NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
जंतर मंतर पर दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी यूनियन का प्रदर्शन  
सातवें वेतन आयोग के अनुसार बकाया राशि का भुगतान न होने और मोदी सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी यूनियन ने 3 अक्तूबर को मंडी हाऊस से लेकर जंतर-मंतर तक मार्च निकाला।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Oct 2019
protest on jantar mantar

सरकार द्वारा विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार बकाया राशि का भुगतान न होने के विरोध में दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी यूनियन ने 3 अक्तूबर को मंडी हाऊस से लेकर जंतर-मंतर तक मार्च निकाला।

प्रदर्शनकारियों ने न्यूज़क्लिक से बातचीत में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने विश्वविद्यालय कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। 2016 से सभी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग लागू कर दिया गया लेकिन विश्वविद्यालय कर्मचारियों को आज तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। विश्वविद्यालय में खाली पदों को नहीं भरा जा रहा है। सरकार लगातार हमारी मांगों को नज़रअंदाज कर हमारे साथ अन्याय कर रही है।

दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुरजीत सिंह मनहास का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय एवं अन्य स्वायत्त संस्थाओं में आज तक सातवें वेतन (पे कमिशन) की रिपोर्ट लागू नहीं हुई है। यूनियन द्वारा सरकार को 91बार रिमांडर भेजा गया, लेकिन सरकार लगातार इसे नज़र-अंदाज़ कर रही है। जिसके कारण सभी कार्यरत कर्मचारियों में बहुत गुस्सा है। मोदी सरकार के इस कदम का विरोध करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन ने 1 अक्तूबर को यूजीसी पर और 3 अक्तूबर को जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन का आह्वान किया है। जिससे यूजीसी और सरकार को चेताया जा सके की कर्मचारी अपना हक़ लेकर रहेंगे।

यूनियन के महासचिव सुरेश चंद जोशी कहते हैं कि अगर सरकार यूनियन की बातों पर जल्दी ही फैसला नहीं करेगी तो हम तो हम यूजीसी पर अनिश्चितकालीन आंदोलन छेडऩे के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी यूजीसी और एमएचआरडी अधिकारियों की होगी।

उन्होंने आगे कहा कि वित्त मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर राष्ट्रपति तक हम अपनी समस्या बता चुके हैं लेकिन इस मामले पर सभी ने चुप्पी साध रखी है।

प्रदर्शन में शामिल देशबंधु कॉलेज के नवजोत ने न्यूज़क्लिक को बताया कि किसी समय विश्वविद्यालय में 5 हज़ार का स्टाफ होता था लेकिन अब सरकार 1500 कर्मचारियों से काम चला रही है। सरकार ने गुपचुप तरीके से खाली पड़े पदों पर नई भर्ती ना करने की नीति अपना रखी है।

एक अन्य कॉलेज से आये अभिलेश सिंह ने न्यूज़क्लिक से कहा कि सरकार केवल वादे करती है। जनता हित की बात करती है लेकिन वास्तव में मोदी सरकार केवल अपना हित देखती है। लोगों को देशभक्ती के भाव में बहा कर अपना वोट तो हासिल कर लेती है, लेकिन जब बात मज़दूरों और कर्मचारियों के मांंगों की आती है तो मौन हो कर बैठ जाती है।

अभिलेश ने आगे कहा, 'मोदी जी मेरे देश में सब अच्छा नहीं है। आप लोगों से झूठ तो बोल सकते हैं, लेकिन सच को नकार नहीं सकते। आप हमारा हक मार रहे हैं और बोल रहे हैं कि भारत में सब अच्छा है।'

महाविद्यालय के सुरेश ने बताया कि इससे पहले भी कई बार अपनी मांगों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय कर्मचारी यूनियन विरोध प्रदर्शन और हड़तालें कर चुका है। लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं देखने को मिला है।

गौरतलब है कि गांधी जयंती के दूसरे ही दिन जतंर-मंतर कई विरोध प्रदर्शनों का गवाह बना। अलग-अलग संगठनों के बैनर तले हुए प्रदर्शनों में केंद्र सरकार की नीतियों को मज़दूर और जन विरोधी बताया गया।

protest on jantar mantar
Delhi University
Karamchari Union
MHRD
Finance Ministry
PMO

Related Stories

दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़

SFI ने किया चक्का जाम, अब होगी "सड़क पर कक्षा": एसएफआई

सरकार ने CEL को बेचने की कोशिशों पर लगाया ब्रेक, लेकिन कर्मचारियों का संघर्ष जारी

दिल्ली: एसएससी जीडी भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन

डीयू के छात्रों का केरल के अंडरग्रेजुएट के ख़िलाफ़ प्रोफ़ेसर की टिप्पणी पर विरोध

डीयू: एनईपी लागू करने के ख़िलाफ़ शिक्षक, छात्रों का विरोध

प्रत्यक्ष कक्षाओं की बहाली को लेकर छात्र संगठनों का रोष प्रदर्शन, जेएनयू, डीयू और जामिया करेंगे  बैठक में जल्द निर्णय

राहुल समेत कई विपक्षी नेताओं ने ‘किसान संसद’ पहुंचकर जताया समर्थन

दिल्ली बलात्कार कांड: जनसंगठनों का कई जगह आक्रोश प्रदर्शन; पीड़ित परिवार से मिले केजरीवाल, राहुल और वाम दल के नेता

महिला किसान संसद, CM येदियुरप्पा का इस्तीफ़ा और अन्य ख़बरें


बाकी खबरें

  • मालिनी सुब्रमण्यम
    छत्तीसगढ़ : युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने अपने दु:खद अनुभव को याद किया
    09 Mar 2022
    कई दिनों की शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलने के बाद, अंततः छात्र अपने घर लौटने कामयाब रहे।
  • EVM
    श्याम मीरा सिंह
    मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
    08 Mar 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    मालिक महान है बस चमचों से परेशान है
    08 Mar 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा आज बात कर रहे हैं Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध के बारे में, के जहाँ एक तरफ स्टूडेंट्स यूक्रेन में अपनी जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार से सवाल…
  •  DBC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए
    08 Mar 2022
    DBC के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  ये कर्मचारी 21 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इस दौरान निगम के मेयर और आला अधिकारियो ने इनकी मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। परन्तु…
  • Italy
    पीपल्स डिस्पैच
    इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    08 Mar 2022
    इटली के प्रमुख डॉक्टरों ने 1-2 मार्च को 48 घंटे की हड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ चेतवनी भी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License