तलाश में भटक रहे हैं दर-बदर

रुड़की : दंगा पीड़ित मुस्लिम परिवार ने घर के बाहर लिखा 'यह मकान बिकाऊ है', पुलिस-प्रशासन ने मिटाया

शाहीन बाग़ : देखने हम भी गए थे प तमाशा न हुआ!

शाहीन बाग़ ग्राउंड रिपोर्ट : जनता के पुरज़ोर विरोध के आगे झुकी एमसीडी, नहीं कर पाई 'बुलडोज़र हमला'


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    आज़मगढ़: फ़र्ज़ी एनकाउंटर, फ़र्ज़ी आतंकी मामलों को चुनावी मुद्दा बनाया राजीव यादव ने
    05 Mar 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने आज़मगढ़ की निजामाबाद विधानसभा का हाल लिया। बात की निर्दलीय उम्मीदवार, रिहाई मंच के एक्टिविस्ट राजीव यादव से, जिन्होंने आज़मगढ़ में फ़र्ज़ी एनकाउंटर और…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार: सहरसा में पंचायत का फरमान बेतुका, पैसे देकर रेप मामले को रफा-दफा करने की कोशिश!
    05 Mar 2022
    रेप की घटना को पंचायत ने रफा-दफा करने के लिए अजीबोगरीब फैसला सुनाते हुए आरोपी युवक को पीड़ित परिवार को 70 हजार रुपए देने को कहा। साथ ही समझौते के जरिए मामले को दबाने की बात भी सामने रखी।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार बजट सत्र: विधानसभा में उठा शिक्षकों और अन्य सरकारी पदों पर भर्ती का मामला 
    05 Mar 2022
    भाकपा माले के विधायक मनोज मंजिल ने सदन में कहा, "तीन साल में मात्र 37 हज़ार शिक्षकों की बहाली की है। पूरे बिहार में साढ़े तीन लाख पद खाली पड़े हैं। नौजवानों की जवानी बर्बाद हो जा रही है। ये सरकार…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : काशी का माँझी समाज योगी-मोदी के खिलाफ
    05 Mar 2022
    यूपी चुनाव: वाराणसी के प्रसिद्ध घाटों का दीदार करने के लिए देश-विदेश से सैलानी वाराणसी आते है और इन घाटों पे सैलानी नाव में यात्रा करते हैं। यहाँ के नाव चालक यानी नाविक माँझी समाज से है। वाराणसी में…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: वोट की चिंता ख़त्म होते ही बढ़ सकती है आपकी चिंता!
    05 Mar 2022
    हर जानकार यही कह रहा है कि चुनाव ख़त्म होगा तो वोट की चिंता ख़त्म होगी। वोट की चिंता ख़त्म होगी तो कीमतें अपने आप बढ़ जाएंगी। आम आदमी पर महंगाई कहर बनकर टूटने लगेगी। देखते जाइए आगे-आगे होता है क्या।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License